Vivo X200T में हो सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी

पिछले वर्ष लॉन्च की गई Vivo X200 सीरीज में यह स्मार्टफोन शामिल होगा। इस सीरीज में Vivo X200, X200 Pro, X200 Ultra, X200s और X200 FE शामिल हैं

Vivo X200T में हो सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • Vivo X200T में कॉम्पैक्ट डिजाइन और ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है
  • भारत में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है
  • यह Vivo X200 और X200 FE का मिक्स हो सकता है
विज्ञापन

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Vivo की X सीरीज में एक नया हैंडसेट शामिल हो सकता है। Vivo X200T में कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। हाल ही में Vivo X300 सीरीज को पेश किया गया था। आगामी स्मार्टफोन को जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। 

पिछले वर्ष लॉन्च की गई  Vivo X200 सीरीज में यह स्मार्टफोन शामिल होगा। इस सीरीज में  Vivo X200, X200 Pro, X200 Ultra, X200s और X200 FE शामिल हैं। Smartprix की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Vivo X200T को अगले वर्ष की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह Vivo X200 और X200 FE का मिक्स हो सकता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि Vivo X200T में Zeiss ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 90 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ बड़ी बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। 

इससे पहले एक टिप्सटर ने बताया था कि Vivo X200T को भारत में केवल ऑनलाइन बिक्री के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस Vivo X200 FE के लगभग समान हो सकते हैं। कंपनी की X200 सीरीज में यह सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन है। भारत में जुलाई में लॉन्च किए गए Vivo X200 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले (2,640 x 1,216 पिक्सल्स) दिया गया है। इस स्मार्टफोन में16 GB तक का RAM और  512 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड FunTouch OS 15 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 54,999 रुपये और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का 59,999 रुपये का है। Vivo X200 FE को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में f/1.88 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX921 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की 90 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »