Apple Wearables

Apple Wearables - ख़बरें

  • Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
    Apple ने भारत में फेस्टिव सीजन के लिए ऑफर्स पेश किए हैं। कंपनी ने रंगोली डिजाइन वाले Special Edition AirPods 5 भी लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमत 17,900 रुपये है। इनके चार्जिंग केस पर भारतीय रंगोली कला से प्रेरित डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा, चुनिंदा iPhone, Mac कंप्यूटर और iPad की खरीद पर 15,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। ग्राहकों को चुनिंदा डिवाइस पर 12 महीने तक No Cost EMI की सुविधा भी मिलेगी। Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज पर भी ऑफर उपलब्ध हैं। ये ऑफर्स 11 अक्टूबर से 11 नवंबर 2026 तक चलेंगे।
  • Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
    Beats 360 ओवर-ईयर हेडफोन भारत में ₹42,900 की कीमत पर लॉन्च हो गया है। इसमें बदलने वाले ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन दिए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग रंग और मटेरियल में खरीदा जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसका Adaptive Active Noise Cancellation Beats Studio Pro के मुकाबले 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करता है। हेडफोन में 40mm ड्राइवर, Personalized Spatial Audio, Dolby Atmos और Transparency Mode मिलता है। बैटरी 32 घंटे तक चलती है और 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। यह Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है।
  • Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
    Motorola लेटेस्ट ईयरबड्स Moto Buds 2 Fusion की लॉन्च डेट आ गई है। Moto Buds 2 Fusion भारत में 17 सितंबर को लॉन्च होने जा रहे हैं। Moto Buds 2 Fusion लेटेस्ट ईयरबड्स में 12.4mm के टाइटेनियम कोटेड ड्राइवर मिलने वाले हैं। Dynamic ANC का सपोर्ट इनमें बताया गया है जो कि 55dB तक हो सकता है।
  • iPhone 18 Pro से फोल्डेबल Duo तक, Apple के नए प्रोडक्ट्स की भारत में इतनी है कीमत
    Apple ने भारत में अपने नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं, जिसमें iPhone 18 Pro सीरीज, पहला फोल्डेबल iPhone Duo, AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 शामिल हैं। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की ₹1,79,900 है। फोल्डेबल iPhone Duo की कीमत ₹2,99,900 से शुरू होती है। वहीं AirPods 5 की शुरुआती कीमत ₹14,900 है। Apple Watch Series 12 की कीमत ₹56,900 से शुरू होती है, जबकि Ultra 4 की शुरुआती कीमत ₹1,09,900 है। सभी प्रोडक्ट्स के अलग-अलग स्टोरेज, केस और कॉन्फिगरेशन विकल्प भी मिलते हैं।
  • Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
    Apple Watch Ultra 4 को कंपनी ने लेटेस्ट रग्ड स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। यह watchOS 27 पर चलती है। नया रेडीनेस ऐप इसमें दिया गया है, जिसे डेली हेल्थ और रिकवरी के बारे में ज्यादा बेहतर और बारीक जानकारी देने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
  • Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
    Apple Watch Series 12 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच सीरीज के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। iPhone 18 सीरीज के लॉन्च के साथ ही नई एपल वॉच भी यूजर्स के लिए पेश कर दी गई है। Apple Watch Series 12 में नई S11 चिप दी गई है। इसमें नए डिजाइन वाला हेल्थ सेंसिंग सिस्टम और एल्युमीनियम, टाइटेनियम और सिरेमिक फिनिश मिलती हैं।
  • Apple Event 2026 Highlights: iPhone 18 Pro, iPhone Duo फोल्डेबल फोन से लेकर AIrPods 5 तक, यहां देखें हाइलाइट्स
    Apple Event 2026 में फोल्डेबल iPhone, iPhone 18 Pro सीरीज, AirPods 5 और Apple Watch Series 12 समेत कई नए प्रोडक्ट लॉन्च हुए हैं।
  • Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
    Apple Airpods 5 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च कर दिया है। iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max लॉन्च के साथ मार्केट में नए ईयरबड्स ने भी दस्तक दे दी है। कंपनी के नई पीढ़ी के ये ईयरबड्स कथित तौर पर बेहतरीन साउंड क्वालिटी के साथ आते हैं। इनमें स्पेशल ऑडियो फीचर है और यूजर की पसंद के हिसाब से म्यूजिक एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सकता है।
  • दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
    Zomoto के फाउंडर दीपेंद्र गोयल के Temple डिवाइस को 23 लोगों पर टेस्ट किया गया। गोयल ने एक्स पर एक पोस्ट में स्टडी में सामने आए नतीजों को साझा किया, जिससे पता चला है कि यह चिप Apple Watch या Fitbit से ज्यादा डिटेल में हेल्थ डाटा प्रदान करती है। इस चिप को डॉपलर मशीन की तुलना में टेस्ट किया गया था, जिससे काफी कुछ पता चला है।
  • सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
    फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं। सस्ते के चक्कर में आप ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद रहे हों जो ठीक से काम ही न करता हो? यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जरूरी बातें जो आपको एक सही, उपयोगी स्मार्ट वियरेबल को चुनने में मदद कर सकती हैं।
  • Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
    ट्रायथलॉन की तैयारी कर रहे Connor की हार्ट रेट ट्रेनिंग के दौरान 219 बीट प्रति मिनट तक पहुंच गई। इसके बाद उन्होंने Apple Watch की ECG ऐप से हार्ट रिदम की जांच की, जिसमें Atrial Fibrillation यानी AFib के संकेत दिखाई दिए। इसके बाद डॉक्टर से जांच कराने पर उनके दिल से जुड़ी एक जन्मजात समस्या का पता चला, जिसके बारे में उन्हें पहले जानकारी नहीं थी। स्थिति के कारण उन्हें बाद में ओपन-हार्ट सर्जरी करानी पड़ी। हालांकि, Apple Watch ने बीमारी का डायग्नोसिस नहीं किया था, बल्कि ECG रीडिंग में दिखे संकेतों के बाद Connor को मेडिकल जांच कराने के लिए प्रेरित किया।
  • AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
    Apple AirPods 5 कंपनी के अपकमिंग ईयरबड्स होंगे जिन्हें लेकर एक बड़ा संकेत मिलता है।
  • Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
    अमेरिका के सिनसिनाटी में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम की जान Apple Watch के Fall Detection फीचर की वजह से बच गई। वह घर के बाहर अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद Apple Watch ने अपने आप 911 इमरजेंसी सर्विस को कॉल कर दी। मेडिकल टीम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां जांच में फेफड़ों में ब्लड क्लॉट्स पाए गए। डॉक्टरों ने इलाज के बाद उन्हें दवाइयों के साथ घर भेज दिया। Apple Watch में Fall Detection फीचर 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए डिफॉल्ट रूप से एक्टिव रहता है और जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी सर्विस को अलर्ट भेज सकता है।
  • छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
    TinyPod एक अनोखा Apple Watch एक्सेसरी है, जिसे 2024 में पेश किया गया था। यह Apple Watch को iPod Classic जैसी डिजाइन वाले छोटे हैंडहेल्ड डिवाइस में बदल देता है। इसके स्टैंडर्ड मॉडल में फिजिकल Scroll Wheel मिलता है, जो Apple Watch की Digital Crown के साथ काम करता है। Cellular Apple Watch यूजर्स इससे कॉल, मैसेज, Apple Pay और अन्य जरूरी फीचर्स का इस्तेमाल बिना iPhone साथ रखे कर सकते हैं। TinyPod Lite नाम का एक सस्ता वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसमें Scroll Wheel नहीं मिलता। फिलहाल यह भारत में आधिकारिक तौर पर उपलब्ध नहीं है।
  • Apple Watch अब बताएगी नींद में सांस रुकने की समस्या, भारत में आया नया फीचर
    Apple ने भारत में अपने वियरेबल डिवाइसेज के लिए नए हेल्थ फीचर्स शुरू किए हैं। कंपनी अब Apple Watch में Sleep Apnoea Notifications और AirPods Pro 2 व AirPods Pro 3 में Hearing Test फीचर दे रही है। Apple Watch का नया फीचर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली गड़बड़ियों को ट्रैक करेगा और संभावित स्लीप एपनिया के संकेत मिलने पर यूजर्स को अलर्ट भेजेगा। वहीं AirPods Pro यूजर्स अब अपनी सुनने की क्षमता की जांच भी कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक सभी हेल्थ डेटा को एन्क्रिप्टेड तरीके से स्टोर किया जाएगा।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »