WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है, क्योंकि मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया है।
Photo Credit: WhatsApp
WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है।
WhatsApp यूजर्स का अनुभव अब बदलने वाला है, क्योंकि मेटा अपने इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के लिए कई नए ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर लेकर आया है। अब यूजर्स डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए बिना सीधे WhatsApp Web के जरिए वन-ऑन-वन और ग्रुप कॉल कर सकते हैं। इसके साथ ही अब चल रही ग्रुप कॉल को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ट्रांसफर भी किया जा सकता है, जिसमें कॉल लिंक के जरिए कौन कॉल में जुड़ेगा इस पर कंट्रोल कर सकते हैं, जिसके लिए एक नया वेटिंग रूम फीचर भी आया है। इसके अलावा QuickHD कॉल के शुरुआती कुछ सेकंड में वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करता है। आइए वॉट्सऐप पर इन फीचर्सके बारे में विस्तार से जानते हैं।
WhatsApp पर नया फीचर
एक ब्लॉग पोस्ट में, WhatsApp ने कहा कि उसके वेब वर्जन में अब ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा है। इसमें वन-ऑन-वन और ग्रुप कंवर्सेशन शामिल है। WhatsApp Web के जरिए की जाने वाली कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती हैं। इस पर कोई लिमिट नहीं होती और कोई अतिरिक्त लागत भी नहीं है। वेब यूजर्स को WhatsApp के दूसरे वर्जन पर पहले से मौजूद कई फीचर भी मिलते हैं, जिसमें कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग और रिएक्शन शामिल है। WhatsApp Web पर एक अलग कॉल्स टैब भी है, जो यूजर की कॉल हिस्ट्री और फेवरेट तक एक्सेस मिलता है।
कॉल ट्रांसफर फीचर
WhatsApp का नया खास फीचर कॉल ट्रांसफर है। यह यूजर्स को चल रही ग्रुप कॉल को बिना डिस्कनेक्ट किए एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर ले जाने की सुविधा प्रदान करता है। कंपनी ने कहा कि यात्रा के दौरान स्मार्टफोन या टैबलेट पर शुरू की गई कॉल को घर पहुंचने के बाद वॉट्सऐप वेब या डेस्कटॉप ऐप पर ट्रांसफर किया जा सकता है। इसी प्रकार जब यूजर्स को कंप्यूटर से फोन पर जाना हो तो तो उस कंवर्सेशन को वापस अपने मोबाइल पर ले जा सकते हैं।
WhatsApp पर वेटिंग रूम फीचर
WhatsApp ग्रुप कॉल के लिए वेटिंग रूम फीचर भी लेकर आ रहा है। WhatsApp कॉल लिंक बनाते हुए यूजर्स रिक्वाअर अप्रूवल टू ज्वाइन वाला ऑप्शन चुन सकते हैं। इससे जो लोग लिंक खोलेंगे तो उन्हें एक वर्चुअल वेटिंग रूम में रखा जाएगा, जब तक कि कॉल मैनेज करने वाला व्यक्ति उन्हें अंदर आने की इजाजत नहीं देगा तो अंदर नहीं आ पाएगा।
QuickHD फीचर
क्विक एचडी का काम वीडियो कॉल को शुरुआत से ही वीडियो क्वालिटी को बेहतर बनाना है। यह कनेक्शन बनने के बाद धीरे-धीरे क्वालिटी बढ़ाने के बजाय, शुरुआती कुछ सेकंड में ही HD वीडियो की सुविधा प्रदान करता है। इसमें नॉइज सप्रेशन फीचर भी है, जो बैकग्राउंड नॉयज को फिल्टर कर सकता है और शोर-शराबे वाली जगहों पर यूजर की आवाज को साफ सुना सकता है। WhatsApp कॉलिंग के ये नए फीचर धीरे-धीरे रोल आउट कर रहा है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं