OnePlus Buds 3 डुअल डायनैमिक ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, 6 फरवरी से होगी बिक्री 

OnePlus ने इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक और ANC एनेबल्ड होने पर 6.5 घंटे तक चलने का दावा किया है

OnePlus Buds 3 डुअल डायनैमिक ड्राइवर्स के साथ लॉन्च, 6 फरवरी से होगी बिक्री 

यह कंपनी के डुअल कनेक्शन फीचर को भी सपोर्ट करता है

ख़ास बातें
  • यह Metallic Gray और Splendid Blue कलर्स में उपलब्ध है
  • इसका प्राइस 5,499 रुपये का है
  • इसके साथ USB Type-C चार्जिंग केबल मिलेगी
विज्ञापन

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी OnePlus ने देश में ट्रूली वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरफोन Buds 3 को लॉन्च किया है। इसमें डुअल ड्राइवर्स और 49 dB तक एडैप्टिव नॉयस कैंसलेशन के लिए सपोर्ट है। यह कंपनी के डुअल कनेक्शन फीचर को भी सपोर्ट करता है। OnePlus ने इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में 10 घंटे तक और ANC एनेबल्ड होने पर 6.5 घंटे तक चलने का दावा किया है। 

इसका प्राइस 5,499 रुपये का है। यह Metallic Gray और Splendid Blue कलर्स में उपलब्ध है। इसकी बिक्री 6 फरवरी से OnePlus की वेबसाइट, Amazon और रिटेल स्टोर्स के जरिए होगी। इसमें डुअल ड्राइवर सेटअप है जिसमें 10.4 mm वूफर के साथ 6 mm ट्वीटर है। इसके बाएं और दाएं दोनों ईयरफोन में -38 सेसेटिविटी के साथ तीन माइक्रोफोन हैं। यह 49 dB एडैप्टिव नॉयस कैंसलेशन को सपोर्ट करता है। वॉल्यूम कंट्रोल के लिए इसे अप और डाउन स्वाइप किया जा सकता है। इसमें AAC, SBC और LHDC 5.0 कोडेक्स के लिए सपोर्ट मिलता है। 

OnePlus ने बताया है कि यह जापान ऑडियो सोसाइटी (JAS) से सर्टिफाइड Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ है। इसमें लो लेटेंसी मोड और गूगल फास्ट पेयर सपोर्ट भी है। इसका वैकल्पिक डुअल कनेक्शन मोड इसे एक साथ दो डिवाइसेज के साथ इस्तेमाल करने की सुविधा देता है। OnePlus Buds 3 को ANC एनेबल्ड होने के साथ 6.5 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 28 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ANC के बिना इसकी बैटरी 10 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 44 घंटे तक चल सकती है। 

इसके प्रत्येक ईयरफोन में 58 mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 520 mAh की बैटरी है। कंपनी ने बताया है कि इसे 10 मिनट तक चार्ज करने पर सात घंटे तक बैटरी चल सकती है। OnePlus Buds 3 की डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग है। इसके साथ USB Type-C चार्जिंग केबल मिलेगी। इसके केस का साइज 58.7 2x 50.15 x 25.81 mm और भार 40.8 ग्राम का है। OnePlus Buds 3 के प्रत्येक TWS ईयरफोन का साइज 31.68 x 20.22 x24.4 mm और भार 4.8 ग्राम का है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus के स्मार्टफोन और वियरेबल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Comfortable fit
  • IP55 dust and water resistance
  • Good battery life
  • LHDC codec support
  • Excellent companion app
  • Accurate slide touch controls
  • कमियां
  • Slightly bass-heavy sound
कलरBlue
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Demand, Earphone, Battery, Market, OnePlus, Colors, Launch, Amazon, Volume, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  4. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  5. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  6. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  7. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  8. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  10. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »