• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • OnePlus की लंबे बैटरी बैकअप वाली नई स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

OnePlus की लंबे बैटरी बैकअप वाली नई स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

मॉडल नंबर OPWW231 के साथ एक OnePlus स्मार्टवॉच को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है।

OnePlus की लंबे बैटरी बैकअप वाली नई स्मार्टवॉच जल्द होगी भारत में लॉन्च! मिला BIS सर्टिफिकेशन

OnePlus ने Watch 2 (ऊपर तस्वीर में) को इसी साल भारत में 24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • OnePlus स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर OPWWE234 के साथ BIS सर्टिफिकेशन मिला
  • OPWW231 के साथ OnePlus स्मार्टवॉच TUV Rheinland डेटाबेस में दिखाई दी
  • 550mAh बैटरी वाली इस स्मार्टवॉच के OnePlus Watch 3 होने की संभावना
विज्ञापन
OnePlus Watch 2 को साल की शुरुआत में भारत में पेश किया गया था और पिछले कुछ समय से एक नई OnePlus स्मार्टवॉच लीक्स के जरिए सुर्खियों में है। मॉडल नंबर OPWW234 के साथ एक वनप्लस स्मार्टवॉच को हाल ही में 3C और CMIIT सर्टिफिकेशन मिला था। यहां पता चला था कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा और यह बिना पावर एडेप्टर के बेची जाएगी। इसी मॉडल नंबर को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। वहीं, इससे लगभग मेल खाते मॉडल नंबर को भारत में BIS सर्टिफिकेशन भी मिला है। इन दोनों मॉडल नंबर को OnePlus Watch 3 से जोड़कर देखा जा रहा है।

91Mobile द्वारा शेयर किए गए सर्टिफिकेशन लिस्टिंग स्क्रीनग्रैब्स से पता चलता है कि एक OnePlus स्मार्टवॉच को मॉडल नंबर OPWWE234 के साथ भारत की BIS सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। डाटाबेस में स्मार्टवॉच का नाम नहीं लिखा है, लेकिन रिपोर्ट में इसे OnePlus Watch 3 से जोड़ा जा रहा है। बता दें कि OnePlus Watch 2 को मॉडल नंबर OPWWE231 के साथ कुछ सर्टिफिकेशन प्राप्त हुए थे, जिससे यह अपकमिंग मॉडल के OnePlus Watch 3 होने की संभावना थोड़ी बढ़ जाती है। हालांकि, OnePlus की ओर से फिलहाल किसी भी अपकमिंग स्मार्टवॉच को लेकर कोई जानकारी जारी नहीं की गई है।

BIS सर्टिफिकेशन इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं देता है। हालांकि, इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि मॉडल नंबर OPWW231 के साथ एक OnePlus स्मार्टवॉच को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह BIS के साथ-साथ पिछले सर्टिफिकेशन में मौजूद मॉडल नंबर से मेल खाता है, ऐसे में इसके भी समान स्मार्टवॉच होने की उम्मीद है। इस सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच में 550mAh बैटरी होगी। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि OnePlus Watch 2 को भी इसी क्षमता के बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया गया था और कंपनी ने उसके लिए दावा किया था कि मॉडल फुल चार्ज में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकती है।

मई में OPWW231 मॉडल नंबर को चीन के 3C और CMIIT सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा गया था। जहां 3C से पता चला था कि स्मार्टवॉच 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी और बिना पावर एडेप्टर के बेची जाएगी। वहीं, दूसरे सर्टिफिकेशन डेटाबेस से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपकमिंग OnePlus स्मार्टवॉच TD-LTE, WCDMA, WLAN और ब्लूटूथ जैसी कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगी।

फिलहाल कंपनी ने किसी भी अपकमिंग स्मार्टवॉच के लॉन्च को लेकर चुप्पी साधी हुई है। OnePlus ने Watch 2 को इसी साल भारत में 24,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart GOAT Sale: ₹45 हजार में Samsung Galaxy S25 FE या Google Pixel 10a, कौन सा बेहतर?
  2. Xiaomi की इस पॉपुलर स्मार्टफोन सीरीज का हुआ The End? लीक हुआ बड़ा खुलासा
  3. Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  4. iPhones ₹32 हजार से शुरू! ControlZ की Anniversary Sale हुई लाइव
  5. Flipkart Goat Sale में ₹12 हजार से सस्ता खरीदें Samsung Galaxy F70e 5G
  6. क्रिप्टो मार्केट को मिला ETF से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 63,000 डॉलर से ज्यादा
  7. अब भारत में बनेंगे सेमी कंडक्टर, गुजरात में CG SEMI OSAT फेसिलिटी में काम शुरू, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
  8. भूकंप आते ही हवा में उठ जाएगा घर! जापान की ये टेक्नोलॉजी कर देगी हैरान
  9. WhatsApp पर अपना यूजरनेम कैसे करें रिजर्व, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  10. Oppo Reno 16 vs Vivo X300 FE vs Google Pixel 10: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »