• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट

फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट

स्मार्टफोन्स पावरबैंक जैसी बैटरी क्षमता के साथ आने शुरू हो गए हैं जिसमें 10000mAh बैटरी वाले कई मॉडल शामिल हैं।

फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट

Photo Credit: Realme

realme P4 Power 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू है

ख़ास बातें
  • realme P4 Power 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू है।
  • Realme Narzo Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है।
  • Vivo T5 Pro 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का सबसे अहम डिवाइस बन गया है जिस पर कोई व्यक्ति दिनभर रहता है। इसलिए स्मार्टफोन्स अब लम्बी बैटरी लाइफ की भी डिमांड करने लगे हैं। इसी जरूरत को देखते हुए स्मार्टफोन कंपनियां अब हैवी कैपिसिटी बैटरी स्मार्टफोन्स में देने लगी हैं। 5000mAh बैटरी कैपिसिटी अब बहुत कम आंकी जाती है। पिछले कुछ महीनों में स्मार्टफोन्स पावरबैंक जैसी बैटरी क्षमता के साथ आने शुरू हो गए हैं जिसमें 10000mAh बैटरी वाले कई स्मार्टफोन शामिल हैं। आज हम आपको इन्हीं स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं जो इस वक्त सबसे ज्यादा बड़ी बैटरी ऑफर करते हैं। 

Realme P4 Power 5G
realme P4 Power 5G की भारत में कीमत 25,999 रुपये से शुरू है जिसमें इसका 8GB+128GB वेरिएंट आता है। 8GB+256GB मॉडल का प्राइस 27,999 रुपये, और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये है। realme P4 Power 5G को Trans Silver, Trans Blue और Trans Orange कलर्स में खरीदा जा सकता है। realme P4 Power 5G का सबसे बड़ा हाईलाइट फीचर इसकी 10,001 mAh की बैटरी है। यह 80W फास्ट चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

realme P4 Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिप यहां मिलती है। फोन में रियर में 50MP का मेन कैमरा है जिसमें OIS फीचर भी है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। सेल्फी कैमरा 16MP का है। फोन Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 


Realme Narzo Power 5G 
Realme ने Realme Narzo Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये रखी है, जबकि 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में आता है। बैटरी इसकी सबसे बड़ी खासियत है। realme NARZO Power 5G में 10,001mAh की Titan बैटरी दी गई है, जिसे कंपनी ने भारत की सबसे बड़ी स्मार्टफोन बैटरी बताया है। इसमें Next Gen Silicon Carbon Anode टेक्नोलॉजी, Dual Layer Coating Process और C Pack Protection Board डिजाइन दिया गया है, जो बैटरी की लाइफ और सेफ्टी बेहतर करने का दावा करते हैं। कंपनी के मुताबिक, बैटरी 4 साल बाद भी करीब 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रख सकती है।

Realme Narzo Power 5G में 6.8 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1280 × 2800 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। फोन Android 16 पर आधारित realme UI 7.0 के साथ आता है। फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultra 4nm प्रोसेसर पर चलता है। बेहतर कूलिंग के लिए इसमें 7000mm² AirFlow VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग या 4K रिकॉर्डिंग के दौरान तापमान को कंट्रोल रखने का दावा करता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर f/1.8 अपर्चर और 2 axis OIS के साथ आता है। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 5 मिनट की चार्जिंग में आधे दिन तक की पावर दे सकती है। इसके अलावा 55W PPS चार्जिंग, 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। 

Honor Win Turbo 
Honor Win Turbo एक ऐसा फोन है जो विशाल बैटरी से लैस होकर आता है। फोन फिलहाल चीन में उपलब्ध है। फोन की कीमत 12GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 3299 युआन (लगभग 46,000 रुपये) है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 16 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज के साथ 4199 युआन (लगभग 58,800 रुपये) में आता है। Honor Win Turbo में 10,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलती है। साथ में 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 14 घंटे की गेमिंग, और 22 घंटे का शॉर्ट वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। 

Honor Win Turbo फोन में 6.79 इंच का LTPS OLED डिस्प्ले दिया गया है जो कि 2640 x 1200 रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है। Honor Win Turbo को MediaTek के Dimensity 8500 Elite चिपसेट से लैस किया गया है। Honor Win Turbo में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट दिया गया है। सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। 

OnePlus Nord 6 
OnePlus Nord 6 फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट को 41,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 12GB + 256GB वेरिएंट को 46,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च से पहले ही यह स्मार्टफोन सुर्खियों में था और अब भी काफी पॉपुलर साबित हो रहा है। इसमें विशाल 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट, 3600 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस मिल जाती है। Nord 6 फोन क्वालकॉम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है। फोन के रियर में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। 

Vivo T5 Pro 5G 
Vivo T5 Pro 5G को कंपनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। फोन के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये, जबकि टॉप 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। फोन में धांसू 9020mAh की बैटरी मिलती है। साथ में 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह 37 मिनट में 50% तक चार्ज हो जाता है। और इसकी बैटरी हेल्थ 5 साल तक बरकरार रहेगी।  

Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह फोन Snapdragon 7s Gen 4 SoC से लैस किया गया है। फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है। यह OIS को सपोर्ट करता है। साथ में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए फोन में IP68/IP69 रेटिंग दी गई है।
 

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Slim design for a big-battery smartphone
  • IP69-rated for dust and water
  • Bright HDR-certified display
  • Excellent battery life
  • Can be used as a powerbank in emergencies
  • कमियां
  • 144Hz refresh rate only works with two apps
  • Single bottom-firing speaker
  • Gets hot when recording 60 fps video
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 7400 अल्ट्रा
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10,001 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.79 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1200x2640 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent, flagship-grade display
  • Strong, consistent everyday performance
  • Stellar battery life
  • Strong value-for-money proposition
  • कमियां
  • Cameras are decent, not segment-leading
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता9000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1272x2272 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.83 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4
फ्रंट कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल
रियर कैमरा50-अल्ट्रापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता9020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  2. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  5. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  6. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
  7. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  8. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  9. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  10. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »