Nubia V70 Design फोन लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

फोन में 4GB रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरीज दी गई है।

Nubia V70 Design फोन लॉन्च हुआ 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Nubia

Nubia V70 Design फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले है

ख़ास बातें
  • फोन 5000mAh बैटरी और 22.5W चार्जिंग से लैस है।
  • फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है।
  • फोन में 4GB रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरीज दी गई है।
विज्ञापन
ZTE की Nubia की ओर से लेटेस्ट स्मार्टफोन Nubia V70 Design लॉन्च किया गया है। फोन में 6.7 इंच का LCD डिस्प्ले है जो कि Live Island फीचर से लैस है। यह आईलैंड कुछ वैसा ही जैसा कि Apple के आईफोन में डाइनेमिक आइलैंड दिया गया है। फोन में 4GB रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरीज दी गई है। फोन 5000mAh बैटरी और 22.5W चार्जिंग से लैस है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Nubia V70 Design Price, Availability

Nubia V70 Design की कीमत PHP 5,299 (लगभग Rs. 7,600) है। फोन को फिलिपींस में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। यह कई शेड्स में आता है जिनमें Citrus Orange, Jade Green, Rose Pink, और Stone Gray को शामिल किया गया है। फोन की सेल 28 नवंबर से Lazada, Shopee जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी।  
 

Nubia V70 Design Specifications, Features

Nubia V70 Design एक डुअल सिम (Nano+Nano) फोन है। यह Android 14 आधारित MyOS 14 पर रन करता है। फोन में 6.7 इंच का आईपीएस LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह 12nm प्रोसेसिंग पर बने Unisoc T606 ऑक्टाकोर चिपसेट से लैस है। इसमें 4GB रैम दी गई है और 256GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। 

फोन में रियर में ट्रिपल कैमरा देखने को मिलता है। जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। अन्य रियर कैमरा डिटेल्स कंपनी ने उपलब्ध नहीं करवाए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C जैसे फीचर्स मिल जाते हैं। फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ में 22.5W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसमें नोटिफिकेशंस के लिए Live Island 2.0 फीचर भी मिलता है। यह एपल के डाइनेमिक आइलैंड की तरह काम करता है।   
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी606
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »