• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने पालतू जानवरों के लिए लॉन्च किया स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर; 15 दिन तक साफ रखता है पानी, फोन से होता है कंट्रोल!

Xiaomi ने पालतू जानवरों के लिए लॉन्च किया स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर; 15 दिन तक साफ रखता है पानी, फोन से होता है कंट्रोल!

इसमें चार स्टेज का फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है, जो पानी को साफ रखने का काम करता है। इसमें पानी निकलने के अलग-अलग मोड्स हैं, जिसे यूजर सेलेक्ट कर सकता है।

Xiaomi ने पालतू जानवरों के लिए लॉन्च किया स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर; 15 दिन तक साफ रखता है पानी, फोन से होता है कंट्रोल!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mijia Smart Pet Dispenser 2 की कीमत 199 युआन (करीब 2,300 रुपये) है
  • फिल्टर कार्ट्रेज की कीमत 39 युआन (करीब 450 रुपये) रखी गई है
  • सिंगल रीफिल पर ज्यादा से ज्यादा 15 दिन तक चल सकता है
विज्ञापन
Xiaomi ने पालतू जानवरों के लिए स्मार्ट वाटर डिस्पेंसर लॉन्च किया है। नया पेट वाटर डिस्पेंसर Mijia लाइनअप के तहत पेश किया गया है। यह 3-लीटर क्षमता के सात आता है। कंपनी का कहना है कि इसमें चार स्टेज का फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है, जो पानी को पीने के लिए साफ बनाता है। यह पेट की जरूरत के हिसाब से सिंगल रीफिल में 15 दिनों तक चल सकता है। इसमें पानी के निकलने के अलग-अलग मोड मिलते हैं। डिस्पेंसर लो-नॉइस ऑपरेशन देने का दावा करता है।

Xiaomi Mijia Smart Pet Dispenser 2 (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) को चीन में लॉन्च किया गया है। देश में इसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,300 रुपये) रखी गई है। यह केवल सफेद रंग में आता है। क्योंकि यह फिल्ट्रेशन सिस्टम के साथ आता है, तो इसमें यूजर्स को समय-समय पर फिल्टर कार्ट्रेज को बदलना होगा, जिसकी कीमत 39 युआन (करीब 450 रुपये) है। प्रोडक्ट चीन में Xiaomi Mall के साथ-साथ JD.com, Tmall, Xiaomi Youpin आदि पर खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi Mijia Smart Pet Dispenser 2 की खासियतों की बात करें, तो जैसा कि नाम से पता चलता है, यह एक स्मार्ट डिस्पेंसर है, जो अपने आप पानी को डिस्पेंस करता है। इसे स्मार्टफोन के साथ पेयर किया जा सकता है और यूजर अपनी जरूरत के अनुसार, इसे ऑपरेट कर सकता है। वाटर डिस्पेंसर की क्षमता 3-लीटर है और कंपनी का कहना है कि पेट की जरूरत के हिसाब से यह सिंगल रीफिल पर ज्यादा से ज्यादा 15 दिन तक चल सकता है।

इसमें चार स्टेज का फिल्ट्रेशन सिस्टम मिलता है, जो पानी को साफ रखने का काम करता है। इसमें पानी निकलने के अलग-अलग मोड्स हैं, जिसे यूजर सेलेक्ट कर सकता है। इनमें स्टेडी फ्लो, बब्लिंग फाउंटेन, जेंटल स्ट्रीम शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह लो-नॉइस ऑपरेशन देता है।

वाटर डिस्पेंसर IPX7 वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है, जिससे इसे धोना भी आसान हो जाता है। इसमें 4000mAh बैटरी मिलती है, जो फुल चार्ज में 100 दिन का बैकअप देने का दावा करती है। Xiaomi के बिल्ट-इन इंटेलिजेंट इकोसिस्टम के साथ यूजर इसे Xiaomi Home ऐप से कंट्रोल कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »