OnePlus Watch 3 सिंगल चार्ज में 16 दिन चलेगी! 18 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

स्मार्टवॉच में 631mAh की बैटरी होगी। यह पावर सेविंग मोड में 16 दिन तक बैकअप दे सकेगी।

OnePlus Watch 3 सिंगल चार्ज में 16 दिन चलेगी! 18 फरवरी को होगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Watch 3 का ग्लोबल लॉन्च 18 फरवरी के लिए तय हो गया है।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील की बॉडी होगी।
  • स्मार्टवॉच में 2D Sapphire Crystal डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • इसमें 2GB रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
विज्ञापन
OnePlus ने अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच OnePlus Watch 3 का लॉन्च अधिकारिक रूप से टीज कर दिया है। यह इससे पहले आई OnePlus Watch 2 की सक्सेसर होगी जिसे कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था। OnePlus Watch 3 ग्लोबल मार्केट में 18 फरवरी को दस्तक देने वाली है। यह कनाडा, यूरोप और अमेरिका जैसे मार्केट्स में एंट्री करेगी। नई वनप्लस स्मार्टवॉच में कई अपग्रेड आने की खबर है। आइए जानते हैं क्या होगा इस स्मार्ट घड़ी में खास। 

OnePlus Watch 3 का ग्लोबल लॉन्च 18 फरवरी के लिए तय हो गया है। OnePlus Watch 3 के लिए कहा जा रहा है कि इसके डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में अच्छे खासे अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे। इसके लैंडिंग पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्मार्टवॉच में स्टेनलैस स्टील की बॉडी होगी। इसमें टाइटेनियम बेजल का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह स्टाइलिश होने के साथ ही टिकाऊ भी होगी। 

OnePlus Watch 3 में नेविगेशन के लिए रोटेटिंग क्राउन बटन मौजूद होगा। स्मार्टवॉच में 2D Sapphire Crystal डिस्प्ले देखने को मिलेगा। यह स्क्रैच रिसस्टेंट होगा और क्रिस्टल क्लियर दिखेगा। वनप्लस की इस वॉच में Snapdragon W5 चिप देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें BES2800 MCU चिप भी दी गई है जिससे इसकी बेहतर परफॉर्मेंस और पावर मैनेजमेंट सुनिश्चित होने की बात कही गई है। स्मार्टवॉच में 2GB रैम, 32GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

बैटरी लाइफ के मामले में भी OnePlus Watch 3 के लिए बड़ा दावा किया गया है। इसमें 631mAh की बैटरी होगी। यह पावर सेविंग मोड में 16 दिन तक बैकअप दे सकेगी। वहीं, स्मार्ट मोड में यह 5 दिन चल सकेगी। हैवी यूसेज में इसके लिए 72 घंटे बैकअप का दावा किया गया है। स्मार्टवॉच WearOS पर रन करेगी। इसे Emerald Titanium और Obsidian Titanium कलर्स में पेश किया जा सकता है। हालांकि कीमत के बारे में अभी तक कोई संकेत कंपनी की ओर से नहीं दिया गया है। इसमें ECG मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स भी होंगे। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  7. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »