Apple Watch Series 9 और Ultra 2 की टचस्क्रीन में आई दिक्कत! एप्पल कर रही जांच

Apple ने साफ किया है कि वह Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 मॉडल को प्रभावित करने वाले दिक्कत की जांच कर रहा है।

Apple Watch Series 9 और Ultra 2 की टचस्क्रीन में आई दिक्कत! एप्पल कर रही जांच

Photo Credit: Apple

Apple Watch Ultra 2 में 49mm केस दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 9 की शुरुआती कीमत $399 (लगभग 33,057 रुपये) है।
  • Apple Watch Ultra 2 की शुरुआती कीमत $799 (लगभग 66,198 रुपये) है।
  • Apple Watch Series 9 और Watch Ultra 2 की डिस्प्ले में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
Apple के ऑथोराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर किए गए एक इंटरनल मेमो में Apple ने साफ किया है कि वह Apple Watch Series 9 और Apple Watch Ultra 2 मॉडल को प्रभावित करने वाले दिक्कत की जांच कर रहा है।

MacRumors की रिपोर्ट में मेमो में लिखा है कि "कुछ ग्राहक रिपोर्ट कर सकते हैं कि उनकी Apple Watch Series 9 या Apple Watch Ultra 2 की डिस्प्ले गलत टच अनुभव प्रदान कर रही है।"

यह दिक्कत कुछ Apple Watch मॉडल में बिना किसी यूजर्स इंट्रेक्शन के खराब अनुभव का कारण बन सकती है। इसमें अपने आप फोन कॉल मिलने, ऐप्स का खुलना या बंद होना और डिवाइस पासकोड दर्ज करने में मुश्किल होना आदि शामिल हो सकता है। एक इंटरनल मेमो में Apple ने इस मुद्दे को प्रभावित एप्पल वॉच की स्क्रीन को गलत तरीके से रिएक्ट करने या अनचाहे कार्यों को प्रदर्शित करने वाला बताया गया है। वर्तमान में इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यह दिक्कत कितनी बड़ी हो सकती है या यह किसी हार्डवेयर खराबी या सॉफ्टवेयर बग से पैदा हुई है।

हालांकि, कंपनी सलाह देती है कि यूजर्स यह चेक करें कि उनकी Apple Watch नए watchOS वर्जन पर चल रही है, जिसका मतलब है कि सॉफ्टवेयर फिक्स संभव हो सकता है। Apple ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि कब तक समाधान मिल सकता है। यह भी पता नहीं चला है कि यह खराबी हार्डवेयर के चलते पैदा हो रही है। फिलहाल, Apple ने कथित तौर पर ऑथोराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर के टेक्नीशियन को जांच जारी रहने तक प्रभावित वॉच को रिपेयर न करने के लिए जानकारी दी है।

फिलहाल एप्पल वॉच में इस दिक्कत से जूझ रहे यूजर्स के लिए एक अस्थायी समाधान है कि वे अपनी Apple Watch को रि-स्टार्ट कर सकते हैं। यूजर्स यह डिजिटल क्राउन और साइड बटन को एक साथ 10 सेकंड तक दबाकर या Apple लोगो नजर आने तक ऐसा कर सकते हैं। Apple को इस दिक्कत के बारे में पता है, इसलिए यह जल्द ही ठीक होने की उम्मीद कर सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  3. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  4. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  8. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  9. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  10. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »