Vivo X200 Price

Vivo X200 Price - ख़बरें

  • Tech News Today: Oppo Reno 14 5G सीरीज के लॉन्च से माइक्रोसॉफ्ट में छंटनी तक, ये हैं आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
    अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में अपनी फैक्टरियों से चीन के इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को हटा दिया है। इससे एपल के लिए आगामी iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी में मुश्किलें हो सकती हैं। फॉक्सकॉन की फैक्टरियों से निकाले गए चाइनीज स्टाफ की संख्या 300 से अधिक है।
  • Vivo X Fold 5 और Vivo X200 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Zeiss ब्रांडेड कैमरा यूनिट
    Vivo ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि X Fold 5 और X200 FE को 14 जुलाई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart और भारत में Vivo के ई-स्टोर के जरिए की जाएगी। फ्लिपकार्ट पर Vivo X200 FE की माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के Amber Yellow, Frost Blue और Luxe Grey कलर्स में उपलब्ध होने का पता चला है।
  • Vivo X200 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले
    पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पेश किया गया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। X200 FE में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन को देश में 14 जुलाई को लॉन्च किया जा सकता है। Vivo ने X200 FE के टीजर में Amber Yellow और Luxe Black कलर्स में दिखाया है। इसे Frost Blue कलर में भी उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • Vivo ने लॉन्च किया X200 FE, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9300+ दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। कंपनी ने X200 FE को ताइवान में लॉन्च किया है। इसे जल्द ही चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन ताइवान में Vivo की वेबसाइट पर लिस्टेड है।
  • Vivo की X200 FE के लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
    इस स्मार्टफोन में 6.31 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। X200 FE की 6,500 mAh की बैटरी 90 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसमें MediaTek Dimensity चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकता है। X200 FE को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में इस वर्ष की पहली तिमाही में Vivo लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान है।
  • Xiaomi 15 vs Vivo X200s: कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी से लेकर फीचर्स में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
    Vivo X200s का मुकाबला Xiaomi 15 से हो रहा है। Xiaomi 15 के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये है। वहीं Vivo X200s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4199 yuan (लगभग 49,115 रुपये) है। Xiaomi 15 में 6.36 इंच की क्रिस्टल रेज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2670 x 1200 पिक्सल है। वहीं Vivo X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है।
  • Vivo X200 FE, Vivo X Fold 5 की लॉन्च डेट लीक, इन धांसू फीचर्स के साथ 10 जुलाई को होंगे लॉन्च!
    Vivo कथित तौर पर भारत में जल्द ही अपने दो नए धमाकेदार फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। ये फोन बहुत जल्द लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से एक फोन Vivo X200 FE बताया जा रहा है जबकि दूसरा Vivo X Fold 5 बताया जा रहा है। Vivo X200 FE भारतीय सर्टिफिकेशन BIS में भी स्पॉट किया जा चुका है। दोनों ही डिवाइसेज में कंपनी फ्लैगशिप लेवल स्पेसिफिकेशंस दे सकती है।
  • Vivo X200 FE लॉन्च होगा 6500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग के साथ! भारतीय सर्टिफिकेशन में स्पॉट
    Vivo X200 FE को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है। फोन एक के बाद एक सर्टिफिकेशंस में नजर आ रहा है। कयास है कि फोन Vivo S30 Pro Mini का रिब्रांडेड वर्जन होगा। फोन में 6.31 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले होगा जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। यह MediaTek Dimensity 9400e SoC से लैस हो सकता है।
  • Vivo X200 Ultra vs Pixel 9 Pro XL: दमदार हार्डवेयर या धांसू AI फीचर्स, कौन सा फोन मारेगा बाजी, जानें
    Vivo X200 Ultra और Google Pixel 9 Pro XL दो ऐसे फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं जो काफी अलग-अलग कस्टमर ग्रुप को टारगेट करते हैं। अगर आपको पावर, बेहतर डिस्प्ले, लम्बी बैटरी, और एडवांस्ड फोटोग्राफी चाहिए तो वीवो की तरफ जा सकते हैं। वहीं, अगर आपके लिए AI स्मार्ट फीचर्स ज्यादा मायने रखते हैं, लम्बे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट चाहिए तो गूगल पिक्सल की तरफ जा सकते हैं।
  • Vivo X200 FE के रैम और स्टोरेज वेरिएंट का खुलासा, जुलाई में होगा लॉन्च!
    Vivo भारत में Vivo X200 FE को पेश करने वाला है। हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा हुआ है। Vivo X200 FE कॉम्पैक्ट फोन में 6.1 इंच की LTPO OLED डिस्प्ले होगी, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9300 प्लस या डाइमेंसिटी 9400e प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जिसे डाइमेंसिटी 9300+ का ट्विक्ड वर्जन कहा जा रहा है।
  • Vivo X200 Ultra vs Xiaomi 15 Ultra: सस्ते में Vivo X200 Ultra दे रहा Xiaomi 15 Ultra को कितनी टक्कर?
    Vivo X200 Ultra और Xiaomi 15 Ultra, दोनों ही धांसू फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। दोनों ही फोन एडवांस्ड फीचर्स से लैस होकर आते हैं। दोनों ही फोन में टॉप क्लास कैमरा, चमचमाते डिस्प्ले, और धांसू प्रोसेसर के साथ सैटेलाइट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मौजूद हैं। लेकिन दोनों की कीमत में अंतर है। इसलिए यहां पर तुलना करना जरूरी हो जाता है कि किस प्राइस में कौन सा फोन ज्यादा वैल्यू फॉर मनी दे रहा है।
  • Vivo X200 Ultra vs Vivo X200s: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट
    Vivo X200 Ultra की टक्कर Vivo X200s से हो रही है। X200 Ultra के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,500 रुपये) और X200s के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 4199 yuan (लगभग 49,115 रुपये) है। X200 Ultra में 6.82 इंच 2K 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले और X200s में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है।
  • Vivo X200 Ultra स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Vivo X200 Ultra को चीन में लॉन्च किया गया है। पिछली जनरेशन के X-सीरीज स्मार्टफोन्स के समान लेटेस्ट मॉडल भी Zeiss-ब्रांडेड कैमरा सिस्टम से लैस आता है। चीन में Vivo X200 Ultra के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 75,500 रुपये) है। इसके 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,999 (लगभग 84,000 रुपये) और 16GB + 1TB कॉन्फिगरेशन की कीमत CNY 7,999 (लगभग 92,000 रुपये) है। एक स्पेशल फोटोग्राफी किट भी है, जो टॉप-एंड 16GB + 1TB वेरिएंट के साथ आती है, जिसकी कीमत CNY 9,699 (लगभग 1,13,000 रुपये) है।
  • Vivo के X200 Ultra में होंगे Sony के कैमरा, 21 अप्रैल को लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में 2K OLED स्क्रीन और 6,000 mAh की बैटरी होगी। X200 Ultra में प्राइमरी कैमरा और अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा के लिए Sony के LYT-818 सेंसर का इस्तेमाल किया जाएगा। ये कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होंगे। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के अल्ट्रासॉनिक 3D फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
  • Vivo के X200 Ultra का कैमरा देगा iPhone 16 Pro Max को टक्कर!
    इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 40 W वायरलेस और 90 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Vivo का दावा है कि X200 के कैमरा की वीडियो कैप्चर से जुड़ी क्षमता पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान होगी। इस स्मार्टफोन में इमेजिंग से जुड़ी Vivo की नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है।

Vivo X200 Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »