ZTE ने MWC 2025 में Nubia Neo 3 5G और Nubia Neo 3 GT 5G को लॉन्च कर दिया है। Nubia Neo 3 5G की शुरुआती कीमत €249 (लगभग 22,802 रुपये) है, जबकि फ्लैगशिप Nubia Neo 3 GT 5G की शुरुआती कीमत €299 (लगभग 27,381 रुपये) है। Nubia Neo 3 GT 5G में 6.8 इंच की OLED गेमिंग डिस्प्ले है, जिसका 1080×2392 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
ZTE ने पिछले साल नवंबर में Nubia Z70 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और अब, चाइनीज न्यू ईयर मनाने के लिए कंपनी ने घरेलू मार्केट में नया Nubia Z70 Ultra New Year Edition पेश किया है। Nubia Z70 Ultra New Year Edition एक स्पेशल कलर में आता है और इसके साथ बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा एसेसरीज मिलती हैं। New Year Edition में सिंगल-कलर ऑप्शन के साथ सिल्वर फ्रेम शामिल किया गया है।
Nubia Music 2 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। वर्तमान में फोन को मलेशिया में Lazada में 389 मलेशियाई रिंगित में लिस्ट किया गया है। फोन केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे Melody Wave और Pop Art कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर ZTE ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।
Nubia Focus 2 5G पर इस वक्त काम चल रहा है। आगामी Nubia Focus 2 5G सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट के जरिए ऑनलाइन सामने आया है, जिससे डिवाइस के बारे में काफी कुछ पता चला है। ऐसा लग रहा है कि Z2462N मॉडल नंबर वाला डिवाइस Nubia Focus पर बेस्ड हो सकता है। ईयू डिकलेरेशन घोषणापत्र की एक लो-रेजॉल्यूशन इमेज सामने आई है, जिसमें Focus 2 के लिए ट्रिपल-कैमरा सेटअप का सुझाव मिलता है।
ZTE की ओर से जल्द ही नया फोल्डेबल फोन Nubia Flip II मार्केट में आ सकता है। फोन को चीन का महत्वपूर्ण MIIT सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है। जिसके अनुसार इसमें 4,225 mAh की बैटरी होगी। सेकंडरी स्क्रीन का साइज 3 इंच हो सकता है।
ZTE की Nubia की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Nubia V70 Design लॉन्च किया गया है। फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले है जो कि Live Island फीचर से लैस है। फोन में 4GB रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरीज दी गई है। फोन 5000mAh बैटरी और 22.5W चार्जिंग से लैस है। कीमत PHP 5,299 (लगभग Rs. 7,600) है।
Nubia अपने Z70 Ultra को 21 नवंबर को चीन में लॉन्च करने वाली है। ब्रांड ने अपने सोशल मीडिया चैनल्स के जरिए डेट को अनाउंस किया। साथ ही स्मार्टफोन को भी टीज किया गया है, जिसमें इसके डिस्प्ले डिटेल्स का पता चलता है। ZTE के सब-ब्रांड का अपकमिंग Z-सीरीज फोन BOE के 6.85-इंच पैनल के साथ आएगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा।
आने वाले दिनों में स्मार्टफोन मार्केट में कई डिवाइसेज लॉन्च होने वाली हैं। ZTE ने भी नूबिया सीरीज के लिए कमर कस ली है। कुछ वक्त पहले Nubia Neo 3 मॉडल को GSMA डेटाबेस में देखा गया था। अब लगता है कि कंपनी एक और फोन लाने की तैयारी में है। इसका नाम Nubia Neo 3 GT 5G बताया जा रहा है। इसे भी GSMA डेटाबेस में देखा गया है। नए नूबिया फोन का मॉडल नंबर Z2465N बताया जाता है।
ZTE ने Nubia Music 2 स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, नूबिया म्यूजिक 2 की खूबी इसकी कीमत है। दावा है कि Nubia Music 2 को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। ऐसी उम्मीद है कि Nubia Music 2 एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है। फोन को अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।
चीनी टेक दिग्गज ZTE नए एंट्री-लेवल फोन पर काम कर रही है। ब्रांड ने कुछ महीने पहले Nubia Focus 5G को पेश किया है। अब ब्रांड Nubia Focus 4G और Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है। Nubia Focus 5G में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc T760 चिपसेट पर काम करता है।