Samsung की अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट पेरिस में आयोजित करने की तैयारी

इस इवेंट में सैमसंग के Galaxy Z सीरीज के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है

Samsung की अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट पेरिस में आयोजित करने की तैयारी

इस इवेंट में कंपनी के Galaxy Z सीरीज के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी इस इवेंट को सामान्य तिथि से पहले आयोजित कर सकती है
  • इससे सैमसंग यूरोपियन मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट पेरिस में लॉन्च हो सकता है। इस इवेंट में कंपनी के Galaxy Z सीरीज के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के स्पसेफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

कंपनी इस इवेंट को सामान्य तिथि से पहले आयोजित कर सकती है। दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन The Bell ने एक रिपोर्ट में बताया है कि सैमसंग जुलाई के मध्य में नए Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कंपनी के Galaxy Z सीरीज के पिछले कुछ वर्षों में लॉन्च से लगभग तीन-चार सप्ताह पहले है। इससे कंपनी यूरोपियन मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक शुरू होना है। इससे पहले सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में आयोजित करती रही है। 

ऐसी अटकल है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 का कम प्राइस वाला वेरिएंट ला सकती है।सैमसंग ने इस वर्ष के पहले Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। इसने वियरेबल कैटेगरी में Galaxy Ring का भी टीजर दिया था। कंपनी के दूसरे Galaxy Unpacked इवेंट में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज के साथ Galaxy Watch 7 सीरीज जैसे कुछ अन्य प्रोडक्ट्स को भी पेश किया जा सकता है। 

टिप्सटर Anthony (@TheGalox) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में दावा किया था कि इस इवेंट में Galaxy Ring को भी पेश किया जाएगा। कंपनी के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन्स - Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 को भी इसमें लॉन्च किया जा सकता है। इसमें सैमसंग का ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Galaxy Buds 3 और Galaxy Watch 7 सीरीज भी पेश हो सकती है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस इवेंट में Galaxy Tab S10 सीरीज और Galaxy XR हेडसेट भी लाए जा सकते हैं। सैमसंग का यह हेडसेट हाल ही में लॉन्च किए गए Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro को टक्कर दे सकता है। जनवरी में हुए Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग ने Galaxy Ring का टीजर दिया था। इसे स्पेन के बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में भी दिखाया गया था। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • कमियां
  • Expensive
  • Still feels bulky
डिस्प्ले7.60 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 2
फ्रंट कैमरा10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2176x1812 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  2. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  3. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  4. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  5. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  6. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  7. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
  8. Huawei का लेटेस्ट टैबलेट 10,100mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  9. स्मार्टफोन होने लगेंगे सस्ते! RAM की कीमतों में राहत की आ रही खबर
  10. ₹6450 सस्ता खरीदें Vivo का 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »