200MP कैमरा वाला Vivo फोन मिल रहा 8 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें क्या है डील

Vivo का धांसू स्मार्टफोन Vivo X200 Pro भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

200MP कैमरा वाला Vivo फोन मिल रहा 8 हजार से ज्यादा सस्ता, देखें क्या है डील

Photo Credit: Vivo

Vivo X200 Pro में 200 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले है।
  • Vivo X200 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Vivo X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Vivo का धांसू स्मार्टफोन Vivo X200 Pro भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Vivo X200 Pro को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 प्रोसेसर दिया गया है। X200 Pro के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Vivo X200 Pro पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X200 Pro Price & Offers

Vivo X200 Pro का 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 86,899 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि दिसंबर 2024 में 94,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 70 हजार रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। बैंक ऑफर में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 300 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 86,599 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 8,400 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Vivo X200 Pro Specifications

Vivo X200 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल, 0.1-120Hz रिप्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9400 3nm प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। X200 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 30W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69+IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200 Pro के रियर में f/1.57 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.67 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें तो X200 Pro की लंबाई 162.36 मिमी, चौड़ाई 75.95 मिमी, मोटाई 8.20 मिमी और वजन 228 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम सपोर्ट, 5G SA/NSA, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस,यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »