Samsung कर सकती है 4 लाख से अधिक Galaxy Ring की मैन्युफैक्चरिंग

सैमसंग ने MWC में बताया था कि Galaxy Ring को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा

Samsung कर सकती है 4 लाख से अधिक Galaxy Ring की मैन्युफैक्चरिंग

इसे नौ साइज और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में इसे पेश किया था
  • कंपनी को Galaxy Ring के लिए अधिक डिमांड मिलने की उम्मीद है
  • इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में नौ दिन तक चलने का दावा किया गया है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Galaxy Ring को लॉन्च कर सकती है। इस कॉम्पैक्ट वियरेबल डिवाइस की चार लाख से अधिक यूनिट्स की इससे पहले मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। सैमसंग ने पिछले महीने आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में इसे पेश किया था। 

कोरिया के पब्लिकेशन ETNews ने एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंपनी की लॉन्च से पहले चार लाख से अधिक Galaxy Ring की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। इसे जुलाई में Samsung के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन प्रोडक्ट्स की बिक्री अगस्त में शुरू हो सकती है। सैमसंग को Galaxy Ring के लिए अधिक डिमांड मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने Galaxy Ring को डिवेलप करने के लिए Dreamtech और Doosung Tech के साथ टाई-अप किया है। 

सैमसंग ने MWC में बताया था कि Galaxy Ring को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा और यह Galaxy स्मार्टवॉच के साथ भी कार्य करेगी। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में नौ दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसे नौ साइज और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जा सकता है। 

कंपनी इस इवेंट को सामान्य तिथि से पहले आयोजित कर सकती है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन The Bell ने एक रिपोर्ट में बताया था कि सैमसंग जुलाई के मध्य में नए Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कंपनी के Galaxy Z सीरीज के पिछले कुछ वर्षों में लॉन्च से लगभग तीन-चार सप्ताह पहले हो सकता है। इससे कंपनी यूरोपियन मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक शुरू होना है। इससे पहले सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में आयोजित करती रही है। ऐसी अटकल है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 का कम प्राइस वाला वेरिएंट भी ला सकती है। सैमसंग ने मौजूदा वर्ष के पहले Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  11. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »