• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने पेश किया 60 Km रेंज, 25 Kmph टॉप स्पीड वाला Electric Scooter 5 Pro, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi ने पेश किया 60 Km रेंज, 25 Kmph टॉप-स्पीड वाला Electric Scooter 5 Pro, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Electric Scooter 5 Pro की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और यह तीन-स्पीड मोड प्रदान करता है। इसमें वॉकिंग मोड में स्पीड 6 किमी/घंटा, स्टैंडर्ड मोड में 20 किमी/घंटा और स्पोर्ट मोड में 25 किमी/घंटा हो जाती है।

Xiaomi ने पेश किया 60 Km रेंज, 25 Kmph टॉप-स्पीड वाला Electric Scooter 5 Pro, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने अपने Electric Scooter 5 Pro को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया
  • लीक के मुताबिक, इसकी फ्रांस में कीमत 504.99 यूरो (करीब 45,000 रुपये) होगी
  • इसमें कार्बन स्टील फ्रेम मिलता है, जो 120 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है
विज्ञापन
ऐसा प्रतीत होता है कि Xiaomi ग्लोबल मार्केट में अपने लेटेस्ट Electric Scooter 5 Pro को पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी के मुताबिक, यह ई-स्कूटर सुविधाजनक शहरी आवागमन के लिए डिजाइन किया गया है, जो तीन राइडिंग मोड के साथ 25 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करता है, जिनमें वॉकिंग (6 किमी/घंटा), स्टैंडर्ड (20 किमी/घंटा) और स्पोर्ट (25 किमी/घंटा) है। इसमें 1,000W मैक्सिमम पावर आउटपुट वाली रियर-व्हील मोटर ई-स्कूटर को 22% तक चढ़ाई पर आसानी से चढ़ाने का दावा करती है। वहीं, इसमें डुअल-स्प्रिंग फ्रंट और सिंगल-स्प्रिंग रियर सस्पेंशन के साथ 10-इंच ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। Xiaomi Electric Scooter 5 Pro का कार्बन स्टील फ्रेम 120 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है।

Xiaomi ने अपने Electric Scooter 5 Pro को ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है, जो कंपनी द्वारा इस ई-स्कूटर की ग्लोबल उपलब्धता की ओर इशारा है। यूं तो कंपनी ने अभी तक इसकी आधाकिरिक घोषणा नहीं की है और न ही वेबसाइट पर इसकी कीमत का खुलासा किया गया है। एक हालिया लीक में दावा किया गया है कि Electric Scooter 5 Pro की फ्रांस में कीमत 504.99 यूरो (करीब 45,000 रुपये) होगी।
 

Xiaomi Electric Scooter 5 Pro specifications

Xiaomi Electric Scooter 5 Pro की टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा है और यह तीन-स्पीड मोड प्रदान करता है। इसमें वॉकिंग मोड में स्पीड 6 किमी/घंटा, स्टैंडर्ड मोड में 20 किमी/घंटा और स्पोर्ट मोड में 25 किमी/घंटा हो जाती है। इस स्पीड के लिए रियर-व्हील मोटर 1,000W तक की पावर जनरेट करने में सक्षम है। शाओमी का कहना है कि इतनी पावर के साथ ई-स्कूटर 22% तक चढ़ाई पर आसानी चढ़ने में सक्षम हो जाता है।

इसमें कार्बन स्टील से बना फ्रेम मिलता है, जो 120 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। इसका फुटबोर्ड को हैंडलबार से जोड़ने वाला स्टेम आसानी से फोल्ड हो जाता है, जिससे इसे कम जगह पर भी आसानी से फिट किया जा सकता है। ई-स्कूटर में डुअल स्प्रिंग शॉक एब्जॉर्बर्स और पीछे एक सिंगल स्प्रिंग है। इसमें 10-इंच चौड़े ट्यूबलेस टायर्स हैं।

ई-स्कूटर में 477Wh लिथियम बैटरी स्कूटर है, जो कंपनी के दावे के अनुसार, सिंगल चार्ज में 60 किमी तक रेंज देने में सक्षम है। Xiaomi का इंटेलिजेंट बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम शॉर्ट सर्किट, ओवरचार्जिंग और ओवरहीटिंग जैसी समस्याओं से बचाने के लिए सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसमें ब्रेकिंग रीजनरेशन भी है।

स्कूटर ऐप-बेस्ड कंट्रोल्स के साथ आता है, जो यूजर्स को इसके लोकेशन का पता लगाने, मोटर को लॉक करने और अपडेट इंस्टॉल करने की अनुमति देता है। हैंडलबार पर एक डैशबोर्ड है, जो रियलटाइम स्पीड के साथ-साथ बैटरी स्टेटस और कुछ अन्य डिटेल्स दिखाता है। इसमें फ्रंट में ड्रम ब्रेक और रियर में E-ABS मिलता है। पानी से बचाव के लिए इसकी बॉडी को IPX5 रेट किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »