Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Xiaomi Washing Machine Pro लॉन्च कर दी है।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कैपेसिटी 14 किलो है।
Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम एप्लायंसेज में विस्तार करते हुए Xiaomi Washing Machine Pro लॉन्च कर दी है। यह Mijia थ्री जोन वॉशिंग मशीन है जो कि 14 किलो कैपेसिटी के साथ आती है। इस वॉशिंग मशीन को बड़े घरों में ज्यादा कपड़ों की धुलाई के लिए डिजाइन किया गया है। Xiaomi ने इस मशीन की बॉडी को स्टील रीइन्फोर्समेंट से तैयार किया है। यहां हम आपको Xiaomi Washing Machine Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात की जाए तो Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कीमत 6,499 yuan (लगभग 83,213 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन प्री-ऑर्डर के लिए चीनी बाजार में Xiaomi Youpin पर उपलब्ध है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अन्य बाजारों में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro में तीन ड्रम वाला डिजाइन है, जिसमें कपड़े धोने के लिए एक बड़ा 12 किलो का ड्रम और 2 छोटे 1 किलो के ड्रम हैं। Xiaomi ने इसे ऐसे डिजाइन किया है, जिससे नाजुक या ज्यादा सफाई वाले कपड़ों को अलग धोया जाए। प्रत्येक ड्रम में एक अलग पानी का चैनल और क्रॉस-कंटैमिनेशन को रोकने के लिए स्टेरिलाइजेशन सिस्टम है। वॉशिंग मशीन 12 मिनट के लाइटनिंग वॉश और 36 मिनट के एसेंस वॉश जैसे फास्ट वॉश प्रोग्राम का सपोर्ट करती है। Xiaomi दावा करती है कि इन मोड्स से पानी और बिजली की खपत 45% तक कम हो सकती है।
यह एडवांस स्टेरिलाइजेशन का सपोर्ट करती है जो HPV16, H1N1, ई. कोली और स्टाफीलोकोकस ऑरीअस जैसे स्ट्रेन समेत 99.99% से ज्यादा वायरस और बैक्टीरिया को हटा सकती है। इससे धूल के कणों के साथ एलर्जी पैदा करने वाले तत्वों को भी कम किया जा सकता है। Xiaomi ने अपनी सुपर इलेक्ट्रोलाइसिस टेक्नोलॉजी को सिस्टम में इंटीग्रेट किया है। यह टेक्नोलॉजी 20 प्रकार के दागों को हटाने और सफेद कपड़ों में पीलेपन दूर करने के लिए हाई कॉन्सेंट्रेशन एक्टिव ऑक्सीजन पैदा करती है। यह वॉशिंग मशीन एक स्मार्ट डिटर्जेंट सिस्टम से लैस है जो 4 तरह के लिक्विड को स्टोर करता है और कपड़े के प्रकार, भार और मौसम के हिसाब से सही मात्रा में डिटर्जेंट को निकालता है।
Xiaomi ने इस मशीन की बॉडी को स्टील रीइन्फोर्समेंट से तैयार किया है। ऑपरेशन के दौरान तीनों ड्रमों को स्टेबल रखने के लिए एक हाई-लेवल एंटी-वाइब्रेशन सिस्टम भी शामिल किया गया है। यह मशीन HyperOS Connect का सपोर्ट करती है। इस मशीन को Mi Home ऐप या Xiao Ai वॉयस एसिस्टेंट के जरिए कंट्रोल कर सकते हैं। इस वॉशिंग मशीन में मेन ड्रम के लिए कम तापमान पर सुखाने की सुविधा मिलती है, वहीं छोटे ड्रमों के लिए 42°C पर जेंटल ड्राइंग मोड की सुविधा मिलती है। मशीन का सिस्टम कपड़े की सुखाने की स्थिति को रियल टाइम में मॉनिटर करता है और ज्यादा सूखने से बचाने के लिए तापमान को एडजस्ट भी करता है। इसमें पेट के लिए एक खास डी-फर मोड है जो 92.8% तक बाल हटाता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार