Vivo अगले हफ्ते भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है।
Photo Credit: Vivo
Vivo T5 Pro 5G में स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट होगा।
Vivo अगले हफ्ते भारत में Vivo T5 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले आगामी फोन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। यह फोन 9,020mAh की बैटरी के साथ आएगा। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि Vivo T5 Pro 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s सीरीज प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा आगामी स्मार्टफोन की कीमत के बारे में भी संकेत मिला है। यहां हम आपको Vivo T5 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Vivo T5 Pro 5G की कीमत भारत में 37 हजार रुपये से कम होगी। इस फोन के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये से ज्यादा नहीं होगी। वहीं, बेस वेरिएंट की कीमत करीबन 30 हजार रुपये हो सकती है।
Vivo ने अपनी वेबसाइट को Vivo T5 Pro 5G की माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जहां आगामी स्मार्टफोन में क्वालकॉम ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7s Gen 4 चिपसेट मिलने की पुष्टि हुई है, जिसके साथ UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 11,80,000 से ज्यादा प्वाइंट हासिल किए हैं। आगामी Vivo फोन ऑनर ऑफ किंग्स जैसे मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरेना गेम्स में 120 fps तक गेमिंग का सपोर्ट करेगा।
Vivo का दावा है कि उसका जल्द लॉन्च होने वाला स्मार्टफोन Call of Duty Mobile और Battlegrounds Mobile India पर 90 fps गेमिंग को सपोर्ट करेगा। Vivo T5 Pro 5G में Vivo का गेम लोड ऑप्टिमाइजेशन एल्गोरिदम होगा, जो गेम खेलते हुए ऑटोमैटिकली ब्लॉक करेगा, नोटिफिकेशन को हाइड करेगा और ऑटोप्ले को इनेबल करेगा। इसमें 4D गेम वाइब्रेशन भी होगा, जो इंटेलिजेंट सीन रिकग्निशन का सपोर्ट करेगा।
Vivo T5 Pro 5G में 7,000 वर्ग मिलीमीटर के हीट डिसिपेशन एरिया वाला वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सॉल्यूशन मिलेगा। यह कोर CPU के तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस तक की कमी ला सकता है, जिससे गेमिंग जैसे रिसोर्स-इंटेंसिव टास्क करते हुए ओवरहीटिंग के चलते Vivo फोन की परफॉर्मेंस में गिरावट नहीं आएगी। कंपनी का दावा है कि भारत में 37 हजार रुपये के प्राइस सेगमेंट में यह फोन सबसे बड़े VC कूलिंग सिस्टम के साथ आएगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप