Sony WF-1000XM5 ईयरफोन का 27 सितंबर को भारत में लॉन्च, बेहतर होगी साउंड क्वालिटी

वॉयस क्वालिटी में सुधार के लिए इसके प्रत्येक ईयरबड में बोन कंडक्शन सेंसर डीप न्यूरल नेटवर्क (DNN) प्रोसेसिंग के साथ दिए गए हैं

Sony WF-1000XM5 ईयरफोन का 27 सितंबर को भारत में लॉन्च, बेहतर होगी साउंड क्वालिटी

यह Google या Alexa के लिए एक्सेस भी उपलब्ध कराता है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने इसे जुलाई में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था
  • अमेरिका और कुछ अन्य देशों में इसे 299 डॉलर में लॉन्च किया गया था
  • यह सोनी के Integrated Processor V2 और QN2e चिप पर चलता है
विज्ञापन
बड़ी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों में शामिल Sony जल्द ही भारत में WF-1000XM5 ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने इसे जुलाई में इंटरनेशनल मार्केट में पेश किया था। यह लगभग दो वर्ष पहले लॉन्च किए गए  Sony WF-1000XM4 की जगह लेगा। कंपनी ने नए ईयरफोन में नेक्स्ट जेनरेशन Integrated Processor V2 चिप के साथ नॉयस कैंसलेशन के लिए QN2e प्रोसेसर दिया है। 

Sony WF-1000XM5 TWS ईयरफोन को भारत में 27 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके प्राइस का खुलासा नहीं किया है। अमेरिका और अन्य देशों में इसे 299 डॉलर में लॉन्च किया गया था। इसे भारत में भी लगभग इसी प्राइस पर लाया जा सकता है। इसमें कंपनी का 8.4 mm 'डायनैमिक ड्राइवर X' और पॉलीयूरेथेन फोम मैटीरियल से बने चार साइज के ईयरटिप हैं। यह सोनी के Integrated Processor V2 और QN2e चिप पर चलता है। कंपनी का दावा है कि इससे साउंड क्वालिटी और नॉयस कैंसलेशन में सुधार हुआ है। 

वॉयस क्वालिटी में सुधार के लिए इसके प्रत्येक ईयरबड में बोन कंडक्शन सेंसर डीप न्यूरल नेटवर्क (DNN) प्रोसेसिंग के साथ दिए गए हैं। यह AAC, SBC और कंपनी के Hi-Res LDAC कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी, मल्टीप्वाइंट कनेक्टिविटी और फास्ट पेयर के लिए सपोर्ट है। इसमें यूजर एडैप्टिव साउंड कंट्रोल के साथ Sony के स्पीक टु चैट फीचर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा यह Google या Alexa के लिए एक्सेस भी उपलब्ध कराता है। Sony WF-1000XM5 में चार्जिंग के लिए केस पर USB Type-C पोर्ट दिया गया है। इसे Qi चार्जर के इस्तेमाल से वायरलेस तरीके से भी चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी ANC डिसएबल्ड के साथ 12 घंटे और एनेबल्ड के साथ आठ घंटे तक चलती है। 

हाल ही में  Sony ने Xperia 5 V स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसे सिंगल स्टोरेज वेरिएंट और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Gen 2 दिया गया है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Sony Xperia 5 IV की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 256 GB के सिंगल वेरिएंट का प्राइस 999 यूरो (लगभग 89,700 रुपये) है। इसे Black, Blue और Platinum Silver कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी बिक्री इस महीने के अंत में यूरोप में शुरू होगी। कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। इस स्मार्टफोन का 6.1 इंच फुल HD+ (2,520 x 1,080 पिक्सल) OLED HDR डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Impressive sound quality and active noise cancellation
  • LDAC Bluetooth codec support, stable connectivity
  • Good battery life
  • Lighter design and comfortable fit
  • कमियां
  • Slightly expensive
कलरSilver
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Earphone, Quality, Market, Sony, Demand, Launch, Battery, USB, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »