Wearables Market

Wearables Market - ख़बरें

  • Apple ने लॉन्च किया AirPods Pro 3, हार्ट रेट की ट्रैकिंग सहित मिलेंगे हेल्थ सेंसर्स
    इन ईयरफोन्स में हार्ट रेट और टेम्परेचर ट्रैकिंग जैसे हेल्थ सेंसर मिलते हैं। इससे फिटनेस पर अधिक ध्यान देने वाले यूजर्स को म्यूजिक सुनने के साथ सेहत की निगरानी करने में भी आसानी होगी। AirPods Pro 3 में स्टूडियो जैसे क्वालिटी वाले ऑडियो एक्सपीरिएंस के लिए AAC कोडेक के साथ Bluetooth 6 कनेक्टिविटी मिलती है।
  • Apple के ‘Awe Dropping' लॉन्च इवेंट से पहले नए AirPods Pro के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
    AirPods Pro (3rd जेनरेशन) में डिजाइन में सुधार के साथ ही हार्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर होगा। ये TWS बेहतर इन-ईयर फिट के साथ हो सकते हैं। कंपनी इन TWS के लिए नए डिजाइन वाला चार्जिंग केस दे सकती है। नए TWS में 'डिजिटल ANC' कहा जाने वाला फीचर मिल सकता है। एपल के AirPods Pro (2nd जेनरेशन) में कंपनी का H2 चिपसेट दिया गया है
  • Amazon Great Freedom Festival Sale: JBL, Sony और कई ब्रांड्स के हेडफोन पर भारी डिस्काउंट
    एमेजॉन की सेल में में Sony के WH-1000XM5 हेडफोन को 34,990 रुपये के मैक्सिमम रिटेल प्राइस (MRP) के बजाय 25,989 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें Sennheiser के Momentum 4 हेडफोन का प्राइस 34,990 रुपये से घटकर 21,990 रुपये का हो गया है। इस सेल में Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर कस्टमर्स को पांच प्रतिशत तक का कैशबैक मिल सकता है।
  • Samsung की Galaxy Watch 8, Watch 8 Classic के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
    सैमसंग की की Galaxy Watch 40 mm के Bluetooth ऑप्शन का प्राइस 32,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 36,999 रुपये का है। इस स्मार्टवॉच के 44 mm के Bluetooth और LTE वर्जन के प्राइसेज क्रमशः 35,999 रुपये और 39,999 रुपये के हैं। सैमसंग की Galaxy Watch 8 Classic के ब्लूटूथ ऑप्शन वाले मॉडल का प्राइस 46,999 रुपये और LTE वेरिएंट का 50,999 रुपये का है।
  • Amazon Prime Day Sale: Amazfit, OnePlus, Samsung की स्मार्टवॉचेज पर बेस्ट डील्स
    इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टेलीविजन और अप्लायंसेज जैसी कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह सेल केवल एमेजॉन के प्राइम मेंबर्स के लिए है। इस सेल में कुछ प्रमुख ब्रांड्स की स्मार्टवॉचेज को भी कम प्राइस में खरीदने का मौका है। इस सेल में Amazfit, OnePlus, Samsung और Fire-Boltt की स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
  • OnePlus Buds 4 भारत में लॉन्च, 45 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
    इन ईयरफोन का प्राइस 5,999 रुपये का है। इनकी बिक्री 13 जुलाई से शुरू होगी। शुरुआती सेल के दौरान OnePlus Buds 4 पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसे Storm Grey और Zen Green कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus Buds 4 में डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, Bluetooth और LHDC ऑडियो कोडेक के लिए सपोर्ट है।
  • Nothing की Headphone (1) के लॉन्च की तैयारी, 1,040mAh हो सकती है बैटरी
    इन ईयरफोन्स का साइज 173.85 x 78 x 189.25 mm और भार लगभग 329 ग्राम का हो सकता है। Nothing Headphone (1) का चार्जिंग केस 220 x 220 x 52 mm और भार लगभग 264 ग्राम का हो सकता है। इसमें एडैप्टिव बास एनहांसमेंट, स्पैटिअल ऑडियो और 8-बैंड कस्टम EQ सेटिंग्स हो सकते हैं। वायरलेस ऑडियो के लिए ये हेडफोन्स AAC, SBC और LDAC को सपोर्ट करेंगे।
  • Vivo ने लॉन्च किया TWS Air 3 Pro, 52 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
    Vivo ने TWS Air 3 Pro की बैटरी 47 घंटे तक चलने का दावा किया है। इसके साथ ही इन ईयरफोन्स का सिंगल चार्ज में 52 घंटे तक चलने इन ईयरफोन्स का एक वेरिएंट भी पेश किया है। इन ईयरफोन्स को चीन में लाया गया है। इनके बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 199 (लगभग 2,400 रुपये) का है। इन ईयरफोन्स की अधिक चलने वाली बैटरी के वेरिएंट का प्राइस CNY 299 (लगभग 2,740 रुपये) का है।
  • Xiaomi के Smart Band 10 में मिल सकता है 1.72 इंच AMOLED डिस्प्ले, जल्द होगा लॉन्च
    इसमें 1.72 इंच का ओवल शेप वाला AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को 30 जून को लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 233 mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह HyperOS 2 पर चल सकता है। इस स्मार्ट बैंड को वियतनाम के एक स्टोर पर देखा गया है। इसे Ceramic Edition Pearl White, Mystic Rose, Glacier Silver और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 में 36 घंटे तक चलेगी बैटरी, Bluetooth 5.4 के लिए सपोर्ट
    इन ईयरफोन्स को 19 जून को लॉन्च किया जाएगा। इन नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स में Bullets Wireless Z2 के समान 12.4 mm ड्राइवर्स दिए जाएंगे। इनमें 10 मीटर की रेंज के साथ Bluetooth 5.4 होगा। इन ईयरफोन्स में Google Fast Pair के साथ AAC और SBC ऑडियो कोडेक्स के लिए सपोर्ट होगा। इनमें मैग्नेटिक कंट्रोल, मल्टीपल प्रेस फंक्शंस के साथ एक बटन और इन-लाइन रिमोट होगा।
  • Huawei की भारत में Band 10 के लॉन्च की तैयारी, फिटनेस फीचर्स पर होगा जोर
    Huawei के Band 10 में बेहतर लुक के लिए नए एलॉय फ्रेम का इस्तेमाल किया जा सकता है। Band 10 को इस सप्ताह भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें हेल्थ और फिटनेस मैनेजमेंट से जुड़े कई फीचर्स होने के बावजूद इसका प्राइस 5,000 रुपये से कम होगा। देश में Huawei के Band 9 को 3,999 रुपये के 'स्पेशल प्राइस' पर उपलब्ध कराया गया था।
  • Apple की स्मार्टवॉच की सेल्स लगातार दूसरे वर्ष घटी, नए मॉडल की कमी बड़ा कारण
    एपल ने नॉर्थ अमेरिका सहित अधिकतर रीजंस में Apple Watch की शिपमेंट्स में कमी दर्ज की है। इसके पीछे नए स्मार्टवॉच मॉडल्स की कमी और कंपनी की मौजूदा स्मार्टवॉचेज के कम अपग्रेड प्रमुख कारण हैं। पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में Apple Watch की शिपमेंट्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 19 प्रतिशत घटी हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जिसमें एपल को स्मार्टवॉचेज की शिपमेंट्स में कमी को दर्ज करना पड़ा है।
  • स्मार्टवॉच की इंटरनेशनल सेल्स पहली बार घटी, Xiaomi की मजबूत ग्रोथ
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने इस मार्केट में अपने पहले स्थान को बरकरार रखा है। चीन की Huawei और दक्षिण कोरिया की Samsung क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वर्ष स्मार्टवॉच की इंटरनेशनल सेल्स पहली बार घटी है। इस मार्केट में लगभग सात प्रतिशत की कमी हुई है। इसका बड़ा कारण एपल की शिपमेंट्स में कमी होना है।
  • Redmi ने दमदार बैटरी के साथ लॉन्च किया Band 3, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    यह 1.47 इंच रेक्टैंगुलर स्क्रीन 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 18 दिन तक चल सकती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सिजन लेवल और स्लीप साइकल ट्रैकिंग जैसे कई हेल्थ और वेलनेस मॉनिटरिंग फीचर्स दिए गए हैं। इस स्मार्ट बैंड में लगभग 50 प्रीसेट स्पोर्ट्स मोड हैं। यह Xiaomi के HyperOS पर चलता है।
  • Amazon की फेस्टिवल सेल में TWS ईयरफोन्स पर भारी डिस्काउंट
    इसमें इसमें कई प्रोडक्ट कैटेगरीज में डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस सेल में ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन्स को भी कम प्राइस में खरीदा जा सकता है। इसमें Sony, Sennheiser, Bose, Edifier, Beats और Marshall के वायरलेस ईयरफोन्स शामिल हैं। इस सेल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर इंस्टेंट डिस्काउंट की पेशकश भी की जा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »