Xiaomi Youpin

Xiaomi Youpin - ख़बरें

  • Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
    Xiaomi ने Mijia Body Fat Scale 4 Pro को चीन में पेश किया है। यह कंपनी की Mijia लाइनअप का पहला रिचार्जेबल बॉडी फैट स्केल है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 150 दिनों तक चल सकती है। स्केल में डुअल-फ्रीक्वेंसी बायोइलेक्ट्रिकल इंपिडेंस तकनीक दी गई है और कंपनी ने DEXA के साथ 0.93 से ज्यादा कोरिलेशन का दावा किया है। इसमें बॉडी डेटा ट्रेंड्स और पेट-होल्डिंग वेइंग मोड भी मिलते हैं। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 129 युआन यानी करीब 1,800 रुपये है।
  • Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने पुराने बिजली के उपकरणों को स्मार्ट बनाने के लिए Smart Socket 4 पेश किया है। यह स्मार्ट प्लग सीधे Wi-Fi 6 से कनेक्ट होता है और इसके लिए अलग हब की जरूरत नहीं पड़ती। Mi Home ऐप से यूजर जुड़े इक्विपमेंट को मोबाइल से कंट्रोल कर सकता है और ऑटोमेशन सेट कर सकता है। इसमें बिजली की खपत मापने के लिए हाई-प्रिसीजन मीटरिंग चिप भी दी गई है। सॉकेट रोज, हफ्ते और महीने के हिसाब से बिजली की खपत दिखाता है। इसमें टाइमर, काउंटडाउन, ओवरलोड और ओवरहीटिंग से सुरक्षा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 49 युआन है।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition लॉन्च किया है। Mijia Instant Hot Water Dispenser Max Ice Maker Edition की कीमत 1999 युआन (लगभग 28,072 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin पर लिस्टेड कर दिया गया है। यह सिंगल यूनिट से गर्म पानी और बर्फ दोनों बना सकता है। इस मशीन में कटीन्यूअस वाटर सर्कुलेशन टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है।
  • अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
    Xiaomi ने Mijia Gas Stove 3C 5200W लॉन्च किया है, जो हाई हीट आउटपुट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें डुअल-बर्नर सेटअप दिया गया है, जिसमें हर बर्नर 5.2kW तक पावर सपोर्ट करता है। यह गैस स्टोव Mi Home ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे यूजर्स को अलर्ट और कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्लेमआउट प्रोटेक्शन, 6-लेयर एक्सप्लोजन-प्रूफ ग्लास और आसान क्लीनिंग के लिए रिमूवेबल डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 899 युआन रखी गई है, जबकि शुरुआती ऑफर में यह सस्ता मिलेगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
    Xiaomi ने नया Mijia Electric Shaver Pro Set लॉन्च किया है, जो मल्टी-फंक्शनल ग्रूमिंग डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग बेस, साइडबर्न और नोज हेयर ट्रिमर शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसका चार्जिंग बेस स्टरलाइजेशन और एयर ड्राइंग फीचर्स के साथ आता है। शेवर में डबल-रिंग ब्लेड डिजाइन, हाई-स्पीड मोटर और स्मार्ट चिप दी गई है, जो बेहतर शेविंग एक्सपीरियंस देने का दावा करती है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री फ्लोटिंग हेड और लंबी बैटरी लाइफ भी मिलती है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की 3 ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, 14KG कैपेसिटी से खूब सारे कपड़े धो पाएंगे
    Xiaomi ने चीनी बाजार में नई Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro लॉन्च की है। Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कीमत 6,499 yuan (लगभग 83,213 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन प्री-ऑर्डर के लिए चीनी बाजार में Xiaomi Youpin पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए AI फीचर्स वाले एयर कंडीशनर, सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग और 1 मिनट में हीटिंग
    Xiaomi ने बाजार में Mi Home Super Energy 2HP और 3HP एसी लॉन्च किए हैं। Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन (लगभग 58,415 रुपये) और 3HP मॉडल की कीमत 5,299 युआन (लगभग 67,401 रुपये) है। ये एयर कंडीशनर बिक्री के लिए Xiaomi Youpin की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस, पानी हुआ लीक तो आपसे पहले जाएगी नजर
    Xiaomi Water Guard 2 बाजार में लॉन्च हो गया है। Xiaomi Water Guard 2 की कीमत 69 yuan (लगभग 886 रुपये) है। यह डिवाइस बिक्री के लिए Xiaomi Youpin समेत कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। Xiaomi Water Guard 2 में 55 मिमी डायमीटर और 19.5 मिमी मोटाई वाला एक कॉम्पैक्ट सर्कुलर डिजाइन है। Xiaomi ने आउटर शेल और बटन के लिए ड्यूल कलर का इंजेक्शन मोल्डिंग प्रक्रिया का उपयोग किया है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस है।
  • Xiaomi का ये छोटा सा बॉक्स पूरे घर को चलाएगा, एक इशारे में चलेंगे लाइट, पर्दे और AC!
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम इकोसिस्टम को और आगे बढ़ाते हुए एक नया डिवाइस लॉन्च किया है, जिसे Xiaomi Smart Control Screen (Standard Edition) कहा जा रहा है। यह एक मिनिमलिस्टिक स्मार्ट हब है जो घर के ऑटोमेशन के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi Smart Control Screen की कीमत चीन में 399 युआन (लगभग 5,000 रुपये) रखी गई है, जबकि इसका क्राउडफंडिंग प्राइस 369 युआन (लगभग 4,600 रुपये) है। यह डिवाइस 10 नवंबर से Xiaomi Youpin प्लेटफॉर्म पर क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया अपना पहला AI ट्रैकिंग वाला इंडोर जूम सिक्टयोरिटी कैमरा, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने इनडोर स्मार्ट कैमरा लाइनअप में नया Smart Camera 4 Zoom Edition लॉन्च किया है, जिसमें डुअल-लेंस सेटअप, 9x हाइब्रिड जूम और 4K वीडियो सपोर्ट जैसी खासियतें हैं। कीमत की बात करें तो Xiaomi Smart Camera 4 Zoom Edition का क्राउडफंडिंग प्राइस 399 युआन (लगभग 4,900 रुपये) है, जबकि रेगुलर रिटेल प्राइस 469 युआन (करीब 5,700 रुपये) होगा। इसकी क्राउडफंडिंग 20 अगस्त, सुबह 10 बजे (चीन का लोकल समय) से Xiaomi Youpin पर शुरू होगी। फिलहाल यह प्रोडक्ट केवल चीन में उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया प्राइवेसी मोड और 12 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्ट चश्मा, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने MIJIA Smart Audio Glasses 2 को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। ये स्मार्ट ग्लासेस पहले से ज्यादा स्लिम और हल्के हैं, जिनका वजन सिर्फ 27.6g है। MIJIA Smart Audio Glasses 2 की क्राउडफंडिंग 26 मार्च को सुबह 10 बजे से Xiaomi Youpin पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत इनकी स्पेशल कीमत 999 युआन (करीब 11,800 रुपये) रखी गई है। हालांकि, बाद में कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की स्मार्ट कॉफी मशीन, चुटकी में बनाती है मनचाही कॉफी! जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने घरेलू बाजार में Mijia Capsule Coffee Machine S1 को लॉन्च किया है। इसमें एस्प्रेसो एक्सट्रैक्शन के लिए 20-बार ULKA वॉटर पंप और 1250W हीटिंग सिस्टम है, जो केवल 25 सेकंड में प्रीहीट होने का दावा करता है। Xiaomi Mijia Capsule Coffee Machine S1 को चीन में Youpin के जरिए 499 युआन (करीब 6,000 रुपये) में बेचा जा रहा है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की 4G वॉकी-टॉकी, 5,000 किलोमीटर की दूरी पर भी करेगी काम; जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को चीन में लॉन्च किया है। यह 5,000 किमी तक की इफेक्टिव रेंज में काम करने का दावा करता है। इसका वजन सिर्फ 35 ग्राम है। इसके साथ 11 ग्राम का एडजस्टेबल ईयरफोन जोड़ा गया है। Xiaomi Public Network Walkie-Talkie Mini को Youpin प्लेटफॉर्म पर पहले क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शुरुआती कीमत 179 युआन रहेगी। हालांकि, रिटेल कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।
  • Xiaomi ने पालतू जानवरों के लिए लॉन्च किया स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर; 15 दिन तक साफ रखता है पानी, फोन से होता है कंट्रोल!
    Xiaomi Mijia Smart Pet Dispenser 2 को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,300 रुपये) रखी गई है। यह केवल सफेद रंग में आता है। क्योंकि यह फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है, तो इसमें यूजर्स को समय-समय पर फिल्टर कार्ट्रेज को बदलना होगा, जिसकी कीमत 39 युआन (करीब 450 रुपये) है। प्रोडक्ट चीन में Xiaomi Mall के साथ-साथ JD.com, Tmall, Xiaomi Youpin आदि पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »