Wireless Speaker

Wireless Speaker - ख़बरें

  • ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
    Lyne ने भारत में अपने नए वायरलैस स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने चार नए वायरलैस स्पीकर्स को मार्केट में उतारा है जिसमें Jukebox 14 Pro, Jukebox 15 Pro, Jukebox 16 Pro, और Jukebox 17 Pro मॉडल्स को पेश किया गया है। ये कंपनी के पोर्टेबल स्पीकर हैं जो 16W तक आउटपुट देते हैं। इनमें ब्लूटूथ की कनेक्टिविटी है और 1200mAh तक बैटरी मिल जाती है।
  • 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
    Portronics ने भारत में नया AuraTrio मॉड्यूलर ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया है। इसकी खासियत इसका तीन हिस्सों वाला डिजाइन है, जिसमें 60W का मेन स्पीकर और दो 15W के सैटेलाइट स्पीकर्स मिलते हैं। तीनों यूनिट्स को साथ इस्तेमाल करने पर कुल 90W का साउंड आउटपुट मिलता है, जबकि सैटेलाइट स्पीकर्स को अलग-अलग जगह भी रखा जा सकता है। इसमें Bluetooth 5.4 और Auracast का सपोर्ट दिया गया है। स्पीकर में 4,500mAh की मेन बैटरी और दोनों सैटेलाइट यूनिट्स में 2,000mAh बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक पूरा सिस्टम 6 घंटे तक चल सकता है।
  • Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
    Raksha Bandhan Gifting Ideas Under 1K: रक्षाबंधन पर भाई या बहन को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा बजट खर्च करने की जरूरत नहीं है। ₹1,000 के अंदर भी कई ऐसे टेक प्रोडक्ट मिल जाते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल में काम आ सकते हैं। इस लिस्ट में Portronics का Power Bank और Wireless Mouse, Noise के TWS Earbuds, Bluetooth Speaker, USB Hub, Wipro Smart Bulb, Ubon का Wireless Speaker और Type-C Collar Mic, Spigen का मोबाइल केस और Type-C Wired Earphone जैसे विकल्प शामिल हैं। इनमें कुछ प्रोडक्ट पढ़ाई और ऑफिस के काम आएंगे, जबकि कुछ म्यूजिक, वीडियो कॉल और कंटेंट बनाने के लिए उपयोगी हैं। कीमतें ऑफर और विक्रेता के अनुसार बदल सकती हैं।
  • Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
    Zebronics ने भारत में अपना नया Party Fyre 800 पोर्टेबल पार्टी स्पीकर लॉन्च किया है। यह 160W RMS आउटपुट, Quad Driver स्पीकर सिस्टम, Bluetooth 5.3 और True Wireless Stereo (TWS) सपोर्ट के साथ आता है। स्पीकर में दो वायरलेस माइक्रोफोन, 9 RGB लाइटिंग मोड्स, माइक्रोफोन और गिटार इनपुट, साथ ही 6 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है। इसमें USB, AUX और 32GB तक USB स्टोरेज का सपोर्ट भी दिया गया है। Zebronics Party Fyre 800 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Reliance Digital के जरिए खरीदा जा सकता है।
  • ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
    U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी की नई लाइनअप में Partybox, Party Pulse, Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series स्पीकर्स, 50,000mAh और 10,000mAh पावर बैंक तथा History Series TWS Earbuds शामिल हैं। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 349 रुपये से शुरू होकर 8,199 रुपये तक जाती है। इनमें Bluetooth कनेक्टिविटी, TWS सपोर्ट, ENC, Hi-Res Audio, फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
    iBall ने भारत में नया Cinebar 560 Soundbar लॉन्च किया है। यह 5.1 चैनल साउंड सिस्टम 800W RMS आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें तीन ड्राइवर वाला साउंडबार, वायरलेस रियर स्पीकर्स और 20.32cm वायरलेस सबवूफर दिया गया है। साउंडबार में Bluetooth 5.3, TV ARC, Optical IN, USB और AUX जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। यूजर्स इसमें अलग-अलग साउंड मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। iBall Cinebar 560 को 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर Amazon.in पर उपलब्ध कराया गया है।
  • म्यूजिक भी, वायरलेस चार्जिंग भी! Portronics लाया 3-in-1 स्पीकर, कीमत ₹2,249
    Portronics ने भारत में Portronics Strings स्मार्ट बेडसाइड स्पीकर लॉन्च किया है, जिसमें 16W HD साउंड, 15W वायरलेस चार्जिंग और डिजिटल अलार्म क्लॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी के मुताबिक यह डिवाइस ऑडियो और डेली यूटिलिटी को एक साथ जोड़ता है, जिससे यूजर्स को अलग-अलग डिवाइस की जरूरत कम होती है। इसमें RGB एम्बिएंट लाइटिंग, Bluetooth 5.3 और मल्टीपल इनपुट ऑप्शन दिए गए हैं। साथ ही इसमें व्हाइट नॉइज मोड्स भी मिलते हैं, जो रिलैक्सेशन और बेहतर नींद के लिए काम आ सकते हैं। यह प्रोडक्ट 2,249 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।
  • 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
    boAt ने Aavante Prime X साउंडबार लॉन्च किया है, जो 7.1.4 चैनल सराउंड साउंड और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 700W आउटपुट और वायरलेस रियर स्पीकर्स दिए गए हैं, जिससे केबल-फ्री सेटअप मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3, HDMI eARC और Optical कनेक्टिविटी मिलती है। यह साउंडबार पहले दो दिनों के लिए 37,999 रुपये में उपलब्ध है, जिसके बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। यह उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो होम थिएटर जैसा ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं।
  • Rs 499 से शुरू होने वाले Earbuds Buzz X7, X8, X9, और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें फीचर्स
    Nu Republic की कंज्यूमर टेक कंपनी Dubstep ने अपने नए ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। ब्रांड ने नए Buzz X7, X8, X9 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है जो Rs 499 से शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही ब्रांड ने नए Pop ब्लूटूथ स्पीकर Pop 1200, और Pop 1400 को भी पेश किया है। ये ब्लूटूथ स्पीकर Rs 899 से शुरू हो जाते हैं। कंपनी ने ईयरबड्स में 56 घंटे तक का बैकअप दिया है।
  • Cellecor ने लॉन्च किया COMET CBS-05 Pro वायरलेस स्पीकर, 80W साउंड और रेट्रो डिजाइन का कॉम्बो, जानें कीमत
    Cellecor COMET CBS-05 Pro एक स्टाइलिश वायरलेस स्पीकर है, जिसमें रेट्रो और मॉडर्न डिजाइन का कॉम्बिनेशन दिया गया है। 5,499 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह स्पीकर 80W आउटपुट, डुअल ट्वीटर, 4000mAh बैटरी (10 घंटे प्लेबैक) और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें मल्टीपल कनेक्टिविटी मोड्स जैसे USB, SD कार्ड, AUX और 6.35mm माइक सपोर्ट भी मिलता है।
  • 150W साउंड के साथ जमा देगा पार्टी का माहौल! लॉन्च हुआ Portronics Nebula X स्पीकर, जानें कीमत
    Portronics ने अपना नया Nebula X 150W Wireless Party Speaker लॉन्च कर दिया है, जो खासतौर पर म्यूजिक और पार्टी लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस स्पीकर में 150W आउटपुट, डीप बास, Karaoke Mic, RGB Lights और TWS मोड जैसी खूबियां दी गई हैं। डिजाइन के मामले में यह मैट-ब्लैक फिनिश और कैरी करने के लिए हैंडल के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे का नॉन-स्टॉप बैकअप देता है। कीमत 9,499 रुपये है।
  • U&i ने भारत में मात्र Rs 499 से शुरू होने वाले नेकबैंड, स्मार्टवॉच, पावरबैंक, ईयरबड्स किए लॉन्च
    U&i ने अपने ऑडियो और वियरेबल्स में पांच नए प्रोडक्ट्स जोड़े हैं। कंपनी ने नई टेक एक्सेसरीज को लॉन्च किया है जिनमें पार्टी स्पीकर, स्मार्टवॉच, नेकबैंड आदि शामिल हैं। लेटेस्ट लाइनअप में UiBS 5085 Partybox वायरलेस स्पीकर, UiSW 8172 Arena स्मार्टवॉच, UiPB 3429 Classy पावरबैंक, TWS 7353 Classy ईयरबड्स, और UiNB 3987 Reactor नेकबैंड को शामिल किया गया है।
  • UBON SP-70 Deluxe Gold Edition वायरलेस स्पीकर लॉन्च, 16W साउंड के साथ 6 घंटे चलेगी बैटरी
    UBON ने भारत में UBON SP-70 Deluxe Gold Edition वायरलेस स्पीकर पेश कर दिया है। SP-70 Deluxe Gold Edition की कीमत 2,299 रुपये है। यह स्पीकर बिक्री के लिए रिटेल स्टोर और UBON की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह स्पीकर 16W आउटपुट (8W x 2) प्रदान करता है। वायरलेस स्पीकर में 2000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 6 घंटे तक बिना रुके म्यूजिक प्रदान करती है।
  • boAt Stone Lumos 60W वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, सिंगल चार्ज में 9 घंटे चलेगी बैटरी
    boAt Stone Lumos की कीमत 6,999 रुपये है। यह स्पीकर मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • घर हो या बाहर पार्टी के लिए Gizmore Wheelz T1000 Pro और T1501N वायरलेस स्पीकर लॉन्च
    Gizmore Wheelz T1000 Pro ट्रॉली स्पीकर वायरलेस तरीके से या वायर्ड कनेक्शन के जरिए काम कर सकता है। Gizmore Wheelz T1000 Pro में 1000W कैपेसिटी और 8 इंच का सबवूफर है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »