• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus Watch 2 की बैटरी चलेगी और लम्बी! Wear OS 4 में होने जा रहा बड़ा अपग्रेड, जानें इसके बारे में

OnePlus Watch 2 की बैटरी चलेगी और लम्बी! Wear OS 4 में होने जा रहा बड़ा अपग्रेड, जानें इसके बारे में

Wear OS 4 के लिए कथित तौर पर कहा गया है कि यह Google के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा देगा।

OnePlus Watch 2 की बैटरी चलेगी और लम्बी! Wear OS 4 में होने जा रहा बड़ा अपग्रेड, जानें इसके बारे में

OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 2 में बैटरी लाइफ को लेकर एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है।
  • Wear OS 4 का नया अपग्रेड स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा देगा।
  • Wear OS में नोटिफिकेशन, एप्लीकेशन प्रोसेसर (AP) मैनेज करता आ रहा है।
विज्ञापन
OnePlus Watch 2 में बैटरी लाइफ को लेकर एक बड़ा अपग्रेड मिलने वाला है। दरअसल Wear OS 4 के लिए कथित तौर पर कहा गया है कि यह Google के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाली स्मार्टवॉच की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा देगा। इसमें नोटिफिकेशंस की प्रोसेसिंग को भी मॉडिफाई करने की बात कही गई है क्योंकि यह उन्हें एक अलग सिस्टम में भेज देगा जिससे डिवाइस की बैटरी लाइफ बेहतर होगी। OnePlus Watch 2 को कंपनी ने Mobile World Congress (MWC) 2025 में लॉन्च किया था। यह स्मार्टवॉच पहली होगी जो इस अपग्रेडेड फंक्शन से लैस होगी। 

Wear OS में अब तक नोटिफिकेशंस को एप्लीकेशन प्रोसेसर (AP) द्वारा प्रोसेस और मैनेज किया जाता रहा है। इससे नोटिफिकेशंस को दिखाने में डिवाइस की पावर की ज्यादा खपत होती है। वहीं दूसरी तरफ कई तरह के कम बैटरी खपत वाले टास्क जैसे स्टेप काउंटिंग, और हार्ट रेट मॉनिटरिंग आदि को अलग से माइक्रोकंट्रोलर यूनिट (MCU) द्वारा हैंडल किया जाता है। The Verge की रिपोर्ट के अनुसार, Google अब मेन्युफैक्चरर्स को नोटिफिकेशन सिस्टम, MCU पर शिफ्ट करने के लिए अनुमति देगा। जिसके बाद नोटिफिकेशंस दिखाने में जो बैटरी की खपत होती थी वह काफी हद तक कम हो जाएगी। 

रिपोर्ट कहती है कि यह फंक्शन खासतौर पर OnePlus Watch 2 के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन अब यह अन्य स्मार्टवॉचेस के लिए भी एक्सपेंड किया जाएगा। Google के WearOS के वॉइस प्रेसिडेंट Bjorn Kilburn ने प्रकाशन को बताया कि अन्य कंपनियां भी इस क्षमता का उपयोग कर सकेंगी। इसका मतलब यह है कि आगे आने वाले समय में नोटिफिकेशन दिखाना, उन्हें डिसमिस करना, या उन पर तुरंत रिप्लाई देना, ये सभी काम MCU द्वारा हैंडल किए जाएंगे।

हालांकि यूजर्स को इस बदलाव के बारे में भले ही प्रत्याशित रूप से नोटिफिकेशंस के अंदर कुछ अंतर दिखाई न दे। लेकिन बैटरी लाइफ के बढ़ जाने से उन्हें अंतर जरूर नजर आएगा। OnePlus Watch 2 को MWC 2025 में पेश किया गया है। OnePlus Watch 2 में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले आता है। इसमें Snapdragon W5 चिपसेट है। यह 500mAh बैटरी से लैस है और 7.5W चार्जिंग के साथ आती है। इसकी कीमत 24,999 रुपये है। सेल 4 मार्च से शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »