• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Nubia ने लॉन्च किया Z70 Ultra New Year Edition, बॉक्स में फोन के साथ मिलेगी फ्री स्मार्टवॉच

Nubia ने लॉन्च किया Z70 Ultra New Year Edition, बॉक्स में फोन के साथ मिलेगी फ्री स्मार्टवॉच

Nubia Z70 Ultra New Year Edition की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। इसे केवल चीन में बेचा जाएगा और सेल 16 जनवरी को शुरू होगी।

Nubia ने लॉन्च किया Z70 Ultra New Year Edition, बॉक्स में फोन के साथ मिलेगी फ्री स्मार्टवॉच

Photo Credit: ZTE Nubia

ख़ास बातें
  • Nubia Z70 Ultra New Year Edition एक स्पेशल कलर में आता है
  • इसके साथ बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा एसेसरीज मिलती हैं
  • इसके बैक में फॉक्स लेदर पैनल दिया गया है
विज्ञापन
ZTE ने पिछले साल नवंबर में Nubia Z70 Ultra को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया था और अब, चाइनीज न्यू ईयर मनाने के लिए कंपनी ने घरेलू मार्केट में नया Nubia Z70 Ultra New Year Edition पेश किया है। नए स्मार्टफोन एडिशन ऊपर से अलग लुक के साथ आता है, लेकिन अंदर से हार्डवेयर में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। Nubia Z70 Ultra में 6.85 इंच का 1.5K OLED BOE डिस्प्ले मिलता है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 2000nits पीक ब्राइटनेस लेवल मिलता है। फोन में 24GB रैम के साथ फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट शामिल है।

Nubia Z70 Ultra New Year Edition एक स्पेशल कलर में आता है और इसके साथ बॉक्स में कुछ एक्स्ट्रा एसेसरीज मिलती हैं। New Year Edition में सिंगल-कलर ऑप्शन के साथ सिल्वर फ्रेम शामिल किया गया है। बैक में फॉक्स लेदर पैनल दिया गया है। ZTE ने इसके स्पेशल लिमिटेड एडिशन पैकेजिंग में एक फ्री स्मार्टवॉच को शामिल किया है। इसके अलावा, ग्राहकों को बॉक्स में एक एक्सक्लूसिव केस भी मिलेगा।

Nubia Z70 Ultra New Year Edition की कीमत की घोषणा नहीं की गई है। इसे केवल चीन में बेचा जाएगा और सेल 16 जनवरी को शुरू होगी।

बता दें, Nubia Z70 Ultra को ग्लोबल मार्केट में 729 डॉलर (लगभग 61,500 रुपये) में लॉन्च किया गया था। यह कीमत 12GB+256GB वेरिएंट की थी, जबकि टॉप एंड वेरिएंट 24GB+ 1TB कंफिग्रेशन में आता है और इसे 949 डॉलर (लगभग 80,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
 

Nubia Z70 Ultra New Year Edition specifications

Nubia Z70 Ultra New Year Edition के स्पेसिफिकेशन्स Nubia Z70 Ultra के समान ही हैं। फोन 6.85 इंच के 1.5K OLED BOE Q9+ डिस्प्ले से लैस है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। 95.3% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो से लैस यह फोन 960Hz के टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। फोन में क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए Adreno 830 GPU मिलता है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर साइड में 50MP का प्राइमरी सेंसर है, साथ में 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। तीसरे सेंसर के तौर पर 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट साइड में 16MP कैमरा मौजूद है। इसमें 6150mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन डस्ट और वाटर रसिस्टेंस फीचर से लैस है जिसके लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »