Soundcore ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

Soundcore Mini Portable Wireless Speaker में 900 एमएएच क्षमता की बैटरी है, जिसके बदौलत पूरे चार्ज पर आठ घंटे तक का बैकअप मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर ब्लूटूथ 4.2 का उपयोग करता है।

Soundcore ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर, जानें कीमत और फीचर्स

Soundcore Mini Portable Wireless Speaker की भारत में कीमत 1,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Soundcore Icon Mini Portable स्पीकर 900 एमएएच बैटरी के साथ आता है
  • इस ब्लूटूथ स्पीकर में 3 वॉट साउंड आउटपुट मिलता है
  • इसकी कीमत 1,999 रुपये है और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है
विज्ञापन
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स एसेसरीज कंपनी Anker के सब-ब्रांड Soundcore ने भारत में नया पोर्टेबल स्पीकर लॉन्च किया है। साउंडकोर मार्केट में एंकर के सब-ब्रांड के रूप में ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च करती है, जिनमें स्पीकर, हेडफ़ोन और ईयरफ़ोन आदि प्रोडक्ट शामिल होते हैं। अब साउंडकोर ने भारत में अपना लेटेस्ट ऑडियो प्रोडक्ट लॉन्च किया है, जिसका नाम आइकन मिनी पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर है। इसकी भारत में कीमत 1,999 रुपये है। कंपनी ने इस स्पीकर को चार रंगों में लॉन्च किया है, जिनमें ब्लैक, ब्लू, ऑरेंज और रेड रंग शामिल हैं। Soundcore Mini Portable Wireless Speaker को Flipkart के जरिए खरीदा जा सकता है।

इस पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर की खासियत यह है कि इसमें धूल और पानी से बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है, क्योंकि यह स्पीकर IP67-रेटिंग के साथ आता है। इसमें 3W का साउंड आउटपुट है। एंकर साउंडकोर आइकन मिनी की बैटरी 900 एमएएच क्षमता की है, जिसके बदौलत पूरे चार्ज पर आठ घंटे तक का बैकअप मिलता है और कनेक्टिविटी के लिए स्पीकर ब्लूटूथ 4.2 का उपयोग करता है। कोडेक सपोर्ट की बात करें तो यह डिवाइस SBC ब्लूटूथ कोडेक पर निर्भर रहता है। चार्जिंग माइक्रो-यूएसबी पोर्ट के माध्यम से होती है और इसमें Aux इनपुट के लिए 3.5 मिमी सॉकेट भी दिया गया है।

कंपनी के अनुसार, तेज स्टीरियो साउंड आउटपुट के लिए इसमें एक साथ दो एंकर साउंडकोर आइकन मिनी स्पीकर जोड़े जा सकते हैं। स्पीकर कॉम्पैक्ट पेबल जैसी आकृति का है और यह आसान पोर्टेबिलिटी के लिए स्ट्रैप के साथ आता है। स्पीकर को चार्ज करने के लिए बॉक्स के अंदर एक माइक्रो-यूएसबी केबल आती है।

एंकर साउंडकोर आइकन मिनी से पहले कंपनी ने हाल ही में भारत में साउंडकोर लिबर्टी ट्रू वायरलेस इयरफ़ोन लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी भारत में 10W क्यूई वायरलेस चार्जिंग पैड भी लॉन्च कर चुकी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
Speaker TypeMobile or Tablet or Laptop
FeaturesPortable
ConnectionWireless
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »