Vodafone Idea ने अनलिमिटेड 5G डाटा ऑफर को पेश किया था, जिसमें 299 रुपये से लेकर कई प्रीपेड प्लान में यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि, अब यह ऑफर कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और मुंबई जैसे कुछ सर्किलों में उपलब्ध नहीं है। वोडाफोन आइडिया ने इन सर्किलों में अनलिमिटेड 5G डाटा के फायदे को सिर्फ महंगे प्लान्स के लिए ही सीमित कर दिया है।
Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए वीकेंड रोलओवर डेटा पैक पेश किया है, जिससे अनयूज्ड डेटा को शनिवार और रविवार के लिए सेव किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया प्लान फिलहाल चुनिंदा सर्किल में उपलब्ध है। Vi भी अपने यूजर्स को कई प्लान में डेटा रोलओवर की सुविधा देता है। यह उन यूजर्स के लिए एक अच्छा प्लान साबित होता है, जो हर दिन एक समान डेटा इस्तेमाल नहीं करते हैं। इस तरह के यूसेज में वीकडेज में बचा हुआ डेटा वीकेंड में यूज किया जा सकता है।
वोडा-आइडिया (Vi) ने कई सारे नए प्लान्स के साथ तहलका मचाया है। कंपनी ने ‘अनलिमिटेड डेटा’ की पेशकश के साथ मोबाइल प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। इन्हें उसने वीआई नॉनस्टॉप हीरो (Vi nonstop hero) कहा है। कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले ट्रुली अनलिमिटेड डेटा प्लान हैं। अगर आप वीआई कस्टमर हैं और इन रिचार्ज प्लान को चुनते हैं, तो वैलिडिटी खत्म होने पर आपको डेटा की चिंता नहीं करनी होगी।
वोडाफोन ने अपने यूजर्स के लिए खास प्रीपेड प्लान पेश किया है। यह नया सुपर हीरो प्लान है जिसमें यूजर 12AM से लेकर 12 Noon यानी दोपहर तक इस प्लान के तहत जितना चाहें डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। वार्षिक प्लान में यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा मिलता है और Disney+ Hotstar और Amazon Prime Lite आदि पर कंटेंट का आनंद भी ले सकते हैं।
अगर आप डेली 3GB डाटा वाले प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो Jio, Airtel और Vodafone Idea के कई ऑप्शन मौजूद हैं। Airtel के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 3GB डाटा मिलता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 28 दिनों तक चलता है। Jio के 449 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 3GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 84GB बैठता है।
वोडा-आइडिया ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया प्लान पेश किया है। इसका नाम सुपर हीरो प्लान है, जिस पर यूजर्स को आधे दिन यानी 12 घंटों के लिए अनलिमिटेड डेटा की पेशकश की गई है। दिलचस्प यह है कि कंपनी के पास ऐसा एक ऑफर पहले से है, जिसमें वह रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड डेटा देती है। नए प्लान पर रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा।
BSNL Recharge 600GB data : जियो (Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आइडिया (Vi) के मुकाबले BSNL के प्रीपेड रिचार्ज काफी ‘सस्ते’ हैं। अब तो वह 4G सर्विस भी लॉन्च करने वाली है।
Vi ने नए पैक ऑफर में एक प्लान 57 रुपये में पेश किया है। इसमें आपको कंपनी 7 दिनों की वैधता दे रही है। इसमें आपको रात 12 से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटिड डेटा मिल रहा है।
वर्तमान में 4G डेटा FUP लिमिट के बाद 64 Kbps स्पीड के साथ एक्सेस किया जाता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अगर 5G डेटा को भी FUP के अंतर्गत लाया जाता है, तो डेटा कोटा खत्म होने के बाद यूजर्स को कितनी स्पीड मिलेगी।
Jio के पास एक 419 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें यूज़र्स को 3GB डेली डेटा मिलता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉलिंग का फायदा भी मिलता है।
Airtel के पोर्टफोलियो में इस प्राइस रेंज में कोई 3GB डेली डेटा प्लान नहीं है। इसके बजाय कंपनी एक 449 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान देती है, जिसमें आपको 28 दिनों की वैधता के दौरान रोज़ाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।