Video Game

Video Game - ख़बरें

  • चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
    चीन के बीजिंग में आयोजित World Humanoid Robot Games 2026 में वेटलिफ्टिंग मुकाबले के दौरान एक ह्यूमनॉइड रोबोट अपना संतुलन खोकर जजों की टेबल की तरफ गिर गया। प्रतियोगिता में शुरुआती वजन 15 किलो रखा गया था और रोबोट इसी वजन को उठाने की कोशिश कर रहा था। वजन ऊपर ले जाते समय उसका बैलेंस बिगड़ा और अधिकारियों को तुरंत प्रयास रोकना पड़ा। वहीं TianGong रोबोट ने 15 किलो से शुरुआत करने के बाद 16 किलो वजन सफलतापूर्वक उठाकर प्रतियोगिता जीती। इससे पहले इसी प्रतियोगिता में Tiangong Ultra ने 100 मीटर की रेस 9.39 सेकेंड में पूरी की थी।
  • रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
    चीन के बीजिंग में होने वाले World Humanoid Robot Games यानी ‘Robot Olympics’ से पहले एक ह्यूमनॉइड रोबोट का हादसा चर्चा में है। रेस की प्रैक्टिस के दौरान रोबोट तेज रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ा, लेकिन आखिर में समय पर रुक नहीं पाया और कुशन वाली सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर के बाद रोबोट पीछे की तरफ गिर गया और उसके फ्रेम से चिंगारियां निकलती दिखाई दीं। इस साल प्रतियोगिता में 666 टीमें और 2,056 रोबोट हिस्सा लेने वाले हैं। वहीं Unitree ने अलग से अपने Superman ह्यूमनॉइड रोबोट की करीब 45.6 kmph की रिकॉर्ड स्पीड का दावा किया है।
  • Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
    इस सेल में HP Victus with AMD Ryzen 7 7445HS लैपटॉप को 1,66,133 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस लैपटॉप में प्रोसेसर के तौर पर AMD Ryzen 7 7445HS दिया गया है। इसमें 15.6 इंच FHD डिस्प्ले है। इसके अलावा Asus TUF A15 के नए वर्जन को 1,25,990 रुपये के वास्तविक प्राइस के बजाय 99,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
    हाल ही में OnePlus ने बताया था कि आगामी स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए 'Wind Chaser Gaming Core', 'High Refresh Rate' और 'E-Sports Triple Chip' दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन के साथ कंपनी के 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की भी वापसी हो सकती है। इस वेरिएंट को OnePlus 11 के बाद से उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
  • OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
    OnePlus 16 में कुछ नए फीचर्स मिल सकते हैं। हाल ही में Snapdragon Gaming Technology Awards में इस स्मार्टफोन के चीन में लॉन्च की पुष्टि की गई थी। OnePlus 16 में RAM और स्टोरेज के चार ऑप्शन हो सकते हैं। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए OnePlus 15 की जगह ले सकता है। इस स्मार्टफोन के साथ 8 GB के RAM वाले वेरिएंट की वापसी होगी। यह वेरिएंट OnePlus 11 के बाद से मौजूद नहीं है।
  • गेमिंग फर्मों ने एंट्री फीस पर 28 प्रतिशत GST के खिलााफ सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
    इस मामले में पुनर्विचार याचिकाओं में कहा गया है कि प्लेयर्स को जीत की रकम ट्रांसफर किए जाने पर GST लागू होना चाहिए और इसे किसी गेम में हिस्सा लेने के लिए एंट्री फीस के तौर पर भुगतान पर नहीं लगाया जाना चाहिए। इन याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने GST कानून में संशोधन के जरिए पेश किए गए क्लॉज की गलत व्याख्या की है, जिससे प्रावधानों को पिछली तारीख से लागू किया जा रहा है।
  • Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 15.3 इंच WUXGA (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें AMD Ryzen 5 220 और AMD Ryzen 5 220 प्रोसेसर दिए गए हैं। इस लैपटॉप में Nvidia GeForce RTX 3050 या GeForce RTX 4050 लैपटॉप GPUs हैं। कंपनी ने बताया है कि इसके Intel Core 5 210H और Intel Core 7 240H वाले वेरिएंट्स को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा।
  • HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस लैपटॉप में 16 इंच (1,920 x 1,200 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 240 Hz के रिफ्रेश रेट, 400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल, एंटी-ग्लेयर कोटिंग और लो ब्लू लाइट सपोर्ट के साथ है। कंपनी ने बताया है कि इसमें AMD Ryzen 7 8745HX चिपसेट दिया गया है। इस चिपसेट में 5.1 GHz तक की बूस्ट क्लॉक के साथ आठ कोर्स और 16 थ्रेड्स हैं।
  • Red Magic Gaming Tablet 5 Pro हुआ लॉन्च, 8,300mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस लैपटॉप में 9.06 इंच 2.4K (1,504×2,400 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 5,200 Hz की हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का बना है। इस टैबलेट में Synaptics S3930T टच चिप है जो 2,000 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट की पेशकश करता है।
  • Ola Electric ने की रिकवरी, जून में बेची 16,000 से ज्यादा यूनिट्स
    इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री 43,719 यूनिट्स की रही है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की समान अवधि में कंपनी ने 22,252 यूनिट्स की बिक्री की थी। ओला इलेक्ट्रिक के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी की ग्रोथ की यात्रा में इस फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही का महत्वपूर्ण स्थान है। जून में हमने हाल की तिमाहियों में सबसे मजबूत मासिक प्रदर्शन किया है।
  • GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
    Rockstar Games ने GTA 6 की भारत में आधिकारिक कीमत का खुलासा कर दिया है। गेम का Standard Edition 5,999 रुपये और Ultimate Edition 7,499 रुपये में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। PlayStation 5 और Xbox Series X/S यूजर्स अभी से गेम बुक कर सकते हैं। Ultimate Edition में एक्सक्लूसिव व्हीकल्स, हथियार, आउटफिट्स और अतिरिक्त गेमप्ले कंटेंट मिलेगा। वहीं, 20 नवंबर 2026 से पहले गेम खरीदने या प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack भी मिलेगा। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि फिजिकल बॉक्स में डिस्क नहीं, बल्कि डिजिटल डाउनलोड कोड मिलेगा।
  • GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
    Rockstar Games ने GTA 6 के प्री-ऑर्डर की शुरुआत कर दी है। गेम PlayStation 5 और Xbox Series S/X के लिए उपलब्ध होगा। GTA 6 Standard Edition की कीमत 79.99 डॉलर और Ultimate Edition की कीमत 99.99 डॉलर रखी गई है। प्री-ऑर्डर करने वाले खिलाड़ियों को Vintage Vice City Pack और अन्य इन-गेम बोनस मिलेंगे। वहीं डिजिटल खरीदारों को GTA+ का एक महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। Rockstar ने यह भी पुष्टि की है कि लॉन्च के समय डिस्क वर्जन उपलब्ध नहीं होगा और फिजिकल बॉक्स में केवल डिजिटल डाउनलोड कोड दिया जाएगा।
  • RedMagic Gaming Tablet 5 Pro में मिलेगा 9.06 इंच OLED पैनल, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
    इस टैबलेट में 9.06 इंच OLED पैनल 185 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसके डिस्प्ले में अपग्रेडेड X10 ल्युमिनेसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन RedMagic के पिछले गेमिंग टैबलेटस के समान दिख रहा है। RedMagic Gaming Tablet 5 Pro को सिल्वर और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
    XElectron के ARZOPA Z3FC में 16.1 इंच 2.5K QHD डिस्प्ले 180 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह गेमिंग, कंटेंट की स्ट्रीमिंग और डॉक्युमेंट्स की एडिटिंग जैसे कई फंक्शंस के लिए उपयोगी है। इस गेमिंग मॉनिटर के अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन की वजह से इसे ट्रैवल के दौरान साथ रखने में मुश्किल नहीं होती। यह 180 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है जिससे व्युइंग का बेहतर एक्सपीरिएंस मिलता है।
  • OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
    OnePlus Ace 7 में 1.5K फ्लैट पैनल 185 Hz के अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन की टेस्टिंग एक्टिव कूलिंग फैन के साथ की जा रही है। OnePlus Ace 7 की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Video Game - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »