Xiaomi Electric Vehicle

Xiaomi Electric Vehicle - ख़बरें

  • 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
    Xiaomi ने चीन में अपनी दूसरी कार Skynomad N70 लॉन्च कर दी है। यह मिड-टू-लार्ज पांच सीटर EREV SUV है, जिसे N70 Pro और N70 Max वेरिएंट में पेश किया गया है। N70 Pro में 52kWh बैटरी और 351km इलेक्ट्रिक रेंज मिलती है, जबकि N70 Max में 76kWh बैटरी के साथ 505km इलेक्ट्रिक रेंज है। दोनों मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन रेंज एक्सटेंडर के तौर पर दिया गया है। N70 Max की कुल रेंज 1,461km तक है। SUV में 16.1 इंच डिस्प्ले, 21.4 इंच रियर स्क्रीन और Xiaomi HAD ADAS भी मिलता है।
  • Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
    शाओमी को स्मार्टफोन्स से CNY 42.1 अरब का रेवेन्यू मिला है। दूसरी तिमाही में कंपनी के स्मार्टफोन्स का एवरेज सेलिंग प्राइस (ASP) लगभग 200 डॉलर के साथ उच्च स्तर पर पहुंच गया है। चीन में शाओमी के स्मार्टफोन्स की कुल बिक्री में प्रीमियम सेगमेंट की हिस्सेदारी लगभग एक-तिहाई की है। कंपनी ने रिसर्च एंड डिवेलपमेंट (R&D) पर अपने खर्च को बढ़ाया है।
  • Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
    Xiaomi ने Xiaomi SkyNomad को ऐसे डिजाइन किया है जो कि उसे सिर्फ बड़ा केबिन या कंफर्टेबल सीट्स तक ही सीमित नहीं रखता है। बल्कि इस पर ध्यान दिया गया है कि उसमें बैठे लोगों को सच में कितना आराम और सुकून महसूस होता है। आमतौर पर लोग रोजाना दो घंटे तक सफर करते हैं, ड्राइवर की सीट पर आराम करते हैं, पार्क की हुई कार से काम करते, वीकेंड पर परिवार के साथ घूमने जाते हैं या कैंपिंग के दौरान कार को सेकेंड होम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
  • बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
    Xiaomi YU7 GT ने जर्मनी के Nurburgring ट्रैक पर दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। कंपनी के मुताबिक, यह ट्रैक को पूरी तरह ऑटोनॉमस मोड में पूरा करने वाली पहली कार बन गई है। SUV ने 20.8 किलोमीटर लंबे ट्रैक का लैप 10 मिनट 29.483 सेकंड में पूरा किया। इसके अलावा इंसानी ड्राइवर के साथ YU7 GT ने 7 मिनट 34.93 सेकंड का लैप टाइम दर्ज कर प्रोडक्शन SUV रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। Xiaomi का कहना है कि इस रन से जुटाए गए डेटा का इस्तेमाल उसकी ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी को और बेहतर बनाने के लिए किया जाएगा।
  • सिंगल चार्ज में 902KM रेंज वाली नई Xiaomi SU7 सेडान आई, 265KM की टॉप स्पीड के साथ कैसे हैं फीचर्स, जानें
    Xiaomi ने Xiaomi SU7 सेडान का अपग्रेडेड मॉडल चीनी बाजार में लॉन्च किया है। Xiaomi SU7 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 219,900 RMB (लगभग 29,63,097 रुपये), प्रो वेरिएंट की कीमत 249,900 RMB (लगभग 33,67,388 रुपये) और मैक्स वेरिएंट की कीमत 303,900 RMB (लगभग 40,94,982 रुपये) है। SU7 में Xiaomi की हाइपरइंजन V6s प्लस मोटर है।
  • गेम से निकलकर असली दुनिया में आई Xiaomi की 1900 हॉर्सपावर वाली कार, देखकर गेमर्स हैरान!
    Xiaomi ने MWC 2026, बार्सिलोना में अपनी Vision Gran Turismo कॉन्सेप्ट हाइपरकार को पेश किया है। यह मॉडल Gran Turismo 7 के Vision GT प्रोजेक्ट के तहत डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, कार में 900V Silicon Carbide प्लेटफॉर्म दिया गया है जो करीब 1900 हॉर्सपावर सपोर्ट करता है। इसका ड्रैग कोएफिशिएंट 0.29 और डाउनफोर्स -1.2 बताया गया है। डिजाइन में स्किसर डोर्स, शार्क फिन रूफ और बड़ा रियर डिफ्यूजर जैसे एलिमेंट्स शामिल हैं। यह कॉन्सेप्ट फिलहाल शोकेस पर है और जल्द गेम में प्लेयर्स के लिए उपलब्ध होगा।
  • Xiaomi ने Electric Scooter 6 किया लॉन्च, जानें टॉप स्पीड से लेकर कैसे हैं फीचर्स
    Xiaomi Electric Scooter 6 ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। Electric Scooter 6 में पावरफुल ड्राइवट्रेन दिया गया है, जिसकी अधिकतम पावर लगभग 800W है। यह 400W की लगातार मोटर आउटपुट प्रदान करता है। यह स्कूटर करीब 25 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकता है, जिससे यह कई रीजन में लाइसेंस फ्री इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज में आता है।
  • खड़े-खड़े डेस्टिनेशन तक पहुंचा देगा Xiaomi का नया ई-स्कूटर, फुल चार्ज में चलेगा 25 Km
    Xiaomi ने Electric Scooter 6 सीरीज में नया Electric Scooter 6 Lite लॉन्च किया है, जिसे बजट-फ्रेंडली मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 300W की मोटर, 25km/h की टॉप स्पीड और 216Wh की बैटरी दी गई है। Standard मोड में इसकी रेंज करीब 25 किलोमीटर बताई गई है। स्कूटर में फ्रंट सस्पेंशन, 10-इंच पन्युमैटिक टायर्स और ड्रम ब्रेक के साथ E-ABS मिलता है। Xiaomi ने फिलहाल इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • Xiaomi की इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, दरवाजे हो गए लॉक और फिर...
    चीन के Chengdu शहर में Xiaomi SU7 Ultra इलेक्ट्रिक कार का एक बड़ा हादसा सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह करीब 3:16 बजे Tianfu Avenue पर यह हाई-स्पीड एक्सीडेंट हुआ जिसमें कार ने मीडियन स्ट्रिप से टकराने के बाद अचानक आग पकड़ ली। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद पूरा वाहन धधकने लगा और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रुककर मदद की कोशिश की। कई लोगों ने कार की साइड विंडो तोड़ने की कोशिश की लेकिन शीशे नहीं टूटे, यहां तक कि जूते और कोहनी से मारने पर भी असर नहीं हुआ।
  • Xiaomi SU7 Recall: पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार में निकली बड़ी खामी! वापस बुलाई गईं 1.16 लाख यूनिट्स
    चीन की इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Xiaomi ने अपने पहले प्रोडक्शन मॉडल SU7 को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। कंपनी ने घोषणा की है कि करीब 1,16,877 गाड़ियां रिकॉल की जाएंगी, जिन्हें फरवरी 2024 से अगस्त 2025 के बीच बनाया गया था। वजह है इनके ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर में खामी, जो सही तरीके से खतरे को पहचानने और ड्राइवर को समय पर अलर्ट देने में नाकाम हो रहा था। यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है जिसमें छह महीने पहले एक Xiaomi SU7 की वजह से जानलेवा एक्सीडेंट हुआ था।
  • Xiaomi ने 60KM रेंज वाला Electric Scooter 5 Plus किया लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ जानें कितनी है कीमत
    Xiaomi Electric Scooter 5 Plus यूरोपीय बाजार पेश हो गया है। Electric Scooter 5 Plus की कीमत 549.99 यूरो (लगभग 48,567 रुपये) है। Electric Scooter 5 Plus में 900W मोटर दी गई है, जिससे ई-स्कूटर 25 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड से चल सकता है। इसके अलावा यह 20 प्रतिशत की ढलान पर भी चढ़ सकता है। इसमें एक बड़ी 477.4Wh बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 60 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान कर सकता है।
  • Xiaomi YU7 EV: करीब 30 लाख से शुरू होती है इस 835 KM रेंज वाली YU7 EV की कीमत, जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने पिछले महीने चीन में Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक कार सीरीज को पेश किया था, जिसमें स्टैंडर्ड के साथ Pro और Max मॉडल शामिल थें। अब, इनकी कीमतों का खुलासा कर दिया गया है। चीन में Xiaomi YU7 EV के Standard मॉडल की कीमत 253,500 युआन (करीब 30.26 लाख रुपये) है। यह कीमत अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज RWD वर्जन की है। इसके अलावा, Xiaomi YU7 Pro (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (करीब 33.42 लाख रुपये) और Xiaomi YU7 Max (अल्ट्रा-लॉन्ग-रेंज हाई-परफॉरमेंस AWD वर्जन) की कीमत 279,900 युआन (लगभग 33.41 लाख रुपये) है।
  • Xiaomi का दमदार परफॉर्मेंस, 4 करोड़ स्मार्टफोन्स की शिपमेंट, प्रॉफिट 12,600 करोड़ रुपये
    कंपनी ने पहली बार लगभग 12,680 करोड़ रुपये का एडजस्टेड नेट प्रॉफिट हासिल किया है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64.5 प्रतिशत की ग्रोथ है। Xiaomi ने बताया है कि पहली तिमाही में उसकी सभी बिजनेस डिविजंस का रेवेन्यू बढ़ा है। कंपनी ने प्रीमियम डिवाइसेज पर फोकस बढ़ाया है। इससे शाओमी को मार्जिन बढ़ाने में भी मदद मिली है। Xiaomi 15 Ultra जैसे नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
  • सिंगल चार्ज में 835 किमी दौड़ने वाली Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च, गजब के हैं सेफ्टी फीचर्स
    Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Xiaomi YU7 ने बाजार में दस्तक दे दी है। Xiaomi YU7 तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी है जो कि 835 किमी की CLTC रेंज प्रदान कर सकती है। वहीं प्रो मॉडल में 96.3 kWh की बैटरी है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 760 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है। मैक्स मॉडल में 101.7 kWh की बैटरी दी गई है जो कि 4 व्हील ड्राइव के साथ 770 किलोमीटर की रेंज प्रदान करती है।
  • Xiaomi SU7 EV कार का एक्सिडेंट, ऑटोपायलट मोड था एक्टिव, कंपनी ने दी सफाई
    चीन में Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 एक बड़े हादसे की वजह बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस क्रैश में तीन लोगों की मौत हुई है और एक गंभीर रूप से घायल है। हादसे के वक्त कार Navigate on Autopilot मोड में थी और 116 km/h की स्पीड से चल रही थी। बाद में ड्राइवर ने मैन्युअली कंट्रोल लिया लेकिन कार सीधा जाकर सीमेंट के पोल से टकरा गई। कंपनी का कहना है कि हादसे के वक्त ब्रेक और स्टीयरिंग सिस्टम पूरी तरह नॉर्मल थे। Xiaomi ने यह भी बताया कि कंपनी पुलिस जांच में सहयोग कर रही है, लेकिन इस घटना ने कंपनी की ADAS सेफ्टी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »