Vivo Watch का टीज़र आया सामने, स्मार्टवॉच डिज़ाइन की दिखी झलक

Vivo Watch 22 सितंबर को 7:30pm CST Asia (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी।

Vivo Watch का टीज़र आया सामने, स्मार्टवॉच डिज़ाइन की दिखी झलक

Vivo Watch की कीमत चीन में CNY 1,000 (लगभग 10,760 रुपये) हो सकती है

ख़ास बातें
  • Vivo Watch 22 सितंबर को होगी लॉन्च
  • वीवो वॉच में मिल सकते हैं दो डायल साइज़
  • कथित रूप से Vivo की यह स्मार्टवॉच 18 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी
विज्ञापन
Vivo ने Vivo Watch के डिज़ाइन झलक दिखाते हुए एक नया टीज़र ज़ारी किया है। वीडियो क्लिप में स्मार्टवॉच का सर्कुलर डायल, दो बटन, स्ट्रैप और उसके विकल्प देखे जा सकते हैं, साथ ही इस टीज़र में हार्ट रेट मॉनिटर फीचर की ओर भी इशारा किया है। वीवो वॉच को लेकर पहले ही जानकारी सामने आ चुकी है कि यह वॉच 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर सेंसर के साथ आएगी और इसकी कीमत कथित रूप से चीन में CNY 1,000 (लगभग 10,760 रुपये) होगी। कल चीनी टेक कंपनी ने ऐलान किया था कि इस वॉच को 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और आज इसका टीज़र साझा किया गया है।

Vivo Watch के इस टीज़र को चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किया गया है। जैसे कि हमने बताया यह टीज़र पहले से सामने आ चुके फीचर्स पर ही प्रकार डालते है, जैसे कि इसमें सर्कुलर डायल और दो फिजिकल बटन दिए जाएंगे। स्मार्टवॉच में लैदर का स्ट्रैप मिलेगा, जिसके कलर वेरिएंट्स की जानकारी टीज़र में एक बार फिर सामने आई है। इसके अलावा इसमें हार्ट रेट मॉनिटर का भी संकेत मिला है। हाल ही में सामने आई रीटेल लिस्टिंग में भी हमें यह स्मार्टवॉच देखने को मिली है। वीवो वॉच 22 सितंबर को 7:30pm CST Asia (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च की जाएगी।
 

Vivo Watch specifications (expected)

वीवो वॉच कथित रूप से 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग सेंसर के साथ आएगी, इसके अलावा स्मार्टवॉच 18 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। साथ ही आगामी वीवो वॉच के प्रमुख फीचर्स में कैलोरी डिटेक्शन, इंडिपेंडेंट म्यूज़िक प्लेबैक, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​ब्लड ऑक्सिज़न डिटेक्शन, जोवी वॉयस असिस्टेंट और मल्टी-फंक्शन एनएफसी शामिल होंगे। जानकारी तो यह भी दी गई है कि वियरेबल में 5ATM वाटर रसिस्टेंट होगा।

रीटेल लिस्टिंग में लीक हुए पोस्टर के अनुसार, यह वियरेबल ऑरेंज, ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश की जाएगी, जिसके साथ लैदर व सिलिकॉन स्ट्रैप मौजूद होगा। साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि इस वॉच में एमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा। लेटेस्ट 30 सेकेंड के वीडियो में वॉच डायल देखने को मिला है, जिसमें सिल्वर व ब्लैक विकल्प मौजूद है। इसके अलावा यह वॉच स्टैनलेस स्टील बॉडी के साथ आएगी, जिसमें 42mm और 46mm डायल साइज़ दिए जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »