HUAWEI Watch Fit 2 हुई AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

Huawei Watch Fit 2 में 1.74 इंच की एचडी रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 336 x 480 पिक्सल और 336 पीपीआई है।

HUAWEI Watch Fit 2 हुई AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 10 दिनों तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Huawei

Huawei Watch Fit 2

ख़ास बातें
  • Huawei Watch Fit 2 में 1.74 इंच की HD रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले है।
  • Huawei Watch Fit 2 Amazon पर 9,998 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है।
  • Huawei Watch Fit 2 ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग से भी लैस है।
विज्ञापन
Huawei ने ग्लोबल लॉन्च के दो साल बाद देश में HUAWEI Watch Fit 2 स्मार्टवॉच लॉन्च की है। Huawei Watch Fit 2 में ऑलवेज-ऑन वॉच फेस के साथ 1.74 इंच की एचडी AMOLED टच स्क्रीन है। यह वॉच ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) मॉनिटरिंग से भी लैस है। हुवावे वॉच फिट 2 में 97 वर्कआउट मोड हैं। यहां हम आपको Huawei Watch Fit 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Watch Fit 2 Price


Huawei Watch Fit 2 ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 9,998 रुपये में बिक्री के लिए लिस्टेड है, लेकिन प्रोमो पर बताई गई कीमत 8,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लैक कलर में आती है।


Huawei Watch Fit 2 Specifications


Huawei Watch Fit 2 में 1.74 इंच की एचडी रेकटेंगुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 336 x 480 पिक्सल और 336 पीपीआई है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.2 से लैस है जो कि एंड्रॉइड 6.0 और उससे ऊपर के iOS 9.0 डिवाइस से कनेक्ट होता है। इसमें 9-एक्सिस IMU सेंसर है, जिसमें एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर और ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर शामिल है। यह स्मार्टवॉच 5ATM रेटिंग के साथ आती है, जिससे 50 मीटर तक पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

इसमें GPS, Beidou, GLONASS, गैलीलियो और QZSS सैटेलाइट सिस्टम सपोर्ट शामिल है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर से लैस है। हुवावे ट्रूसीन 4.0 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, हुवावे ट्रूस्लीप 2.0 स्लीप ट्रैकिंग, हुवावे ट्रूरिलेक्स स्ट्रेस ट्रैकिंग, 7 कॉमन वर्कआउट मोड समेत 97 वर्कआउट मोड शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो 46 मिमी, 33.5 मिमी,10.8 मिमी, वजन (एक्टिव एडिशन) 26 ग्राम,(क्लासिक एडिशन) 30 ग्राम, (एलिगेंट एडिशन) 30 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह एक बार चार्ज होकर सामान्य इस्तेमाल पर 10 दिनों तक और भारी इस्तेमाल के साथ 7 दिनों तक चल सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: HUAWEI Watch Fit 2
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »