स्मार्टवॉच पर लगभग 20 हजार रुपये का सीधा MRP डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच और ऐसे ही वियरेबल्स पर कमाल के ऑफर्स मिल रहे हैं। अगर आप भी Amazon से कोई फिटनेस वियरेबल खरीदने की सोच रहे हैं, या फिर कोई पॉपुलर स्मार्टवॉच सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए एक कमाल की डील खोजकर लाए हैं। Samsung Galaxy Watch 8 को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं स्मार्टवॉच पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में विस्तार से।
Samsung Galaxy Watch 8 को Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। Samsung Galaxy Watch 8 40mm आमतौर पर 38,999 MRP पर लिस्ट होती है। लेकिन Amazon सेल में इसे 19,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। स्मार्टवॉच पर लगभग 20 हजार रुपये का सीधा MRP डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। अगर आप इस स्मार्टवॉच को अमेजन से SBI क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लेते हैं तो 3000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy Watch 8 में 1.34 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 3000 निट्स तक है। डिस्प्ले सफायर क्रिस्टल प्रोटेक्शन के साथ आती है। वॉच का वजन 30 ग्राम है। वॉच में 3nm Exynos W1000 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी कैपेसिटी 325mAh जो कि WPC बेस्ड फास्ट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह वॉच Wear OS 6 पर बेस्ड One UI 8 Watch पर काम करती है।
Galaxy Watch 8 में कंपनी का BioActive सेंसर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल बाय सिग्नल, इलेक्ट्रिकल हार्ट सिग्नल और बायोइलेक्ट्रिकल इंपीडेंस एनालेसेज जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा टेंप्रेचर सेंसर, एक्सीलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और लाइट सेंसर शामिल है। Galaxy Watch 8 में LTE, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई, एनएफसी और L1+L5 ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस शामिल हैं। यह 5ATM + IP68 रेटिंग के साथ आती है और MIL-STD-810H सर्टिफाइड हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट