• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ZTE लॉन्‍च करेगी Nubia Neo 3 GT 5G स्‍मार्टफोन, GSMA डेटाबेस में दिखा, गेमर्स को लुभाएगा

ZTE लॉन्‍च करेगी Nubia Neo 3 GT 5G स्‍मार्टफोन, GSMA डेटाबेस में दिखा, गेमर्स को लुभाएगा

Nubia Neo 3 GT 5G को GSMA डेटाबेस में देखा गया है। इसका मॉडल नंबर Z2465N बताया जाता है।

ZTE लॉन्‍च करेगी Nubia Neo 3 GT 5G स्‍मार्टफोन, GSMA डेटाबेस में दिखा, गेमर्स को लुभाएगा

Nubia Neo 3 GT 5G को भी चीन समेत कुछ अन्‍य ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा। (सांकेतिक तस्‍वीर।)

ख़ास बातें
  • Nubia Neo 3 GT 5G को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • GSMA डेटाबेस में देखा गया स्‍मार्टफोन
  • मॉडल नंबर Z2465N के साथ स्‍पॉट हुई डिवाइस
विज्ञापन
आने वाले दिनों में स्‍मार्टफोन मार्केट में कई पावरफुल डिवाइसेज लॉन्‍च होने वाली हैं। ZTE ने भी उसकी नूबिया सीरीज के लिए कमर कस ली है। कुछ वक्‍त पहले Nubia Neo 3 मॉडल को GSMA डेटाबेस में देखा गया था। अब ऐसा लगता है कि कंपनी एक और पावरफुल फोन लाने की तैयारी में है। इसका नाम Nubia Neo 3 GT 5G बताया जा रहा है। इसे भी GSMA डेटाबेस में देखा गया है। नए नूबिया फोन का मॉडल नंबर Z2465N बताया जाता है। 

गिजमोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, Nubia Neo 3 GT 5G के फीचर्स के बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है, लेकिन इसके पिछले मॉडल Nubia Neo 2 में 6.72 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया था, जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज वाली यह डिवाइस यूनिसॉक के T820 प्रोसेसर से पावर्ड है। 

Nubia Neo 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें मेन सेंसर 50MP का है। उसके साथ 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्‍सल का है। फोन में 6 हजार एमएएच तक बैटरी मिलती है और यह एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर रन करता है। 

Nubia Neo 2 को कंपनी ने गेमर्स के लिहाज से तैयार किया था। इसी नक्‍शेकदम पर Nubia Neo 3 GT 5G को लाया जा सकता है। इसमें टेक्‍नॉलजीज के स्‍तर पर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर पर प्रोसेसर, गेमिंग और कैमरा के लेवल पर Nubia Neo 3 GT 5G अपने पिछले मॉडल से एडवांस होने की उम्‍मीद है। जेडटीई की गेमिंग फोकस्‍ड यह सीरीज अगले साल मार्केट में आ सकती है।  

भारत में नूबिया की इस सीरीज के फोन अभी तक नहीं आए हैं। ऐसा लगता है कि Nubia Neo 3 GT 5G को भी चीन समेत कुछ अन्‍य ग्‍लोबल मार्केट्स में लाया जाएगा और भारत उनमें शामिल नहीं होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »