शाओमी मी बैंड 2 लॉन्च, 1,999 रुपये में मिलेगा

शाओमी मी बैंड 2 लॉन्च, 1,999 रुपये में मिलेगा
विज्ञापन
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने भारत में अपने फिटनेस बैंड मी बैंड 2 को लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी बैंड 2 की कीमत 1,999 रुपये है और इसकी बिक्री 27 सितंबर से शुरू होगी। 30 सितंबर से यह ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध होगा।

पिछले मी बैंड से तुलना करें तो नए मी बैंड 2 में 0.42 इंच का ओलेड डिस्प्ले है जो स्क्रैच-रेसिस्टेंट ग्लास, एंटी-फिंगरप्रिंट कोटिंग के लैस है। डिस्प्ले के नीचे दिए गए बटन पर टैप करने से स्टेप और हार्ट रेट का पता लगाया जा सकता है। इस बैंड में फोटोप्लेथीस्मोग्राफी (पीपीजी) / हार्ट रेट सेंसर दिया गया है।

शाओमी का कहना है कि ज्यादा बेहतर और सटीक हार्ट रेट ट्रैकिंग व फिटनेस और स्लीप डेटा के लिए मी बैंड 2 में अपग्रेडेड पीडोमीटर एल्गोरिथम दिया गया है। नया मी बैंड पिछले दो मी बैंड की तरह ही वाटर प्रूफ भी है। इसके अलावा शाओमी मी बैंड 2 में नया रिस्टबैंड डिजाइन है जिसे त्वचा के हिसाब से ज्यादा बेहतर मेटेरियल से बनाया गया है।

मी बैंड 2 में 70 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके बारे में 20 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए नया मी बैंड ब्लूटूथ 4.0 सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Band 2 Launched, Xiaomi Mi Band 2
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »