OnePlus ने लॉन्च की Watch 2, eSIM कनेक्टिविटी, 1.43 इंच डिस्प्ले

इस स्मार्टवॉच को डिजाइन में कुछ बदलाव और eSIM कनेक्टिविटी के साथ चीन में पेश किया गया है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 जून 2024 19:43 IST
ख़ास बातें
  • यह BES2700 चिप के साथ Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट पर चलती है
  • इसे Nebula Green और Meteorite Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है
  • इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है

इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है

चाइनीज डिवाइसेज मेकर OnePlus ने इस वर्ष की शुरुआत में भारत में Watch 2 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टवॉच को डिजाइन में कुछ बदलाव और eSIM कनेक्टिविटी के साथ चीन में पेश किया गया है। इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह BES2700 चिप के साथ Snapdragon W5 Gen 1 चिपसेट पर चलती है। 

इस स्मार्टवॉच का प्राइस CNY 1,799 (लगभग 20,650 रुपये) का है। इसे Nebula Green और Meteorite Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए चीन में कंपनी की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। भारत में इस स्मार्टवॉच को Radiant Steel और Black Steel कलर्स में लॉन्च किया गया था। देश में इसका प्राइस 24,999 रुपये का है। 

OnePlus Watch 2 के स्पेसिफिकेशंस

इसके चाइनीज वेरिएंट में 1.43 इंच (466x466 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले और 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। यह ColorOS Watch 6.0 पर चलती है और Android 8.0 या उसके बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। इस स्मार्टवॉच में 2 GB का RAM और 32 GB की स्टोरेज है। यह ब्लूटूथ कॉलिंग के अलावा eSIM के लिए सपोर्ट के साथ है। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बिना फोन कॉल्स को सीधे रिसीव कर सकेंगे। इसमें कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, Beidou, GPS, QZSS, Wi-Fi और NFC के विकल्प हैं। 
Advertisement

यह स्मार्टवॉच SpO2 मॉनिटरिंग और हार्ट रेट ट्रैकिंग जैसे हेल्थ पर फोकस्ड फीचर्स के साथ है। OnePlus Watch 2 की 500 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 12 दिनों तक चल सकती है। इसका भार लगभग 59 ग्राम का है। हाल ही में OnePlus ने OnePlus 12 को नए Glacier White कलर में पेश किया था। इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 64,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Amazon, OnePlus की वेबसाइट, कंपनी के एक्सपीरिएंस स्टोर्स और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर चलता है। इसमें 6.82 इंच क्वाड HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) की LTPO 4.0 AMOLED स्क्रीन है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट Hasselblad की ओर से ट्यून्ड है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा Sony LYT-808 सेंसर और f/1.6 अपार्चर के साथ है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.