ZTE का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन Nubia Music 2 आया सामने, कब होगा लॉन्‍च? जानें

ZTE का Nubia Music 2 स्‍मार्टफोन पेश हो गया है। इसे अगले साल लॉन्‍च किया जा सकता है।

ZTE का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन Nubia Music 2 आया सामने, कब होगा लॉन्‍च? जानें

Photo Credit: gizmochina

भारत में इस फोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं है।

ख़ास बातें
  • Nubia Music 2 अगले साल हो सकता है लॉन्‍च
  • IMEI डेटाबेस में देखा गया स्‍मार्टफोन
  • अगले साल की शुरुआत में लॉन्‍च हो सकती है डिवाइस
विज्ञापन
चीनी स्‍मार्टफोन मैन्‍युफैक्‍चरर ZTE भले ही भारत में अपने स्‍मार्टफोन्‍स नहीं लाती, लेकिन कंपनी की डिवाइसेज उसके होम मार्केट में काफी पॉपुलर हैं। जेडटीई अगले साल Nubia Music 2 स्‍मार्टफोन को लॉन्‍च कर सकती है। गिजमोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, नूबिया म्‍यूजिक 2 का खुलासा हो गया है और इसकी खूबी फोन की कीमत है। दावा है कि Nubia Music 2 को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। ऐसी उम्‍मीद है कि Nubia Music 2 एक एंट्री-लेवल स्‍मार्टफोन होगा। हालांकि इसकी कीमत के बारे में अभी जानकारी नहीं है। 

रिपोर्ट के अनुसार, नूबिया म्यूजि‍क 2 इससे पहले आए नूबिया म्यूजि‍क की जगह लेगा। रिपोर्ट में उम्‍मीद जताई गई है कि ‘नूबिया म्यूजि‍क 2' भी एक बजट स्‍मार्टफोन होगा। इसे मॉडल नंबर Z2460 के साथ देखा गया है।

बात करें Nubia Music स्‍मार्टफोन की, तो वह एक बजट स्‍मार्टफोन था, जिसमें Unisoc SC9863A प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन में 50MP का मेन कैमरा सेंसर दिया गया है। 

Nubia Music में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्‍प्‍ले है। भले ही इस फोन के नाम में म्‍यूजिक है, पर इसमें वो सारी खूबियां भी दी गई हैं, जो‍ किसी एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन में होती हैं। 

Nubia Music को इस साल की पहली त‍िमाही में लॉन्‍च किया गया था। अगर उस डेटलाइन को फॉलो किया जाए, तो Nubia Music 2 को अगले साल की पहली तिमाही में लाया जा सकता है। माना जाना चाहिए कि आने वाले दिनों में फोन के डिटेल स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स सामने आएंगे। 

ग्‍लोबल मार्केट्स में यह फोन आएगा या नहीं, अभी जानकारी नहीं है। भारत में इस फोन के लॉन्‍च होने की उम्‍मीद नहीं है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »