Vivo Watch की लॉन्च तारीख आई सामने, लीक पोस्टर्स से मिली कलर ऑप्शन की जानकारी

रिपोर्ट के अनुसार, चीनी रीटेलर ने Vivo Watch का टीज़र पेज लिस्ट किया है जिसके जरिए लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। इस पेज ने कथित रूप से पुष्टि की है कि यह वियरेबल चीन में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।

Vivo Watch की लॉन्च तारीख आई सामने, लीक पोस्टर्स से मिली कलर ऑप्शन की जानकारी

Vivo Watch में मौजूद हो सकता है 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग सेंसर

ख़ास बातें
  • Vivo Watch में मिल सकते हैं दो डायल साइज़ 42mm और 46mm
  • वीवो वॉच 5ATM वाटरप्रूफ हो सकती है
  • वीवो वॉच में मिलेगा 18 दिन तक का बैटरी बैकअप
विज्ञापन
Vivo Watch पिछले कुछ समय से सुर्खियों का हिस्सा बनी हई है, और अब इस स्मार्टवॉच की लॉन्च तारीख को लेकर जानकारी सामने आई है। दरअसल, नई रीटेल लिस्टिंग में लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक वीवो वॉच को 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, एक अलग लीक पोस्टर में वॉच के डिज़ाइन के साथ कलर ऑप्शन की जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा, टिप्सटर द्वारा वीवो वॉच की लाइव तस्वीरों के साथ इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी लीक कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, वीवो वॉच हार्ट रेट मॉनिटर के साथ आएगी, जिसमें 18 दिन तक का बैटरी बैकअप प्राप्त होगा।

GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार, चीनी रीटेलर ने Vivo Watch का टीज़र पेज लिस्ट किया है जिसके जरिए लॉन्च तारीख का खुलासा हुआ है। इस पेज ने कथित रूप से पुष्टि की है कि यह वियरेबल चीन में 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि एक अन्य पोस्टर भी चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर साझा किया गया है, जिसमें वीवो वॉच के डिज़ाइन की झलक दिखी है। पोस्टर के अनुसार, यह वॉच ऑरेंज, ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश की जाएगी। इसके अलावा वॉच में कई वॉच फेस मौजूद होंगे, और यह लैदर व सिलिकॉन स्ट्रैप विकल्प के साथ आएगी। लीक में यह भी संकेत मिला है कि वीवो वॉच में 24 घंटे हार्ट-रेट मॉनिटरिंग सेंसर और बड़ी बैटरी लाइफ दी जाएगी।

इसके अलावा, जाने-माने चीनी टिप्सटर Digital Chat Station (अनुवादित) ने वीवो वॉच की लाइव तस्वीर साझा की है, जिसमें विभिन्न कलर ऑप्शन देखने को मिले हैं। लीक के अनुसार, वॉच एमोलेड डिस्प्ले, राउंड डायल, साइड में दिए दो फिज़िकल बटन और डायल के किनारों पर सिल्वर बेजल्स से लैस होगी। स्मार्टवॉच में ब्लैक, ऑरेंज और ब्राउन स्टैप देखा जा सकता है। टिप्सटर ने यह भी बताया कि स्मार्टवॉच में दो डायल साइज़ वेरिएंट्स मिलेंगे, वो हैं 42mm और 46mm। इसके अलावा स्मार्टवॉच में स्टैनलैस स्टील बॉडी और लैदर स्ट्रैप विकल्प मिलेगा।

जानकारी तो यह भी दी गई है कि वियरेबल में  5ATM वाटरप्रूफ होगा और इसमें 18 दिन तक की बैटरी लाइफ दी जाएगी। प्रमुख फीचर्स में, कैलोरी डिटेक्शन, इंडिपेंडेंट म्यूज़िक प्लेबैक, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ​​ब्लड ऑक्सिज़न डिटेक्शन, जोवी वॉयस असिस्टेंट और मल्टी-फंक्शन एनएफसी शामिल होंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  2. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  3. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  6. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  8. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  9. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  10. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »