ZTE लॉन्च करेगा Nubia Focus 4G, Nubia Focus 2 5G स्मार्टफोन!, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ZTE एंट्री-लेवल फोन Nubia Focus 4G और Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है।

ZTE लॉन्च करेगा Nubia Focus 4G, Nubia Focus 2 5G स्मार्टफोन!, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Photo Credit: Nubia

Nubia Focus 5G में 108 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Nubia Focus 5G में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Nubia Focus 5G में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • Nubia Focus 5G में Unisoc T760 चिपसेट पर काम करता है।
विज्ञापन
चीनी टेक दिग्गज ZTE नए एंट्री-लेवल फोन पर काम कर रही है। हाल ही में Gizmochina ने इन स्मार्टफोन्स को IMEI डाटाबेस में देखा है। ब्रांड ने कुछ महीने पहले Nubia Focus 5G को पेश किया है। अब ब्रांड Nubia Focus 4G और Nubia Focus 2 5G पर काम कर रहा है।

ZTE का प्लान कम कीमत वाले फोन मार्केट में कड़ी टक्कर देने का है। कंपनी आने वाले समय में किफायती नूबिया फोकस मॉडल पेश करने के लिए तैयार है। IMEI डाटाबेस के अनुसार, नए Nubia Focus 4G का मॉडल नंबर Z2455 होगा, जबकि Nubia Focus 2 5G का मॉडल नंबर Z2462N होगा। हालांकि, अभी तक नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। इन स्मार्टफोन्स को कब पेश किया जाएगा और इनके स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, पिछले Nubia Focus 5G के मुकाबले में नए Nubia Focus स्मार्टफोन में सुधार होने की उम्मीद है। पिछले मॉडल नूबिया फोकस 5G के स्पेसिफिकेशन से जानते हैं कि आगामी स्मार्टफोन में क्या कुछ मिल सकता है।


Nubia Focus 5G Specifications


Nubia Focus 5G  में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन Unisoc T760 चिपसेट पर काम करता है। ऐसा मानना ​​है कि नए Nubia Focus 4G को Nubia Focus 5G की तुलना में डाउनग्रेडेड स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया जाएगा, जबकि Nubia Focus 2 5G को कई बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। Nubia Focus की ऑफिशियल लॉन्च तारीख अभी पता नहीं है, लेकिन यह जल्द ही ज्यादा जानकारी आने की संभावना है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »