• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • म्यूजिक सुनने के शौकीनों के लिए ZTE ने लॉन्च किया 2.1 चैनल साउंड सिस्टम वाला Nubia Muisc 2 फोन, जानें कीमत

म्यूजिक सुनने के शौकीनों के लिए ZTE ने लॉन्च किया 2.1-चैनल साउंड सिस्टम वाला Nubia Muisc 2 फोन, जानें कीमत

Nubia Music 2 के प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, फोन Android U (Android 14 का कोडनेम) पर बेस्ड स्किन पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है।

म्यूजिक सुनने के शौकीनों के लिए ZTE ने लॉन्च किया 2.1-चैनल साउंड सिस्टम वाला Nubia Muisc 2 फोन, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

ख़ास बातें
  • Nubia Music 2 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है
  • वर्तमान में फोन मलेशिया में Lazada में 389 मलेशियाई रिंगित में लिस्टेड है
  • फोन केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है
विज्ञापन
ZTE ने Nubia Music 2 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो खास म्यूजिक थीम को दर्शाता है। बजट-फ्रेंडली फोन को बेहतरीन ऑडियो फीचर्स के साथ आने के लिए कहा गया है। इसमें 2.1-चैनल ऑडियो सिस्टम मिलता है, जिसमें तीन फुल-रेंज स्पीकर्स हैं। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि यह सिस्टम DTS:X Ultra सपोर्ट करता है, जो 95dB तक वॉल्यूम आउटपुट में मदद करता है। फोन 5000mAh बैटरी, Unisoc T606 चिपसेट और 50-मेगापिक्सल मेन रियर कैमरा से लैस है।

Nubia Music 2 को ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया है। वर्तमान में फोन को मलेशिया में Lazada में 389 मलेशियाई रिंगित (करीब 7,500 रुपये) में लिस्टेड है। फोन केवल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसे Melody Wave और Pop Art कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल इसके भारत में लॉन्च को लेकर ZTE ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।

Nubia Music 2 के प्रोडक्ट पेज के मुताबिक, फोन Android U (Android 14 का कोडनेम) पर बेस्ड स्किन पर चलता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाले 6.7-इंच HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में Unisoc T7200 चिपसेट मिलता है, जिसे Unisoc T606 के नाम से भी जाना जाता है। इसमें 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट मिलता है।

Nubia Music 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी और एक AI-कैमरा शामिल है। फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का शूटर शामिल है।

नूबिया म्यूजिक 2 में 2.1-चैनल ऑडियो सिस्टम है जिसमें तीन फुल-रेंज स्पीकर शामिल हैं। ZTE का यह भी दावा है कि फोन का DTS:X Ultra सेटअप मैक्सिमम 95dB वॉल्यूम पर रेट किया गया है। इसके अलावा, फोन स्पेसियल ऑडियो सपोर्ट करता है और 3.5mm ऑडियो जैक पोर्ट के साथ आता है।

इसमें 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है। फोन Bluetooth 5.2 और NFC भी सपोर्ट करता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  9. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  10. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »