MWC 2025: ZTE ने Nubia Neo 3 5G, Neo 3 GT 5G किए लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस

ZTE ने MWC बार्सिलोना 2025 में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप Nubia Neo 3 सीरीज को पेश किया है।

MWC 2025: ZTE ने Nubia Neo 3 5G, Neo 3 GT 5G किए लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स से लैस

Photo Credit: Nubia

Nubia Neo 3 GT 5G में 6.8 इंच की OLED गेमिंग डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nubia Neo 3 GT 5G में 6.8 इंच की OLED गेमिंग डिस्प्ले है।
  • Nubia Neo 3 5G की शुरुआती कीमत €249 (लगभग 22,802 रुपये) है।
  • Nubia Neo 3 GT 5G की शुरुआती कीमत €299 (लगभग 27,381 रुपये) है।
विज्ञापन
ZTE ने MWC बार्सिलोना 2025 में अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन लाइनअप Nubia Neo 3 सीरीज को पेश किया है। मोबाइल गेमिंग लवर्स के लिए डिजाइन की गई इस सीरीज में Nubia Neo 3 GT 5G, Neo 3 5G और Neo 3 4G शामिल हैं। नया मॉडल अपग्रेड परफॉर्मेंस, रिफाइंड साइबर-मेचा डिजाइन और गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स के साथ एक एडवांस गेमिंग अनुभव प्रदान करता है।


Nubia Neo 3 GT 5G, Nubia Neo 3 Price


Nubia Neo 3 5G की शुरुआती कीमत €249 (लगभग 22,802 रुपये) है, जबकि फ्लैगशिप Nubia Neo 3 GT 5G की शुरुआती कीमत €299 (लगभग 27,381 रुपये) है। Nubia Neo 3 सीरीज की बिक्री मार्च 2025 के आखिर में ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगी।


Nubia Neo 3 GT 5G, Nubia Neo 3 5G Features


Nubia Neo 3 GT 5G में 6.8 इंच की OLED गेमिंग डिस्प्ले है, जिसका 1080×2392 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह वाइब्रेंट विजुअल के लिए 100% DCI-P3 कलर गेमट ​​और 1,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो का सपोर्ट करती है। वहीं Nubia Neo 3 5G में 6.8 इंच की FHD LCD डिस्प्ले है, जिसका 1080×2392 रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। दोनों मॉडल गेमिंग बेस्ड एस्थेटिक के लिए RGB लाइट एलीमेंट के साथ एक फ्यूचरस्टिक साइबर-मेचा डिजाइन को अपनाते हैं। फ्लैट-साइड डिजाइन और बिल्ट-इन शोल्डर ट्रिगर गेमिंग सेशन के लिए एर्गोनोमिक अनुभव को बेहतर करते हैं।

Nubia Neo 3 GT 5G में UNISOC T9100 5G गेमिंग प्रोसेसर, 24GB तक की डायनेमिक रैम (12GB + 12GB वर्चुअल) और 256GB की इंटरनल स्टोरेज है। इसमें ZTE का NeoTurbo AI परफॉर्मेंस इंजन शामिल है, जो स्मूथ गेमप्ले के लिए सिस्टम रिसोर्स को ऑप्टिमाइज करता है। डिवाइस 6000mAh की बैटरी से लैस है, जो एक्सटेंडेड गेमिंग सेशन के लिए 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। हीट डिसिपेशन को मैनेज करने के लिए फोन में 4083mm² VC कूलिंग पैनल शामिल है।

Nubia Neo 3 5G में UNISOC T8300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 20GB रैम (8GB + 12GB वर्चुअल) स्टोरेज दी गई है। यह अपने GT वेरिएंट के साथ कई गेमिंग फीचर्स साझा करता है, जैसे गेमिंग शोल्डर ट्रिगर, सटीक हैप्टिक फीडबैक के लिए एक जेड-एक्सिस लीनियर मोटर और एआई बेस्ड नियोटर्बो परफॉर्मेंस इंजन है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। दोनों मॉडल में एआई गेम स्पेस 3.0 शामिल है, जो कस्टमाइजेबल गेमिंग मोड और परफॉर्मेंस ऑप्टिमाइजेशन प्रदान करता है। इसके अलावा एआई ट्रांसलेट फीचर कॉल और बातचीत के दौरान रियल टाइम लैंग्वेज ट्रांसलेशन की सुविधा प्रदान करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »