Xiaomi ने लॉन्च किया डुअल बैंड Wi-Fi 6, गेमिंग एक्सेलरेशन वाला Router AX3000E, जानें कीमत

Xiaomi Router AX3000E को 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, लेकिन क्राउडफंडिंग के खत्म होने के बाद इसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,400 रुपये) रखी जाएगी।

Xiaomi ने लॉन्च किया डुअल बैंड Wi-Fi 6, गेमिंग एक्सेलरेशन वाला Router AX3000E, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने Router AX3000E को चीन में Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध कराया है

ख़ास बातें
  • Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध कराया है राउटर
  • इसे 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा
  • क्राउडफंडिंग खत्म होने के बाद कीमत 199 युआन (करीब 2,400 रुपये) रखी जाएगी
विज्ञापन
Xiaomi ने Router AX3000E को लॉन्च किया है, जिसे फिलहाल क्राउडफंडिंग के जरिए प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। शाओमी के पास आम यूसेज के लिए, प्रोफेशनल यूसेज के लिए और गेमिंग के लिए राउटर्स की लंबी लाइनअप है। नया Router AX3000 भी गेमिंग पर फोकस करता है। इसमें 2.4GHz और 5GHz बैंड पर 2976Mbps तक की स्पीड वाली Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी मिलती है, जो 4K स्ट्रीमिंग और गेमिंग के लिए आदर्श है। यह 160 मेगाहर्ट्ज बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है, जो एक डुअल-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और कई डिवाइस के साथ स्टेबल परफॉर्मेंस के लिए एक स्वतंत्र NPU से लैस है। राउटर में चार सिग्नल एम्पलीफायर, बढ़ी हुई स्पीड के लिए पोर्ट एग्रिगेशन और स्मार्ट ऑटोमेशन और मेश नेटवर्किंग के लिए Xiaomi के Mijia इकोसिस्टम के साथ इंटिग्रेशन शामिल है। यह गेम एक्सेलेरेशन, WPA3 के साथ मजबूत नेटवर्क सिक्योरिटी और फैमिली सिक्योरिटी सेंटर के जरिए पेरेंटल कंट्रोल फीचर भी प्रदान करता है।

Xiaomi ने Router AX3000E को चीन में Xiaomi Mall और Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग पर उपलब्ध कराया है। इसे 149 युआन (करीब 1,750 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा, लेकिन क्राउडफंडिंग के खत्म होने के बाद इसकी कीमत 199 युआन (करीब 2,400 रुपये) रखी जाएगी। क्राउडफंडिंग चीन में 21 अगस्त से 28 अगस्त तक चलेगी। भारत में इसके लॉन्च को लेकर Xiaomi ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

Xiaomi Router AX3000E के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह खास गेमिंग पर फोकस करता है, इसलिए इसमें Wi-Fi 6 टेक्नोलॉजी से लैस 2.4GHz और 5GHz डुअल-बैंड सिग्नल सपोर्ट मिलता है, जो कुल 2976Mbps की मैक्सिमम वायरलेस स्पीड देने का दावा करता है। इसमें डुअल-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर और एक स्वतंत्र NPU (नेटवर्क प्रोसेसिंग यूनिट) शामिल है, जिसे कई डिवाइस कनेक्ट होने पर भी स्टेबल इंटरनेट स्पीड बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

Xiaomi प्रोडक्ट 160MHz हाई बैंडविड्थ को सपोर्ट करता है, जो इसे हाई-स्पीड गेमिंग और 4K स्ट्रीमिंग के लिए आदर्श बनाता है। इसमें चार सिग्नल एम्पलीफायरों मिलते हैं। यह राउटर पोर्ट इंटिग्रेशन को सपोर्ट करता है, जिससे डुअल WAN या डुअल LAN कॉन्फिगरेशन सेटअप करने की सुविधा मिलती है।

इस राउटर को Mijia इकोसिस्टम के साथ जोड़ा जा सकता है। इसमें Xiaomi के Xiaoai असिस्टेंस भी मिलता है, जिससे इसे आवाज से कंट्रोल किया जा सकता है। राउटर में Xiaomi की मेश नेटवर्किंग भी शामिल है, जो इससे 10 डिवाइसों को कनेक्ट करने में सक्षम बनाती है। इसमें Xiaomi या Redmi स्मार्टफोन्स के लिए स्मार्ट गेम एक्सेलेरेशन भी मिलता, जिससे गेमिंग सेशन के दौरान लेटेंसी कम हो जाती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »