Vivo Watch में मिल सकती है 18 दिन की बैटरी लाइफ, कीमत की जानकारी लीक

टिप्सटर ने यह भी बताया कि यह Vivo Watch चार कलर ऑप्शन में आएगी, वो चार विकल्प हैं- मोचा, मिक्सिया, शैडो और फेंगशांग। यही नहीं, टिप्सटर के अनुसार, इस स्मार्टवॉच की कीमत चीन में CNY 1,000 (लगभग 10,760 रुपये) होगी।

Vivo Watch में मिल सकती है 18 दिन की बैटरी लाइफ, कीमत की जानकारी लीक

Vivo ने फिलहाल स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

ख़ास बातें
  • चार कलर विकल्प के साथ आ सकती है Vivo Watch
  • Vivo की पहली स्मार्टवॉच होगी
  • कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुकी है स्मार्टवॉच
विज्ञापन
Vivo Watch कथित रूप से स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की पहली स्मार्टवॉच है, जो कि पिछले काफी समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई है। अब एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के जरिए इस स्मार्टवॉच के कथित प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सार्वजनिक की है। उसके अनुसार, वीवो वॉच दो साइज़ में आएगी, जिसके साथ लैदर स्ट्रैप मिलेगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि वॉच 18 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी, इसके अलावा इस वॉच में चार कलर वेरिएंट दिए जाएंगे। हालांकि, एक अलग पोस्ट में टिप्सटर ने स्मार्ट वॉच में मौजूद हार्ट-रेट मॉनिटर के साथ अन्य फीचर्स की भी जानकारी दी। आगामी स्मार्टवॉच को कथित रूप से ब्लूटूथ एसआईजी और 3सी सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुकी है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह वॉच जल्द ही लॉन्च की जा सकती है।

टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर विभिन्न पोस्ट के जरिए Vivo Watch के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी। टिप्सटर के पोस्ट में जानकारी मिली कि स्मार्टवॉच में दो साइज़ वेरिएंट्स मिल सकते हैं वो हैं 42mm और 46mm। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच लैदर स्ट्रैप के साथ आएगी। हालांकि, टिप्सटर ने यह साफ नहीं किया कि वॉच का बैटरी साइज़ क्या होगा, लेकिन पोस्ट में यह इशारा जरूर मिला है कि यह स्मार्टवॉच 18 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी।

टिप्सटर ने यह भी बताया कि यह वीवो वॉच चार कलर ऑप्शन में आएगी, वो चार विकल्प हैं- मोचा, मिक्सिया, शैडो और फेंगशांग। यही नहीं, टिप्सटर के अनुसार, इस स्मार्टवॉच की कीमत चीन में CNY 1,000 (लगभग 10,760 रुपये) होगी।

पहले एक अलग पोस्ट में Digital Chat Station ने वॉच के 46mm वेरिएंट के बारे में जानकारी दी थी। जिसके अनुसार, यह वीवो वॉच राउंड शेप कलर ओलेड डिस्प्ले से लैस होगी। वहीं, इसमें हार्ट-रेट सेंसर, ब्लड ऑक्सिज़न लेवल (Sp02) ट्रैकर आदि मौजूद होगा। पोस्ट में NFC की मौजूदगी का भी संकेत दिया गया है, जो कि यूज़र्स को सिक्योर ट्रांसजेक्शन और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को एक टच के साथ कनेक्ट करने में मदद करता है। इस पोस्ट में यह भी कहा गया है कि वीवो वॉच अगले दो महीने के अंदर लॉन्च की जा सकती है।

आपको बता दें, जुलाई में इस Vivo Watch को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ था। इससे साफ हुआ कि यह वॉच ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगी और इसका मॉडल नंबर WA2056 होगा। जून में स्मार्टवॉच मॉडल नंबर WA2052 के साथ 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट थी। फरवरी में वीवो वॉच Intellectual Property India (IPI) और European Union Intellectual Property Office (EUIPO) साइट्स पर लिस्ट भी हुई थी। इन सभी लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि यह वॉच चीन, यूरोप और भारत में लॉन्च की जा सकती है।

खैर! फिलहाल Vivo ने स्मार्टवॉच के किसी स्पेसिफिकेशन, कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo Watch, Vivo Watch Specifications, Vivo Watch Launch, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹14249 में मिल रहा 7000mAh बैटरी वाला Realme का 5G फोन, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  2. Rogbid की सस्ती स्मार्टवॉच AMOLED स्क्रीन, GPS, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹4599 सस्ता खरीदें Oppo का 8000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  9. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  10. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »