Jio, Airtel, Vi, BSNL के Rs 100 के अंदर आने वाले डेटा टॉप-अप प्लान, मिलेगा 44GB तक डेटा

कई बार हमारी डेटा की ज्यादा खपत के चलते दिन के खत्म होने से पहले हमारा डेली हाई-स्पीड डेटा का कोटा खत्म हो जाता है। ऐसे समय में हमारे काम डेटा टॉप अप रिचार्ज काम आता है।

Jio, Airtel, Vi, BSNL के Rs 100 के अंदर आने वाले डेटा टॉप-अप प्लान, मिलेगा 44GB तक डेटा

Jio के पोर्टफोलियो में पहला डेटा टॉप-अप प्लान 15 रुपये का है।

ख़ास बातें
  • BSNL के Rs 68 पैक में 14 दिनों के लिए मिलता है 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा
  • Vi के 98 रुपये के प्लान में 21 दिनों के लिए मिलता है 9GB हाई-स्पीड डेटा
  • Airtel के 98 रुपये के प्लान में मिलता है कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा
विज्ञापन
Jio, Airtel, Vi और BSNL सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स भारत में कई अनलिमिटेड प्रीपेड रिचार्ज प्लान देते हैं, जो यूज़र्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS बेनिफिट्स के साथ-साथ डेली डेटा जैसे बेनिफिट्स देते है। फिर भी कई बार हमारी डेटा की ज्यादा खपत के चलते दिन के खत्म होने से पहले हमारा डेली हाई-स्पीड डेटा का कोटा खत्म हो जाता है। ऐसे समय में हमारे काम डेटा टॉप अप रिचार्ज काम आता है। वर्तमान में सभी टेलीकॉम कंपनियां अपने यूज़र्स को सस्ते डेटा टॉप अप पैक देते हैं, जो यूज़र्स को एक्स्ट्रा हाई-स्पीड डेटा देते हैं। हालांकि, इन पैक में केवल डेटा मिलता है, जिसका मतलब है कि आपको इसमें कॉलिंग या SMS जैसे अन्य बेनिफिट्स नहीं मिलते हैं। 

यहां हम आपको Jio, Airtel, Vi और BSNL के 100 रुपये से कम के डेटा टॉप-अप (Data Top-Ups under Rs 100) की जानकारी देने वाले हैं।
 

Jio data top-ups under Rs 100

Jio के पोर्टफोलियो में पहला डेटा टॉप-अप प्लान 15 रुपये का है। यह प्लान मौजूदा प्लान के ऊपर काम करता है। इसमें आपको कुल 1GB डेटा मिलता है। बता दें, यह अनलिमिटेड डेटा के रूप में आता है। इसका मतलब है कि यदि बची वैधता के दौरान आप इस 1GB हाई-स्पीड डेटा को खत्म कर देते हैं, तो उसके बाद भी आप 64 Kbps की लो-स्पीड के साथ अनलिमिटेड ब्राउज़िंग कर सकते हैं।

अगला प्लान 25 रुपये का है। यह प्लान भी बिल्कुल 19 रुपये के प्लान की तरह है, लेकिन इसमें आपको कुल 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह भी अनलिमिटेड डेटा प्लान है।

कंपनी एक और टॉप अप प्लान देती है, जिसकी कीमत 61 रुपये है। यह प्लान भी आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के ऊपर आएगा। इस पैक में आपको कुल 6GB हाई-स्पीड डेटा मिलेगा और यह भी अनलिमिटेड डेटा है।
 

Airtel data top-ups under Rs 100

100 रुपये से कम कीमत में एयरटेल के पोर्टफोलियो में तीन डेटा टॉप-अप प्लान आता है। इसकी कीमत 19 रुपये है। इस प्लान में 1GB डेटा मिलता है, जिसकी वैलिडिटी 1 दिन है।

अगला प्लान 58 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान है, जिसमें आपको कुल 3GB डेटा मिलेगा। अच्छी बात यह है कि यह प्लान आपके मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के साथ काम करता है। उदाहरण के लिए, यदि आपके मौजूदा प्लान की वैधता 20 दिन बची है, तो आप इस 3GB डेटा का इस्तेमाल 20 दिनों के अंदर कभी भी कर सकते हैं।

तीसरा प्लान 98 रुपये का है, जो आपको कुल 5GB हाई-स्पीड डेटा देगा। यह भी मौजूदा प्लान की वैलिडिटी के हिसाब से काम करेगा।
 

Vi data top-ups under Rs 100

Vi के डेटा टॉप-अप पोर्टफोलियो में 100 रुपये से कम कीमत में आपको चार प्लान मिलेंगे। पहला प्लान 19 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी 24 घंटे यानी 1 दिन की है। इसके अलावा, एक रिचार्ज पैक 48 रुपये का है, जिसमें आपको 2GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता 21 दिन है। यदि आप और ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो आपको 58 रुपये के रिचार्ज प्लान को चुनना होगा, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी में 3GB डेटा मिलता है। आखिरी प्लान 98 रुपये का है, जिसमें आपको 21 दिन की वैलिडिटी के साथ कुल 9GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।
 

BSNL data top-ups under Rs 50

BSNL के पोर्टफोलियो में कई डेटा टॉप-अप प्लान मौजूद हैं। कंपनी सबसे सस्ता टॉप-अप प्लान 13 रुपये का देती है, जिसमें 1 दिन के लिए 2GB डेटा मिलता है। 100 रुपये से कम कीमत में अगला प्लान 48 रुपये का है, जिसमें 30 दिनों की वैलिडिटी के दौरान आप कुल 5GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप बजट बढ़ाते हैं और 56 रुपये से रिचार्ज करते हैं, तो आपको कुल 10GB डेटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 10 दिन होगी।

अगला पैक 68 रुपये का है, जिसमें 14 दिनों के लिए 1.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। वहीं, 75 रुपये के प्लान में 30 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है। आखिर में 98 रुपये का पैक है, जिसमें 22 दिनों के लिए 2GB डेली डेटा मिलता है।

नोट:  BSNL विभिन्न राज्यों में अलग-अलग प्लान पेश करती है, जिनमें लाभ तो एक समान मिलते हैं, लेकिन पैक की कीमत अलग-अलग होती है। इसलिए अपने नंबर पर रिचार्ज करने से पहले आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने राज्य के हिसाब से सही कीमत की पुष्टि करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Data Top Up Plans, Recharge plans, Airtel, Jio, vi, BSNL
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »