Vivo Watch 6 में सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.47 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है।
Vivo Watch 6 में सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.47 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है।
Vivo Watch 6 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में लॉन्च कर दिया है। Vivo X500 सीरीज के साथ इसे मार्केट में उतारा गया है। Vivo Watch 6 में सैफायर क्रिस्टल डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.47 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आती है। इसमें eSIM का सपोर्ट भी कंपनी ने दिया है। इसमें कई तरह के हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स मिल जाते हैं जिसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। स्मार्टवॉच में कई तरह के वॉचफेस भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Vivo Watch 6 को कंपनी ने तीन कंफिग्रेशन में लॉन्च किया है। एंट्री लेवल मॉडल की कीमत 1399 युआन (लगभग 20,000 रुपये) है जबकि टॉप मॉडल को कंपनी ने 1999 युआन (लगभग 28,500 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया है। Watch 6 को कंपनी ने वाइल्डनेस और मूनलाइट रंगों में पेश किया है। वहीं, नेचुरल कलर फिनिश सिर्फ टाइटेनियम मॉडल के लिए उपलब्ध है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है।
Vivo Watch 6 में 1.47 इंच का AMOLED पैनल दिया गया है। स्मार्टवॉच 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। अंधरे में यह 2 निट्स तक भी डिम हो सकती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के बेस मॉडल में 316L स्टेनलैस स्टील फ्रेम दिया गया है। इसका वजन 44 ग्राम है। वहीं, प्रीमियम मॉडल TC4 एरोस्पेस ग्रेड टाइटेनियम एलॉय के साथ आता है।
स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 8 चैनल हार्ट रेट सेंसर, और 16 चैनल ब्लड ऑक्सीजन सेंसर्स से लैस होकर आती है। वीवो ने दावा किया गया है कि यह 97.2% तक हार्ट एक्युरेसी दे सकती है। इसके अलावा इसमें ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग के साथ ही स्ट्रेस मॉनिटरिंग फीचर भी है। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट दिया गया है।
बैटरी लाइफ की बात करें तो Vivo के अनुसार, ब्लूटूथ के साथ यह सामान्य इस्तेमाल में 10 दिन और हल्के इस्तेमाल में 21 दिन तक चल सकती है। eSIM मॉडल फोन से कनेक्ट होने पर लगभग 7 दिन और स्टैंडअलोन डिवाइस के तौर पर 4 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स