सैमसंग गियर एस3 क्लासिक और फ्रंटियर भारत में लॉन्च

सैमसंग गियर एस3 क्लासिक और फ्रंटियर भारत में लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने आखिरकार अपनी स्मार्टवॉच गियर एस2 के अपग्रेडेड वेरिएंट गियर एस3 मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दी। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपनी स्मार्टवॉच के दो वेरिएंट फ्रंटियर और क्लासिक लॉन्च किए हैं। सैमसंग की नई स्मार्टवॉच 18 जनवर से सैमसंग के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगी। इनकी कीमत 28,500 रुपये रखी गई है।

सैमसंग गियर एस3 स्मार्टवॉच को सबसे पहले आईएफए 2016 इवेंट में लॉन्च किया गया था। इन स्मार्टवॉच में गूगल के एंड्रॉयड वियर की जगह सैमसंग का टाइज़ेन ओएस दिया गया है। नई गियर एस3 फ्रंटियर वेरिएंट रग्ड आउटडोर लुक के साथ आती है जबकि गियर एस3 क्लासिक पहले ज्यादा बेहतर दिखती है। लेकिन दोनों वॉच में बड़े डायल दिए गए हैं जो सिर्फ पुरुष उपभोक्ताओं को ही ज्यादा आकर्षित करेंगे।

गौर करने वाली बात है कि फ्रंटियर वेरिएंट में एक सेल्युलर रेडियो चिप दिया गया है जिससे हाई स्पीड 4जी मोबाइल नेटवर्क को कनेक्ट किया जा सकता है। इसलिए ऐप्पल वॉच की तरह इन्हें कॉल करने या डेटा रिसीव व सेंड करने के लिए यूज़र के स्मार्टफोन के पास रहने की जरूरत नहीं पड़ती। जबकि ऐप्पल वॉच को स्मार्टफोन से कनेक्ट रहने के लिए आईफोन के पास ही रहना होता है।

नई सैमसंग स्मार्टवॉच 1.3 इंच के (360x360 पिक्सल) ऑलवेज़-ऑन सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास एसआर+ दिया गया है। इसके अलावा यह डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस फ़ीचर, बिल्ट-इन स्पीकर और जीपीएस लोकेशन फाइंडिंग टेक्नोलॉजी के साथ आती है। नई स्मार्टवॉच में 1 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फ्रंटियर वेरिएंट में 3जी/एलटीई के अलावा, स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन और एनएफसी/एमएसटी जैसे फ़ीचर हैं। इन वॉच में 380 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा जिन देशों में सैमसंग पे सुविधा मौज़ूद है वहां यूज़र मोबाइल पेमेंट भी कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »