Smart Band

Smart Band - ख़बरें

  • Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
    Xiaomi ने चीन में Xiaomi Watch S5 41mm और Xiaomi Smart Band 11 को लॉन्च किया है। Xiaomi Watch S5 (41mm) के फ्लोरोरबर स्ट्रैप एडिशन की कीमत 1,299 युआन (लगभग ₹18,560) और Xiaomi Smart Band 11 के स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 299 युआन (लगभग ₹4,270) और NFC एडिशन की कीमत 349 युआन (लगभग ₹4,990) है।
  • सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
    फिटनेस बैंड, स्मार्टवॉच या स्मार्टबैंड को यूजर अपने हेल्थ ट्रैकिंग के मकसद से खरीदते हैं। सस्ते के चक्कर में आप ऐसा फिटनेस वियरेबल खरीद रहे हों जो ठीक से काम ही न करता हो? यहां पर हम आपको बताने जा रहे हैं वो जरूरी बातें जो आपको एक सही, उपयोगी स्मार्ट वियरेबल को चुनने में मदद कर सकती हैं।
  • Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
    Xiaomi Smart Band 11 Active को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। नई फिटनेस बैंड में 1.47 इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें 300mAh की बैटरी मिलती है, जिसे हल्के इस्तेमाल में 21 दिन तक चलने का दावा किया गया है। हेल्थ ट्रैकिंग के लिए बैंड में हार्ट रेट, SpO2, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिटनेस के लिए इसमें 50 स्पोर्ट्स मोड और 5ATM वॉटर रेसिस्टेंस मिलता है। बैंड का वजन स्ट्रैप के बिना 18 ग्राम है और इसमें 100 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। भारत में इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
  • महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
    Xiaomi Smart Band 11 लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर बाजार में लॉन्च हो गया है। Smart Band 11 की कीमत चीन में 289 Yuan (लगभग ₹4,065), वहीं NFC वर्जन की कीमत 339 Yuan (लगभग ₹4,768) और सिरेमिक और मेटल एडिशन की कीमत 399 Yuan (लगभग ₹5,612) है। यह स्मार्ट बैंड Xiaomi के चैनल और चीन के बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हो गया है। हालांकि, अभी तक भारत समेत ग्लोबल बाजार में उपलब्धता की पुष्टि नहीं हुई है।
  • 10 दिन की बैटरी और 80+ एक्टिविटी ट्रैकिंग! Garmin ने लॉन्च किया बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर
    Garmin ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में अपना नया Garmin Cirqa Smart Band लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्ट बैंड बिना डिस्प्ले वाले डिजाइन के साथ आता है, जिससे स्क्रीन डिस्ट्रैक्शन कम करने का दावा किया गया है। इसमें 80 से ज्यादा एक्टिविटी ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, Body Battery, Training Readiness और VO2 Max जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, यह एक बार चार्ज करने पर 10 दिन तक की बैटरी लाइफ देता है। Garmin Cirqa Android और iPhone दोनों के साथ काम करता है और Garmin Connect ऐप के जरिए एक्टिविटी मैनेजमेंट और LiveTrack जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है।
  • इस फिटनेस बैंड में नहीं है स्क्रीन, AI बताएगा हेल्थ का पूरा हाल! Noise REP Band भारत में लॉन्च
    Noise ने भारत में अपना पहला स्क्रीनलेस वियरेबल REP Band लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 9,999 रुपये रखी गई है और प्री-बुकिंग 8 जुलाई से शुरू होगी। यह डिवाइस NoiseFit ऐप के जरिए AI आधारित हेल्थ इनसाइट्स, स्लीप एनालिसिस, रिकवरी स्कोर और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं बिना किसी सब्सक्रिप्शन के उपलब्ध कराता है। इसमें भारतीय स्किन टोन के लिए ऑप्टिमाइज्ड ऑप्टिकल सेंसर, ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन, 6-Axis Motion Engine और 10 दिन तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
    Huawei ने भारत में अपनी नई Huawei Band 11 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Huawei Band 11, Band 11 Metal और Band 11 Pro शामिल हैं। नई फिटनेस बैंड्स में 1.62 इंच AMOLED डिस्प्ले, 14 दिन तक की बैटरी, 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड और HRV स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO₂ व स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं। Band 11 Pro में GNSS ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। इनकी कीमत 3,999 रुपये (MOP) से शुरू होती है और बिक्री 2 जुलाई से Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • बिना स्क्रीन वाला Luna Band भारत में लॉन्च: नींद, खाना और हेल्थ का रखेगा पूरा हिसाब!
    Luna Band को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्ट वियरेबल LifeOS आधारित AI सिस्टम के साथ आता है, जो शरीर के संकेतों, ब्लड मार्कर्स और लाइफस्टाइल डेटा का विश्लेषण करके यूजर्स को रियल टाइम हेल्थ सुझाव देने का दावा करता है। इसमें Voice Logging, Sleep AI, Nutrition AI और Haptic Alerts जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक Luna Band यूजर्स को दिनभर की गतिविधियों और हेल्थ प्लानिंग को आसान बनाने में मदद करेगा। फिलहाल डिवाइस Invite-Only मॉडल में उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 2000 निट्स, HRV फीचर से लैस!
    Xiaomi ने अपना नया फिटनेस बैंड मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह 1.74 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें कंपनी ने ऐसे डिजाइन का इस्तेमाल किया है कि यह किसी स्मार्टवॉच जैसा लगता है। वियरेबल के डिस्प्ले में 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है और दिन के समय सूर्य की रोशनी में भी चमक सकता है। इसकी मोटाई 9.7mm है।
  • बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air लॉन्च: फैशन के साथ ट्रैक करेगा आपकी पूरी लाइफस्टाइल, जानें कीमत
    Google ने नया Fitbit Air wearable डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे छोटे और हल्के फिटनेस ट्रैकर के तौर पर पेश किया गया है। इसमें स्क्रीन नहीं दी गई है और पूरा कंट्रोल Google Health ऐप के जरिए होता है। डिवाइस में 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ट्रैकिंग, HRV, Afib Alerts और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक Fitbit Air एक बार चार्ज करने पर 7 दिन तक बैटरी लाइफ दे सकता है। इसके अलावा इसमें Fast Charging, Bluetooth 5.0 और 50 मीटर तक Water Resistance का सपोर्ट भी दिया गया है।
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
    Xiaomi Smart Band 10 Pro में एक बड़ा रेकटेंलुगर डिजाइन होगा, जिसमें पिल-शेप पैनल है। इसमें 1.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 480×400 पिक्सल है। Smart Band 10 Pro में एल्युमीनियम बॉडी का उपयोग होने की उम्मीद है। यह बैंड 50 मीटर तक वॉटर रेजिस्टेंस सपोर्ट कर सकता है। इसमें नेविगेशन के लिए टचस्क्रीन का उपयोग किया जाएगा।
  • Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
    Xiaomi Smart Band 10 Pro जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। चीन से जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसकी लॉन्च टाइमलाइन को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। टिप्स्टर का कहना है कि स्मार्टबैंड को कंपनी मई में ही लॉन्च कर सकती है। स्मार्टबैंड प्रीमियम बिल्ड के साथ बताया जा रहा है जिसमें इसका व्हाइट सिरेमिक वर्जन भी शामिल होगा।
  • स्मार्टबैंड बैन किए तो स्मार्ट अंडरवियर बना दिए! Whoop कंपनी का टेनिस खिलाड़ियों के लिए अनोखा कदम
    ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान स्मार्टवियरेबल्स जैसे फिटनेस बैंड और फिटनेस ट्रैकर को बैन कर दिया गया है। जिसके बाद Whoop कंपनी ने रातों-रात ऐसे अंडरिवयर बना डाले जिनमें स्मार्ट फिटनेस ट्रैकर पहने जा सकते हैं। कंपनी के ये स्मार्ट अंडरवियर इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि ये कलाई पर बंधने वाले फिटनेस ट्रैकर की तरह ही यूजर के शरीर में चल रहे बदलावों को ट्रैक कर सकते हैं।
  • Xiaomi Watch S4 स्मार्टवॉच, Band 10 Glimmer Edition लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन बैटरी फीचर, जानें कीमत
    Xiaomi Watch S4 लॉन्च हो गई है जिसके साथ में कंपनी ने Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को भी लॉन्च किया है। ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए ये प्रोडक्ट्स कंपनी के वियरेबल सेग्मेंट में लेटेस्ट एडिशन हैं। Xiaomi Watch S4 41mm में 1.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 5 ATM वाटर रसिस्टेंस और 320mAh बैटरी दी गई है। Xiaomi Smart Band 10 Glimmer Edition को कंपनी ने गोल्डन कलर में पेश किया है। इसमें 1.72 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें AI स्विम स्ट्रॉक डिटेक्शन फीचर है।
  • Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च, 150 से ज्यादा मोड का करेगा सपोर्ट, जानें फीचर्स
    Xiaomi ने चीन में Smart Band 10 पेश कर दिया है। Xiaomi Smart Band 10 के मेटल वेरिएंट की कीमत 269 युआन (लगभग 3,211 रुपये), NFC एडिशन की कीमत 319 युआन (लगभग 3,805 रुपये) और सिरेमिक मॉडल की कीमत 379 युआन (लगभग 4,525 रुपये) है। Smart Band 10 में 1.72 इंच की AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है। पानी से बचाव के लिए 5ATM वाटर रेसिस्टेंस से लैस है।

Smart Band - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »