Apple के Vision Pro की डिमांड घटी, महंगा प्राइस बना रुकावट

Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है। इसके लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है

Apple के Vision Pro की डिमांड घटी, महंगा प्राइस बना रुकावट

इस महीने की शुरुआत में इसे लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Vision Pro को जल्द इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसे खरीदने वाले कस्टमर्स में से एक प्रतिशत से कम इसे लौटा रहे हैं
  • Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro की अमेरिका में डिमांड घट गई है। इस महीने की शुरुआत में इसे लॉन्च किया गया था। हालांकि, Vision Pro को लौटने वाले कस्टमर्स की संख्या में भी कमी हुई है। Vision Pro को आगामी महीनों में इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने बताया है कि Vision Pro को खरीदने वाले कस्टमर्स में से एक प्रतिशत से कम इसे लौटा रहे हैं। इसकी 20 से 30 प्रतिशत यूनिट्स के वापस होने का कारण कस्टमर्स को इसे सेट अप करने में हो रही मुश्किल थी। एपल ने इस वर्ष अमेरिका में इसकी लगभग दो यूनिट्स की बिक्री का अनुमान लगाया था। Kuo का मानना है कि अगर एपल इसके प्राइस में कटौती नहीं करती तो अमेरिका में इसकी सेल्स बढ़ना मुश्किल है। 

हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया था कि Vision Pro का एक अफोर्डेबल वर्जन लाया जा सकता है। Vision Pro के लिए 600 से अधिक ऐप्स और गेम्स को ऑप्टिमाइज किया गया है। इन नए ऐप्स के पास visionOS ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट है। एपल में डिवेलपर रिलेशंस की वाइस प्रेसिडेंट, Susan Prescott ने बताया था, "इन ऐप्स से एंटरटेनमेंट, म्यूजिक और गेम्स का हमारा एक्सपीरिएंस बदल जाएगा। इनसे हमें सीखने और एक्सप्लोर करने के नए तरीके मिलेंगे और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकेगा। डिवेलपर्स स्पैटिअल कंप्यूटिंग पर कार्य कर रहे हैं और यह देखना होगा कि वे क्या नया करते हैं।" 

Vision Pro के यूजर्स के पास PGA TOUR Vision, NBA, MLB, CBS, Paramount+, NBC, NBC Sports, FOX Sports और UFC सहित कई स्ट्रीमिंग ऐप्स का एक्सेस होगा। इस मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट का प्राइस 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 3,499 डॉलर से शुरू होता है। इसके 512 GB वेरिएंट का प्राइस 3,699 डॉलर और 1 TB का 3,899 डॉलर का है। इसमें एक एक्सटर्नल बैटरी पैक है जो एक केबल के जरिए कनेक्ट होता है। Vision Pro में छह माइक्रोफोन, दो प्राइमरी कैमरा, छह सेकेंडरी (ट्रैकिंग) कैमरा, आई ट्रैकिंग के लिए चार कैमरा, एक LiDAR स्कैनर और छह अन्य सेंसर दिए गए हैं। इस डिवाइस के साथ एक सोलो निट बैंड, डुअल लूप बैंड, लाइट सील और दो लाइट सीट कुशंस हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »