Jio 5G Data Plan: जियो के इस प्लान में है 6GB डेटा! कीमत देती है Airtel, Vi को कड़ी टक्कर

जियो का 61 रुपये का 5जी डेटा प्लान आपको पूरे 6GB डेटा का बेनिफिट देता है।

Jio 5G Data Plan: जियो के इस प्लान में है 6GB डेटा! कीमत देती है Airtel, Vi को कड़ी टक्कर

Jio के डेटा प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं।

ख़ास बातें
  • Reliance Jio वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।
  • प्लान आपको बेहद कम कीमत में अच्छा खासा डेटा देता है।
  • खास बात ये है कि इसमें वैधता की कोई बाध्यता नहीं है।
विज्ञापन
Reliance Jio वर्तमान में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।  Airtel और Vi के मुकाबले कई गुना ज्यादा सब्सक्राइबर्स रखने वाली जियो के डेटा प्लान्स ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर हैं। अब चूंकि 5G भारत में लॉन्च हुए काफी समय हो चुका है, तो यूजर्स धीरे-धीरे 5G पर स्विच कर रहे हैं। अगर आपके पास भी एक 5G इनेबल्ड डिवाइस है और आप कोई बेहतर 5G Data Plan ढूंढ रहे हैं तो इस खबर को पूरी पढ़ें। 

Jio Data Plans अन्य कंपनियों के मुकाबले तुलनात्मक रूप से सस्ते होते हैं और इंटरनेट स्पीड के मामले में भी कंपनी की सर्विसेज बेहतर मानी जाती हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे ही डेटा प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आपको बेहद कम कीमत में अच्छा खासा डेटा देता है। इस प्लान को जियो की अधिकारिक वेबसाइट (Jio Official Website) पर खास 5जी प्लान्स (5G Plans) के अंतर्गत लिस्ट किया गया है। इस पैक को आप इसकी ऑफिशिअल वेबसाइट या फिर My Jio App के माध्यम से भी एक्टिवेट करवा सकते हैं। इस पैक कीमत मात्र 61 रुपये है।
g2jbpqgg
जियो का 61 रुपये का 5जी डेटा प्लान आपको पूरे 6GB डेटा का बेनिफिट देता है। खास बात ये है कि इसमें वैधता की कोई बाध्यता नहीं है। यह आपके मौजूदा रिचार्ज पैक के साथ ही काम करता है। यानि कि चाहे आपने 1 महीने का रिचार्ज प्लान लिया हो या फिर 3 महीने या 6 महीने या 365 दिनों का भी कोई प्लान हो, इस प्लान के साथ वैलिडिटी की कोई टेंशन आपको नहीं मिलती है। अपनी सहूलियत के अनुसार आप इसके 6GB डेटा को इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर चाहे आप उसे एक ही दिन में पूरा इस्तेमाल कर लें या फिर प्लान की वैधता के अंत तक जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें। 

यहां पर गौर करने वाली एक बात हम आपको बता देते हैं। इसकी 6GB की लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड कम हो जाती है। जो कि 64Kbps रह जाती है। लेकिन इंटरनेट कनेक्शन फिर भी एक्टिव रहता है। हालांकि यह एक डेटा प्लान के रूप में ही काम करेगा। इसके साथ आपको कॉम्पिलिमेंट्री बेनिफिट्स जैसे JioTV, JioCinema, JioSecurity, JioCloud आदि का एक्सेस नहीं दिया जाता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »