Gadget Launch

Gadget Launch - ख़बरें

  • क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
    HP ने भारत में OmniBook Ultra 16 AI लैपटॉप लॉन्च किया है। इसे डेवलपर्स, क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स के लिए पेश किया गया है। इसमें NVIDIA RTX Spark N1X प्लेटफॉर्म, Blackwell RTX इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स और 128GB तक LPDDR5x यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह 1 पेटाफ्लॉप तक FP4 AI परफॉर्मेंस दे सकता है। लैपटॉप में 16-इंच का 3K OLED टच डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 99Wh बैटरी दी गई है। इसकी शुरुआती कीमत 5,49,999 रुपये है और शिपिंग 1 दिसंबर से शुरू होगी।
  • 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
    Realme 17 Pro की कथित तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनमें फोन का फ्रंट और बैक डिजाइन देखने को मिला है। इसके पीछे स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो OnePlus के कुछ स्मार्टफोन्स जैसा दिखता है। लीक के मुताबिक, फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें 10,000mAh की बैटरी के साथ 65W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Realme ने अभी फोन की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Vivo X500 Pro Max लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7800mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
    Vivo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Vivo X500 Pro Max लॉन्च कर दिया है। X500 Pro Max में 6.85 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 3168x1440 पिक्सल है। इस फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9600 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च, 25 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा इमरजेंसी SOS फीचर; जानें कीमत
    Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च हो गई है। इस स्मार्टवॉच में 2.07 इंच का Ultra-Vision AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट और 2,400 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, Bluetooth वर्जन में इसकी बैटरी 25 दिन तक चल सकती है। सामान्य इस्तेमाल में 14 दिन और Always-On Display के साथ 12 दिन का बैकअप मिलता है। यह BlueOS 3.0 पर काम करती है। इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्ट्रेस और स्लीप मॉनिटरिंग के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसकी कीमत 14,999 रुपये है।
  • Vivo X500 भारत में लॉन्च, 7500mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स
    Vivo X500 भारत में लॉन्च हो गया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 9600M प्रोसेसर से लैस है और इसमें 12GB RAM के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP के दो कैमरों के साथ 64MP का तीसरा रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 7500mAh बैटरी, 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसकी शुरुआती कीमत 1,19,900 रखी गई है।
  • लॉन्च से पहले BGMI Air खेलने का मौका, भारत में Open Beta लाइव, यहां से करें डाउनलोड
    Krafton India ने अपने नए बैटल रॉयल गेम BGMI Air का Open Beta भारत में Android यूजर्स के लिए जारी कर दिया है। खिलाड़ी 10 दिसंबर को होने वाले आधिकारिक लॉन्च से पहले Google Play Store से गेम डाउनलोड करके खेल सकते हैं। इसका शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB बताया गया है। BGMI Air मौजूदा Battlegrounds Mobile India से अलग ऐप के तौर पर उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसे कम स्टोरेज और सामान्य हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन्स के लिए तैयार किया है। फिलहाल iOS यूजर्स के लिए Open Beta उपलब्ध नहीं है। गेम को 1.4 करोड़ से ज्यादा प्री-रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं।
  • HMD Rise 4G नाम से भारत आएगा Arc 2 फोन! थाईलैंड में कीमत करीब ₹6 हजार
    HMD Rise 4G की कथित मार्केटिंग तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिससे भारत में इसके जल्द लॉन्च होने के संकेत मिले हैं। तस्वीर में फोन का ब्लू कलर डिजाइन और पीछे AI Camera की ब्रांडिंग दिखाई दे रही है। इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुए HMD Arc 2 का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। Arc 2 में 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले, Unisoc T603 प्रोसेसर, 13MP रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी मिलती है। हालांकि, HMD Rise 4G के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
  • iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर iQOO 16 के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 5.01 GHz की है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल के साथ फ्लैट रियर पैनल है। iQOO 16 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
  • ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
    Portronics ने भारतीय बाजार में Sound Flow 2 नाम से नया 4-in-1 गैजेट लॉन्च किया है। इसमें 16W ब्लूटूथ स्पीकर, 15W वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल अलार्म क्लॉक और व्हाइट नॉइज फीचर दिया गया है। डिवाइस में 360 डिग्री RGB LED लाइट रिंग और डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3 और TWS सपोर्ट दिया गया है। इसकी MRP ₹3,499 है, जबकि लॉन्च प्राइस ₹2,099 रुपये रखा गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
  • Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Huawei Watch Air को कंपनी ने अपनी सबसे स्लिम स्मार्टवॉच के तौर पर मार्केट में पेश कर दिया है। यह स्मार्टवॉच देखने में बहुत ही पतली लगती है। साथ ही यह वजन में भी बहुत हल्की है। स्क्वायर डायल में आने वाली वॉच कर्व्ड डिजाइन लिए हुए है। स्मार्टवॉच में 1.92 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 3500 निट्स की ब्राइटनेस से लैस होकर आती है।
  • Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
    Motorola Edge 70 Neo को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.8 इंच बड़ा डिस्प्ले दिया गया है जो कि AMOLED पैनल है। यह Super HD रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट कंपनी ने दिया है। फोन में 50MP का मेन कैमरा देखने को मिलता है, वहीं सेटअप में तीन कैमरा मौजूद हैं। फोन के अंदर 7000mAh की बैटरी लगी है।
  • Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
    Motorola Edge 70 Neo आज भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इसके अलावा फोन कंपनी की अधिकारिक भारतीय वेबसाइट Motorola.in पर भी लिस्ट कर दिया गया है। हालांकि कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी तक नहीं किया है
  • Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
    Honor ने अपने नए ईयरबड्स मार्केट में लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अपने Honor Earbuds Clip को पेश किया है। ये ईयरबड्स Honor 700 सीरीज के साथ पेश किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, ये क्लिप-ऑन ईयरबड्स हैं जो कान के ऊपर चिपक जाते हैं। C-शेप में आने वाले ऑडियो वियरेबल वजन में हल्के हैं और ओपन ईयर डिजाइन के साथ आते हैं।
  • iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    iQOO 16 में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया जाएगा। इस चिपसेट की पीक क्लॉक स्पीड 5.01 GHz की है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर iQOO 16 को सिंगल-कोर टेस्ट में 2,944 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 10,029 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। चीन में पेश किए गए iQOO 16 में 6.85 इंच 2K+ LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
    Doogee Wide Core को कंपनी ने अपने वाइड फोन के तौर पर पेश कर दिया है। फोन में 6.38 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 16:10 का आस्पेक्ट रेश्यो दिया गया है। डिजाइन देखें तो रियर में कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल है। फोन के अंदर कंपनी ने Unisoc T7250 चिपसेट का इस्तेमाल किया है। यह 12nm प्रोसेस पर बना है।

Gadget Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »