• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया प्राइवेसी मोड और 12 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्ट चश्मा, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने लॉन्च किया प्राइवेसी मोड और 12 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्ट चश्मा, जानें कीमत और फीचर्स

MIJIA Smart Audio Glasses 2 की क्राउडफंडिंग 26 मार्च को सुबह 10 बजे से Xiaomi Youpin पर शुरू होगी।

Xiaomi ने लॉन्च किया प्राइवेसी मोड और 12 घंटे का बैटरी बैकअप देने वाला स्मार्ट चश्मा, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • MIJIA Smart Audio Glasses 2 की क्राउडफंडिंग 26 मार्च को शुरू होगी
  • Xiaomi Youpin पर लिस्टेड है प्रोडक्ट
  • लॉन्च ऑफर के तहत इनकी स्पेशल कीमत 999 युआन (करीब 11,800 रुपये) रखी गई है
विज्ञापन
Xiaomi ने MIJIA Smart Audio Glasses 2 को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। ये स्मार्ट ग्लासेस पहले से ज्यादा स्लिम और हल्के हैं, जिनका वजन सिर्फ 27.6g है। इनमें चार माइक्रोफोन, प्राइवेसी मोड, 12 घंटे की बैटरी लाइफ और IP54 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस जैसे कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इनका नया फोल्डेबल फ्रेम और क्विक-रिलीज मैकेनिज्म यूजर्स को आसानी से लेंस स्वैप करने की सुविधा देता है।
 

Xiaomi Mijia Smart Audio Glasses 2 price, availability

MIJIA Smart Audio Glasses 2 की क्राउडफंडिंग 26 मार्च को सुबह 10 बजे से Xiaomi Youpin पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के तहत इनकी स्पेशल कीमत 999 युआन (करीब 11,800 रुपये) रखी गई है। हालांकि, बाद में कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। भारत में इसके लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं की है।
 

Xiaomi Mijia Smart Audio Glasses 2 specifications, features

Xiaomi ने इस बार फ्रेम को पहले से ज्यादा पतला बनाया है। टेम्पल आर्म्स सिर्फ 5mm मोटी हैं, जो 26% से 30% तक स्लिमर हैं। कंपनी का कहना है कि इससे ग्लासेस लंबे समय तक पहनने पर भी नाक और कान पर ज्यादा प्रेशर नहीं डालते। नए पियानो स्टील अल्ट्रा-फ्लेक्सिबल हिंज को 12 महीनों में डेवलप किया गया है और इसे 15,000 बार फोल्ड करने पर भी खराब नहीं होने का दावा किया गया है। कंपनी ने इसमें पांच डिजाइन ऑप्शन दिए हैं, मेटल एविएटर, हाइब्रिड ब्रॉलाइन, क्लासिक बॉस्टन, हाइब्रिड एविएटर, और डीप-स्पेस टाइटेनियम।

ग्लासेस के टेम्पल पर लॉन्ग-प्रेस करने से वन-टच वॉयस रिकॉर्डिंग ऑन हो जाती है। रिकॉर्डिंग एक्टिव होने पर नोटिफिकेशन लाइट ऑन हो जाती है, ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे। इसके अलावा, इसमें वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, रियल-टाइम ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग, और IP54 रेटिंग मिलती है, जिससे ये डस्ट और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहते हैं।

MIJIA Smart Audio Glasses 2 में बेटर ऑडियो क्वालिटी और नॉइज रिडक्शन के लिए नया एकॉस्टिक स्ट्रक्चर दिया गया है। चार-माइक्रोफोन सेटअप और इंटेलिजेंट एल्गोरिदम कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। इसमें नया प्राइवेसी मोड भी दिया गया है, जो इनवर्स साउंड वेव्स और एंटी-लीकेज मेंब्रेन की मदद से साउंड लीकेज को कम करता है। इस फीचर को MIJIA Glasses ऐप के जरिए ऑन किया जा सकता है।

बैटरी की बात करें तो ये 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक, 9 घंटे की कॉलिंग और 12 दिनों का स्टैंडबाय टाइम ऑफर करते हैं। इसमें 2C मैग्नेटिक चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे 1 घंटे में फुल चार्ज और सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे का बैकअप मिलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »