• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Smart Electric Umbrella: एक टच से अपने आप बंद होता है शाओमी का स्मार्ट छाता, जानें कीमत

Xiaomi Smart Electric Umbrella: एक टच से अपने आप बंद होता है शाओमी का स्मार्ट छाता, जानें कीमत

Xiaomi ने Risetime के साथ मिलकर एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाता अपने Youpin क्राउफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है।

Xiaomi Smart Electric Umbrella: एक टच से अपने आप बंद होता है शाओमी का स्मार्ट छाता, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi Risetime

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने Youpin पर Risetime का इलेक्ट्रिक छाता लिस्ट किया है
  • छाते की क्राउडफंडिंग कीमत 129 युआन (करीब 1,500 रुपये) है
  • इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से यह एक टच में खुल या बंद हो जाता है
विज्ञापन
Xiaomi ने Risetime स्मार्ट इलेक्ट्रिक अम्ब्रेला को क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म Xiaomi Youpin पर पेश किया है। कुछ समय यह प्रोडक्ट क्राउडफंडिंग जमा करेगा और उसके बाद इसे सभी के लिए लॉन्च किया जाएगा। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत में बड़ा डिस्काउंट रखा जा रहा है, जबकि लॉन्च के बाद कीमत बढ़ना तय है। नया स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाता कई खासियतों के साथ आता है, जैसे Xiaomi का कहना है कि इसे 2 सेकंड के भीतर एक टच के साथ खोला या बंद किया जा सकता है। इसे एविएशन एल्यूमीनियम एलॉय फ्रेम के साथ बनाया गया है, जिससे ये लेवल 5 विंड में टिका रह सकता है। रात में चलते समय या बारिश होने पर बेहतर सुरक्षा के लिए छतरी के किनारे तेज रोशनी को रिफ्लेक्ट कर सकते हैं। 

Xiaomi ने Risetime के साथ मिलकर एक स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाता अपने Youpin क्राउफंडिंग प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया है। छाते की क्राउडफंडिंग कीमत 129 युआन (करीब 1,500 रुपये) है। इसके मूल रूप से लॉन्च होने के बारे में फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इस छाते में इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जिसकी वजह से यह एक बटन दबाकर खुल जाता है और साथ-साथ बंद भी हो जाता है। यह बरसात के दिनों में काम की चीज है, क्योंकि छाते को खोलने या बंद करने में दोनों हाथों की जरूर नहीं होती है और यह काम आसान के साथ-साथ फास्ट भी हो जाता है। इलेक्ट्रिक मोटर बैटरी के जरिए चलती है, जिसे हैंडलबार में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में इसे 150 बार खोला या बंद किया जा सकता है।

शाओमी प्रोडक्ट में बिल्ट-इन बैटरी की क्षमता 280mAh है और इसे फुल चार्ज होने में 1.5 घंटे का समय लगता है। इलेक्ट्रिक छाते का स्टैंडबाय टाइम 180 दिन है और कंपनी का कहना है कि इसे बिना रिचार्ज किए पूरे बरसात के मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।

मजबूती के लिए इसमें एविएसन ग्रेड फ्रेम मिलता है और कंपनी का कहना है कि यह लेवल 5 विंड को भी झेल सकता है। बैटरी खत्म होने पर यूजर के लिए हैंडल पर एक एक्स्ट्रा बटन है, जिससे इसे बंद किया जा सकता है। हालांकि, ऐसे में यूजर को छाता खोलना खुद पड़ेगा। राइजटाइम के अनुसार, एक रिवर्स ओपनिंग और क्लोजिंग डिजाइन का उपयोग करता है और जब इसे मोड़ा जाता है, तो गीली सतह अंदर होती है। छाते का हैंडल IPX4 वाटरप्रूफ है। स्मार्ट इलेक्ट्रिक छाता 99% से अधिक अस्ट्रावॉयलेट किरणों को रोकने में सक्षम है। इसकी धूप से सुरक्षा रेटिंग UPF50+ है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Umbrella
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »